dhanteras : जानिए, धनतेरस से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और क्या है कथा

dhanteras : जानिए, धनतेरस से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और क्या है कथा


धनतेरस, दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार का पहला दिन माना जाता है।इसी दिन भगवान धनवन्‍तरी प्रकट हुए थे।भगवान धन्वंतरि समुन्‍द्र मंथन के दौरान अपने साथ अमृत का कलश और औषधियां लेकर प्रकट हुए थे। पुराणों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान सोने का कलश लेकर भगवान धन्वंतरि सोने का कलश लेकर उत्पन्न हुए थे। इस कलश में अमृत था जिसे पीकर भगवान अमर हो गए। इस समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी उत्पन हुई जिस कराण देश भर में दो दिन दिवाली मनाई जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक राजा बलि के भय से देवताओं को मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था, जिसके बाद वह यग स्थल पर जा पहुंचे थे। लेकिन असुरों के गुरु शुक्राचार्य पहचान गए थे कि वामन के रूप में भगवान विष्णु ही हैं। इसलिए उन्होंने राजा बलि से कहा कि वामन जो भी मांगे वो उन्हें ना दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि वामन के रूप में भगवान विष्णु हैं, जो देवताओं की सहायता करने के लिए यहां आए हैं।
शुक्राचार्य ऐसा नहीं चाहते थे इसलिए राजा बलि को दान करने से रोकने के लिए शुक्राचार्य ने उनके कमंडल में लघु रूप धारण करके प्रवेश कर लिया। गुरु शुक्राचार्य की ये चालाकी भगवान विष्णु समझ गए। जिसके बाद उन्होंने अपने हाथों में मौजूद कुशा को कमंडल में इस तरह रखा कि शुक्राचार्य की एक आंख फूट गई। कहा जाता है कि इसके बाद भगवान द्वारा मांगी गई तीन पग भूमि को बलि ने दान करने का फैसला ले लिया। उस समय भगवान वामन ने अपने एक पैर से पूरी धरती को नापा और दूसरे पैर से अंतरिक्ष को नाप लिया लेकिन तीसरा पैर रखने के लिए कुछ स्थान नहीं बचा था, जिसके बाद बलि ने वामन भगवान के चरणों में अपना सिर रख दिया। इस तरह से देवताओं को बलि के भय से मुक्ति मिल गई थी। इसी जीत की खुशी में धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

दीप जलाये
धनदेरस के दिन घर के बाहर शाम को मुख्य द्वार पर और आंगन में दीपक जलाने की परंपरा है। इस दिन घर के बाहर दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। हिंदू शास्त्रों के अनुसार मृत्यु के देवता यम की दिशा दक्षिण है इसलिए धनतेरस पर शाम को यम के लिए दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके एक दीपक जलाना चाहिए इससे अकाल मृत्यु का दोष टल जाता है।

धनतेरस का महत्व:
1. शुभ मुहूर्त में पूजन करने के साथ सात धान्यों की पूजा की जाती है. सात धान्य में गेहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर शामिल होता है।
2. धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। स्टील लोहा कतई न खरीदे ।
3. भगवान धन्वन्तरी की पूजा से स्वास्थ्य और सेहत मिलता है।

” इन न्यूज़” धनतेरस स्पेशल –

dhanteras : जानिए, धनतेरस से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और क्या है कथा
धनेसरा तालाब : जहां धनतेरस को लगता था विशाल मेला
आरोग्य के देवता धन्वन्तरि का इकलौता मंदिर काशी में
धर्मनगरी : श्री धन्वन्तरि जी का जन्म महोत्सव, धनतेरस क्या करें , क्या न करें …
dhanteras : जानिए , धनतेरस से जुड़ीं काम की 9 बातें …

लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –

वाराणसी : फिर फेल हुआ ट्रैफिक प्लान, प्रमुख सड़कें जाम, बेहाल जनमानस
उन्नाव रेप केस: IAS अदिति सिंह को सरकार की क्लीन चिट, CBI की कार्रवाई की सिफारिश खारिज
आजादी के 100वें वर्षगाँठ पर दिव्य दिखेगी अयोध्या, दीपोत्सव पर होगा प्रजेंटेशन
अयोध्या – दीपोत्सव के विरोध में अंधेरा करेंगे व्यापारी



कहीं भी मूर्ति रखने की जगह , सम्मानजनक ठंग से करें देव प्रतिमा को विसर्जित, करिये हेल्पलाइन पर फोन



दिल्ली : पेट्रोल डीजल के दाम से राहत के लिए ,बोलो भारत माता की जय, मिलेगा काफी आराम …
वाराणसी : बनारस में पाकिस्तान जिंदाबाद …किसने लगाया और फिर क्या हुआ


दिल्ली : पेट्रोल डीजल के दाम से राहत के लिए ,बोलो भारत माता की जय, मिलेगा काफी आराम …
डाबर इंडिया के करवा चौथ विज्ञापन पर परम्परायों का मजाक,क्यों मांगना पड़ा बिना शर्त माफी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!