
– अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन का वाराणसी में 17 दिसंबर को आयोजित
– जिसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कान्फेन्सिंग के माध्यम से किया जायेगा
वाराणसी। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा न्यू अर्बन इण्डिया थीम पर अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन का वाराणसी में 17 दिसंबर को आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कान्फेन्सिंग के माध्यम से किया जायेगा।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के मेयरगण द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, हरदीप सिंह पुरी केन्द्रीय मंत्री आवासन और शहरी कार्य व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार, आशुतोष टण्डन, मंत्री, नगर विकास एवं नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन विभाग, मंत्रीगण अनिल राजभर, डॉ नीलकण्ठ तिवारी, रवीन्द्र जायसवाल व महेश चन्द्र गुप्ता तथा नवीन जैन अध्यक्ष अखिल भारतीय मेयर काउसिंल की गरिमामयी उपस्थिति के साथ उत्तर प्रदेश की अमृत नगर पालिकाओं के अध्यक्षगण, स्थानीय जन प्रतिनिधिगण एवं सम्मानित प्रबुद्वगण तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगण द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा। देश के 4800 स्थानीय निकायों के अध्यक्ष गण, पार्षदगण
एवं अधिकारीगण भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनेगें। अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन में भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा New Urban India थीम पर प्रस्तुतीकरण एवं लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा Urban
Opportunities and Development in UP पर लघु फिल्म एवं उत्तर प्रदेश में नगरीय विकास पर प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। वाराणसी स्थानीय प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी वाराणसी द्वारा भी लघु फिल्म प्रदर्शित की जायेगी। इसके अतिरिक्त महापौर, नगर निगम पुणे, महाराष्ट्र एवं महापौर, नगर निगम सूरत, गुजरात द्वारा क्रमशः स्वच्छ भारत मिशन व अमृत मिशन के सम्बंध में प्रस्तुतीकरण व नगरीय विकास के विभिन्न विषयों पर महापौरगण के 5 समूहों द्वारा अलग-अलग विमर्श किया जायेगा तथा समूह चर्चा की जायेगी। सम्मेलन के साथ-साथ न्यू अर्बन इण्डिया एव बदलते उत्तर प्रदेश में नगर विकास विभाग की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है, जो 17 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2021 तक लगायी जायेगी। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार के नगरीय विकास से सम्बंधित उत्कृष्ट उपलब्धियों की झलक विभिन्न मॉडल एवं ऑडियो विजुअल कन्टेन्ट के माध्यम से प्रदर्शित की जायेगी। यह प्रदर्शनी 18 व 19 तक आम जनता हेतु खुली रहेगी।https:// pmindiawebcast.nic.in, DD National/Uttar Pradesh. Youtube.com/dduttarpradesh.
Facebook page-CMOUttarpradesh.Twitter handle: CMOfficeUP You Tube: UP GovtOfficial लिंक के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।
” इन न्यूज़ ” संग हर दिन Live Updates: #Omicron ओमिक्रॉन वैरिएंट
#in news दिव्य दर्शन , रात में कुछ यूं दिखता है बाबा दरबार
https://youtu.be/j9YdZdsdqAM
लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –
जानिए , प्रधानमंत्री के आज कब कहाँ होंगे, कार्यकर्मों विवरण
वीडियो- जानिए किसने पीएम के काफिलों को रोकावीडियो- काशी पहुँचे पीएम, किया गंगा स्नान
जानिए, क्यों ख़ास है काशी के लिए आज और कल
वीडियो खबरें –
धान के बालियों से सजा माता अन्नपुर्णा का दरबार
छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता में क्या लगाया भाजपा पर आरोप
चलती रोडवेज के बस में लगी आग फिर ….
“इन न्यूज़” की पहल : आप भी किसी विभाग के भष्टाचार के शिकार बन रहे हो या फिर आपको विभाग में चल रहे घालमेल की भनक हो तो सूचित करें …ताकि उजागर हो सके सच संपर्क – 9889881111 , 9795469096
चर्चा में ये शादी : दिखावा नहीं, परम्पराओं के साथ ,DSP साहब ने दुल्हन को साइकिल पर बैठाया
प्रयागराज से काशी और फिर दिल्ली गए राहुल गांधी
दीपावली और देव दीपावली के बाद विश्वनाथ धाम लोकार्पण पर तीसरी बार मनेगी फिर से दीपावली
देखिए, बनारस की पोतियों ने कायम किया मिसाल, दादी को दी अंतिम विदाई
पढ़िए – धर्म और आध्यात्म की बातें
Garud Puran : गरुड़ पुराण के अनुसार क्या है 16 घोर नरक
” In news ” की ख़ास खबरें –
किसके सिर पर सजेगा ताज,कौन करेगा पिंडरा विधानसभा पर राज..?
50,000/- की अनुग्रह धनराशि मिलेगी, कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को
गंगा महासभा परिवार ने दी रामप्यारी ओझा को अर्पित की श्रद्धा सुमन
कहीं भी मूर्ति रखने की जगह , सम्मानजनक ठंग से करें देव प्रतिमा को विसर्जित, करिये हेल्पलाइन पर फोन