
तिरंगा यात्रा स्थगित हुआ हैं, निरस्त नहीं, अगली तिथि श्रीघ्र
वाराणसी । आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित तिरंगा संकल्प यात्रा को प्रशासन ने बल पूर्वक रोकने का प्रयास किया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और कार्यकर्तायों को गणेशपुर स्थित BHEL के पास हिरासत में ले लिया गया। आप पार्टी का आरोप है कि हिरासत के कारण पूछने पर पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई ठोस जवाब नहीं था । लगभग 05 घंटे के पश्चात प्रशासन ने श्रीलंका का डेलीगेसन और आगामी त्योहारों के सुरक्षा व्यवस्था के हवाला देने के कारण संजय सिंह तिरंगा यात्रा को स्थगित करने की सूचना देते हुए आगामी तिथि श्रीघ्र घोषित की बात कही ।
संजय सिंह ने कहा कि आदित्यनाथ की सरकार में समर्थकों द्वारा हत्या,लूट,डकैती,बलात्कार करने की तो छूट हैं, परंतु तिरंगा लेकर चलने की छूट नहीं हैं। भारत माता की जय बोलने की छूट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब सरकार तिरँगा यात्रा रोकेंगी, तब-तब उससे ज्यादा ताकत से तिरंगा यात्रा करने का हमारा प्रयास होगा। उन्होंने प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को दिये गये नोटिस में तिरंगा यात्रा को अवैध घोषित किये जाने के शब्दों पर ऐतराज जताते हुए, आदित्यनाथ राज्य की आलोचना करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा अवैध कैसे हो सकता हैं।
आप के प्रस्तावित “तिरंगा संकल्प यात्रा” से घबरायी हुई सरकार ने यात्रा के प्रारम्भ स्थल अम्बेडकर पार्क और मलदहिया स्थित पटेल चौक को किले में तब्दील कर दिया और यात्रा के समर्थन में लगें पोस्टर, बैनर को तुरंत ही उतरवा दिया। तिरंगा यात्रा के स्थगित होने की सूचना 01 बजे ही आ गयी परंतु नजरबंद लोगो और गिरफ्तार लोगों को शाम 03:30 बजे समाचार लिखे जाने तक नहीं छोड़ा गया।
तिरंगा संकल्प यात्रा से एक दिन पहले से ही कई लोगों को घर पर ही नजरबंद कर दिया गया था ।
हिरासत में
प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल विंग अनुप पांडेय, प्रदेश सचिव कृष्णकांत तिवारी,प्रदेश सचिव महिला विंग रेखा जायसवाल, जिलाध्यक्ष महिला विंग शारदा टंडन, अनिता यादव, उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष महफूज अहमद,राजन कुमार मौर्य,कमलेश यादव,मो. हिदायतुल्लाह, जयकिशन पटेल,राम सूरत सिंह,विनय राजभर
आज के कार्यक्रम में
प्रदेश सहप्रभारी अभिनव राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष स्टूडेंट विंग वंशराज दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्रा, प्रदेश सचिव प्रवीण यादव,शिवपुर प्रत्याशी सतीश सिंह, सुशांत राज भारत, मंडल अध्यक्ष व्यापार मंडल अनुराग अग्रवाल, जुबैर अहमद
लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –
16 कलाओं से युक्त होगी आज चन्द्रमा , जानिए महत्वपूर्ण जानकारियां
आश्चर्य – पाकिस्तान में महिला के सात बच्चों ने दिया जन्म
पुलिस और पीएसी के शहीद जवानों के लिए जले आकाशदीप, गूंजा राष्ट्रगान, गंगा पूजन और शांतिपाठ
ब्रह्मसेना ने सांसद के बयान पर जताई नाराजगी,कहा बिना शर्त अविलंब मांगे माफी
काशी की सबसे प्राचीन दुर्गा पूजा , जहां डोली से की जाती है मूर्ति विसर्जित
वो दिव्य स्थान जहाँ भीष्म ने काशी के तीन राजकुमारियों के हरण के बाद तप कर पाई थी शक्ति
वीडियो – इस नवरात्र में घर बैठे दर्शन करिये अलग अलग देवी का दर्शन –
माता विध्याचल की दिव्य आरती, अपने में भाग्य को बदलने के लिए पूरी आरती देखिए