
– धनु से मकर राशि प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, होगा खरमास का समापन
– भगवान सूर्य की आराधना का है विशेष पर्व मकर संक्रान्ति
– तिलदान से कटते हैं संकट, होता है पापों का शमन मिलती है सुख-समृद्धि, खुशहाली
भगवान् सूर्य की आराधना का विशेष पर्व मकर संक्रान्ति अपनी-अपनी रीति-रिवाज के अनुसार सम्पूर्ण भारतवर्ष में मनाने की धार्मिक परम्परा है। मकर संक्रान्ति का पर्व जम्मू-कश्मीर व पंजाब में लोहड़ी के नाम से जाना जाता है जबकि दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से प्रख्यात है। सूर्यग्रह का धनुराशि से मकर राशि में प्रवेश होने पर यह पर्व मनाया जाता है। प्रख्यात ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि मकर संक्रान्ति पर सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं। मकर संक्रांति का पर्व दक्षिणायन के समाप्त होने पर उत्तरायण के शुरू होने पर मनाया जाता है। दक्षिणायन देवताओं की रात्रि तथा उत्तरायण देवताओं का दिन माना जाता है। मकर संक्रान्ति पर खरमास की समाप्ति मानी जाती है। उत्तरायण की 6 माह की अवधि उत्तम फलदायी मानी गई है। मकर संक्रान्ति के दिन तिल से बने पकवान ग्रहण करना शुभ फलदायी माना गया है। इस दिन खिचड़ी पर्व मनाया जाता है जिसके फलस्वरूप चावल एवं काले उड़द के दाल से बनी खिचड़ी खाने व दान देने की परम्परा है।
ये होता हैं प्रकृति में बदलाव
मकर संक्रान्ति से सूर्य उत्तरी गोलाद्र्ध की ओर आने शुरू हो जाते हैं। जिसके फलस्वरूप रात्रि छोटे व दिन बड़े होने लगते हैं। मौसम में भी परिवर्तन शुरू हो जाता है।
शुभ नक्षत्र – जरूर करें ये कार्य
इस बार सूर्यग्रह धनु राशि से मकर राशि में 14 जनवरी, शुक्रवार को दिन में 2 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश करेंगे। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने पर संक्रान्ति होती है। स्नान-दान आज के दिन ही किए जाएंगे। मकर संक्रांति के पर्व पर प्रयाग में संगम स्नान का बड़ा महत्व है। 14 जनवरी, शुक्रवार को गंगास्नान व देव-अर्चना करने के पश्चात अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य आदि करना चाहिए। इस दिन प्रात:काल तिल का तेल व उबटन लगाकर तिल मिश्रित जल से स्नान करना विशेष फलदायी माना गया है। तिल का दान व इनका उपयोग करने पर समस्त पापों का शमन होता है। मकर संक्रान्ति के दिन किए गए दान से पुनर्जन्म होने पर उसका सौगुना फल प्राप्त होता है।
भाग्य परिवर्तन के लिए करे यूँ पूजा
मकर संक्रांन्ति के दिन भूदेव (ब्राह्मण) को तिल व गुड़ से बने व्यंजन, काले तिल, ऊनी वस्त्र, कम्बल, मिष्ठान्न एवं अन्य वस्तुएँ आदि दान देने का विधान है। अन्य वस्तुएँ दक्षिणा (नगद द्रव्य) के साथ दान करना चाहिए। दान देने से अक्षय पुण्यफल की प्राप्ति होती है। आज के दिन भगवान शिवजी के मन्दिर में तिल व चावल अर्पित करके तिल के तेल का दीपक जलाना सुख-समृद्धिकारक माना गया है। शिवजी का घृत से अभिषेक करके बिल्वपत्र अर्पित करना पुण्य फलदायी रहता है। आज के दिन भगवान भास्कर को अष्टदल कमल पर आवाहन करके उनकी विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि खुशहाली मिलती है। भगवान सूर्यदेव की महिमा में श्रीआदित्यहृदय स्तोत्र, श्रीआदित्यकवच, श्रीसूर्यसहस्रनाम, श्रीसूर्य चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए। सूर्यग्रह से सम्बन्धित मन्त्रों ॐ आदित्याय नम:, ॐ सूर्याय नम: , ॐ घृणि सूर्याय नम:,ॐ का जप करना विशेष लाभकारी रहता है।
पौराणिक मान्यता
यशोदा ने आज के दिन श्रीकृष्ण के जन्म के लिए व्रत रखा था। उसी दिन से मकर संक्रान्ति के व्रत की परम्परा शुरू हुई थी। पुराणों के अनुसार सूर्य के मकर राशि यानि उत्तरायण में होने पर यदि व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसकी आत्मा मोक्ष को प्राप्त करती है। आत्मा को जन्म-मृत्यु के बन्धन से मुक्ति मिल जाती है। महाभारत काल में अर्जुन के बाणों से घायल भीष्म पितामह ने गंगातट पर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का 26 दिनों तक इन्तजार किया था। इच्छामृत्यु का वरदान मिलने के कारण मोक्ष की प्राप्ति के लिए सूर्य के उत्तरायण होने तक जीवित रहे।

