Pandit Birju Maharaj Dies: मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का निधन आज तड़के हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली । उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है । बिरजू महराज का अंतिम संस्कार दिल्ली में लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा जिसका समय अभी तय नहीं है ।
जीवन परिचय
लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ । इनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। ये कथक नर्तक और शास्त्रीय गायक थे। बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी मशहूर कथक नर्तक थे।
फिल्मी कैरियर
बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा इन्होंने सत्यजीत राय की फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में म्यूजिक भी दिया था।
सम्मान
बिरजू महाराज को 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी थी। साल 2012 में विश्वरूपम फिल्म में डांस कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2016 में बाजीराव मस्तानी के ‘मोहे रंग दो लाल’ गाने की कोरियाग्राफी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
” इन न्यूज़ ” संग हर दिन Live Updates: # कोरोना / Omicron ओमिक्रॉन वैरिएंट
बनारस कोरोना : शनिवार 520 मरीज आये सामने
बनारस कोरोना : 666 मरीजों की पहचान, अस्पताल में 14 भर्ती
जानिए क्या है नया होम आइसोलेशन की गाइड लाइन, कोरोना के लक्षण
लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –
यूपी चुनाव : किन किन ने बदला पाला, जानिए माननीयों के नाम और पता
मुख्यमंत्री के इस फोटो पर चुटकियां ले रहे ट्यूटरियाँ
जानिए स्वामी प्रसाद की कुंडली, भाजपा पर बोला हमला, प्रश्न आखिर बेटी भाजपा में क्यों …
125 कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट, जो लडेंगे इन शहरों के विधानसभा सीट से
strong>लेटेस्ट वीडियो –
देखिये, दशाश्वमेध घाट पर 14 जनवरी को गंगा स्नार्थियों का भीड़
काशी के दंडनायक काल भैरव को देखिये, कोतवाल के ड्रेस में …