कहीं भी मूर्ति रखने की जगह , सम्मानजनक ठंग से करें देव प्रतिमा को विसर्जित, करिये हेल्पलाइन पर फोन

कहीं भी मूर्ति रखने की जगह , सम्मानजनक ठंग से करें देव प्रतिमा को विसर्जित, करिये हेल्पलाइन पर फोन


वाराणसी। एक ओर कागजों पर काम करने वाली संस्था तो वही दूसरी जमीनी स्तर पर काम करने वाली है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
इस दीपावली पर विसर्जित गणेश लक्ष्मी की मूर्तियो को पुनः सम्मानजनक विसर्जित करने का बीड़ा “ब्रह्मसेना” ने उठाया है। इस अभियान में मूर्तियों के अनादर को रोकने के लिए सोशल मीडिया के सहित अन्य माध्यमों से ऐसा न करने का निवेदन भी किया है। भेलूपुर जल संस्थान समीप सेना कार्यालय पर एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमे दीपावली के अवसर पर भगवान गणेश एवं मां लक्ष्मी के पूजन के बाद पुरानी मूर्तियों के शहर के सड़को, गलियों आदि स्थानों पर रखकर होने वाले अनादर पर बृहद चर्चा हुई। इस कृत्य को रोकने के लिए शहर के मुख्य मन्दिरो एवं घाटों पर पोस्टर के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाएगा। आम लोगों को मूर्ति के विसर्जन के लिए हेल्प लाइन नम्बर 8765000123 जारी किया गया है। जिस पर आये फोन का विद्वानों द्वारा शास्त्र सम्मत धार्मिक मान्यतानुसार  उचित समाधान भी दिया जाएगा। शहर के सड़को, गलियों या अन्य स्थानों में पड़े लावारिश मूर्तियों को उठाकर उचित स्थान पर विसर्जित कराया जाएगा।
बैठक में उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला के पिता के निधन पर दो मिनट का शोक प्रकट कर उनके आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। अध्यक्षता  चंद्रशेखर पांडेय  ने किया,संचालन का कार्य संस्था के सचिव डॉ0 संतोष ओझा ने किया। मुख्य रूप से बैठक में सेना अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी,  विनोद तिवारी, लव तिवारी, विकास त्रिपाठी, प्रभाकर द्विवेदी,  शशिकांत पाण्डेय, अखिलेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –

कमिश्नरेट होने के बावजूद फरियादी परेशान, नही हो रही सुनवाई
दिल्ली : मतदाता पुनरीक्षण का काम 1 नवंबर से शुरू ,जानिए पूरी जानकारी
धर्मनगरी : कार्तिक मास का महत्त्व , साथ ही जानिये क्या करें और क्या न करें ?
आखिर क्यों मिला रजिस्ट्रियों में फर्जीवाड़ा, जानिए मामला

गंगा तीसरी बार उफान पर, शव जलाने में शुरू हुई परेशानी
लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को निर्देश
हिरासत में आया आरोपी थाने से फरार,जानिए क्या है पूरा मामला



PM मोदी का ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना’ के जबाव में प्रियंका गांधी ‘फ्री इलाज’ का दांव 
प्रधान मंत्री के सभा के पूर्व सपाइयों की धरपकड़ शुरू
हर हर महादेव उद्घोष से शुरू किया पीएम ने भाषण,काशीवासियों को दी पर्व की शुभकामनाएं


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!