लेटेस्ट वीडियो –
काशी के दंडनायक काल भैरव को देखिये, कोतवाल के ड्रेस में …
वीडियो – क्या गांव क्या शहर हर तरफ सरकारी अमला लगा बैनर फाड़ने में
https://youtu.be/eY9yRaKBtvo
” इन न्यूज़ ” संग हर दिन Live Updates: # कोरोना / Omicron ओमिक्रॉन वैरिएंट
बनारस में फिर दिखा कोरोना संक्रमण का आक्रमण, आज 515
जानिए क्या है नया होम आइसोलेशन की गाइड लाइन, कोरोना के लक्षण
लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –
मार्केट में चाइना मंझा , सिर्फ कागजों पर हो रही कार्यवाही
चुनावी बिगुल के बाद राजनैतिक दलों में बढ़ी मौसम वैज्ञानिको की संख्या
सुरक्षाकर्मियों, सेवादारों और पुजारियों को दिया गया जूट का जूता
<hr
/>
वीडियो खबरें –
देखिये , जब बजा विश्वनाथ धाम में एक साथ 1001 शंखों ध्वनि
मालवीय जयंती – मदहोश खुशबू संग मनमोहक अंदाज में मालवीय का आंगन में पुष्पों ने विखेरी छटा
देखिये नये बेनियाबाग को जहां अब नीचे वाहन पार्किंग और ऊपर है फुटबॉल का मैदान संग खूबसूरत पार्क
“इन न्यूज़” की पहल : आप भी किसी विभाग के भष्टाचार के शिकार बन रहे हो या फिर आपको विभाग में चल रहे घालमेल की भनक हो तो सूचित करें …ताकि उजागर हो सके सच संपर्क – 9889881111 , 9795469096
चंद रुपयों के लिए मरीजों के जीवन से हर क्षण खेलते हैं दलाल, सिस्टम में ही खोट


पढ़िए – धर्म और आध्यात्म की बातें
अन्तरगृह यात्रा में दिखा ईश्वर के प्रति भक्तिभाव
Garud Puran : गरुड़ पुराण के अनुसार क्या है 16 घोर नरक

” In news ” की ख़ास खबरें –
मंदिरों को आस्था,श्रद्धा,भक्ति,तपस्या का स्थान ही बने रहने दें उन्हें पर्यटन स्थल ना बनाएं
जानिए क्या है दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति , क्यो है विरोध





कहीं भी मूर्ति रखने की जगह , सम्मानजनक ठंग से करें देव प्रतिमा को विसर्जित, करिये हेल्पलाइन पर फोन
यूं सिलिब्रेट किया पर्यटकों ने नये साल के पहले दिन गंगा के रेत पर
https://youtu.be/R2Swc3IXtos

