व्रती महिलाओं ने दूसरा अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामनाएं की

व्रती महिलाओं ने दूसरा अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामनाएं की


वाराणसी। छठ पर्व के दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी घाटों पर चहल पहल दिखायी दी। जहाँ व्रती महिलाओं ने पहला अर्घ्य बुधवार की शाम को दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ उनके परिजन भी उसी स्थान,घाट पर अगले दिन की सुबह या यूँ कहा जाए कि दूसरा अर्घ्य देने के लिए भगवान भाष्कर का इंतजार करते रहे। इस महापर्व सूर्य षष्ठी पर आरोग्य, दीर्घायु, श्रीसमृद्धि और संतति की कामनाओं के साथ ही मन मे श्रद्धा और आस्था को लेकर गंगा, वरुणा और कुंडों की ओर बढ़ते है।जहाँ भोर में व्रती महिलाएं हाथ में ज्योति लेकर छठ मइया के गीत गाते हुए घाट पर पहुँचती रही। वही संग आए युवक एवं युवतियां ढोल और नगाड़े की थाप पर झूमते रहे। वही कुछ लोगों की मन्नतें पूरी होने पर बधाइयों का सिलसिला घाट पर चलता रहा। व्रती महिलाएं भोर से गंगा के जल में खड़े होकर भगवान भास्कर का इंतजार करती रही। वही बरेका के सूर्य सरोवर पर अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। इस दौरान बरेका की महाप्रबंधक अंजली गोयल ने भी पूजा अर्चना किया। सूर्य सरोवर पर छठ समिति की तरफ से व्रती महिलाओं के साथ आए उनके परिजनों के लिए रुकने व खाने पीने की व्यवस्था की गई। छठ पूजा व्रती महिलाओं ने घाट, सरोवर, तालाब, पोखरा सहित जगहों पर किया। दूसरा अर्घ्य और भगवान भास्कर का झलक पाने के लिए व्रती महिलाएं एवं उनका परिवार उत्साहित रहा। जैसे ही भास्कर ने दर्शन दिया तो चारों ओर से हर हर महादेव के उद्घोष होने लगा। महिलाएं ने सूर्य को अर्घ्य देकर सुख, सौभाग्य और खुशियां की कामनाएं की।


“इन न्यूज़” छठ स्पेशल –
छठ पर्व : कैसे मनाते है साथ किन किन ने किया है अब तक छठ
जानिए व्रती महिलाएं किन फलों की करेंगी खरीदारी
छठ पर्व : आखिर क्या रिश्ता है छठी माता से भगवान सूर्य का
छठ पर्व : जानिए क्या होता है नहाय खाय, खरना और लोहंडा का मतलबU
छठ पर्व : जानिए छठ पर्व पर क्या रहा घाट का माहौल
व्रती महिलाओं ने दिया पहला भाष्कर को अर्ध्य

लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –

जिना प्रधानमंत्री होते, तो देश का बंटवारा न हुआ होता , राजभर के बिगड़े बोल
वाराणसी : दो दिन के प्रवास पर 12 नबम्बर को काशी में होंगे गृह मंत्री

कहीं भी मूर्ति रखने की जगह , सम्मानजनक ठंग से करें देव प्रतिमा को विसर्जित, करिये हेल्पलाइन पर फोन



इन्नोवेस्ट ( इन न्यूज) ने लीला प्रेमियों को घर बैठे दिखाया नाग नथैया


इन्नोवेस्ट ( इन न्यूज) ने लीला प्रेमियों को घर बैठे दिखाया नाग नथैया
वीडियो- नाग नथैया की तैयारी का अंतिम रूप, जाने कब है लीला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!