बोर्ड के रंग को लेकर सियासत, भगवा, हरा और अब लाल

बोर्ड के रंग को लेकर सियासत, भगवा, हरा और अब लाल



अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के जिलाधिकारी आवास पर लगा बोर्ड को 24 घंटे के अंदर फिर से भगवा रंग का कर दिया गया है। ज्ञात हो कि भगवा रंग के बोर्ड को हटा कर बुधवार को हरे रंग का बोर्ड लगाया गया था। भगवा रंग को हटाकर हरे रंग का बोर्ड लगाये जाने की खबर आने के बाद जिला प्रशासन ने फिर बोर्ड को भगवा कर दिया। इस मामले में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाई है। आचार संहिता में ही पीडब्ल्यूडी ने भगवा बोर्ड हटाकर हरा बोर्ड लगा दिया था। ज्ञात हो कि पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में डीएम अयोध्या का अस्थाई आवास है।

इससे पहले बोर्ड के रंग बदलने को लेकर डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि हमारा आवास इस समय पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में अस्थाई रूप से है, जिसका बोर्ड अचानक पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने हरा रंग कर दिया। डीएम ने आगे सफाई देते हुए बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि उनके बोर्ड का रंग पहले से हरा होता था। भले ही इस मसले पर डीएम ने सफाई दे दी लेकिन छठे चरण के मतदान से पहले यह परिवर्तन सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

योगी सरकार में भगवा रंग में हो गये कार्यालय
यूपी में योगी सरकार बनने के बाद ही डीएम आवास के साथ बसों व सरकारी कार्यालयों बोर्ड के रंग भगवा कर दिए गए थे। योगी सरकार से पहले अखिलेश सरकार के दौरान सरकारी रंग लाल व हरा में बदला गया था। बिना सत्ता परिवर्तन के रंगों की सियासत के कई मायने निकाले जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता इसे योगी सरकार की विदाई कह कर प्रचारित कर रहे हैं।

अयोध्या में है रंग का खेल
अयोध्या में पर्यटन विभाग ने रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी आदि मंदिरों व मार्गों से जुड़े बोर्ड पहले से ही हरे रंग का लगा रखा है। यूपी में योगी सरकार बनने के बाद डीएम आवास बोर्ड का रंग भगवा हुआ था। इन रंगों को लेकर सियासत में कई मायने निकाले जा रहे है। अयोध्या के अधिकारियों की बेचैनी मान कर रहे हैं। हालांकि कई अधिकारी भी सियासत के मौसम वैज्ञानिक माने जाते हैं। यह सत्ता का रंग बदल रहा है। चुनाव के बाद विकास की धारा बहने लगी है। इसको लेकर दस मार्च तक इंतजार करना होगा


लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –

क्या संदेश देता है प्रधानमंत्री का रोड शो में योगी का ना होना

रोड शो के जरिए मोदी और अखिलेश आज वोटरों को साधने का करेंगे प्रयास

रामनगर की जनसभा में प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने नहीं पहुँची प्रियंका



ममता दीदी ने आखिर नंदी के कान में क्या कहा…

सपा जनसभा : यूपी में खेला होबे….ममता बनर्जी

इस बार बनारस के लोग भारतीय जनता पार्टी के झूठ का रस निकालने का काम करेंगे

भाजपा पर जम कर साधा गया निशाना सपा के संयुक्त जनसभा में

ममता, अखिलेश और जयंत का जनसभा और रोड शो

पीएम रोड शो : पूर्वांचल के बिदके मतदाताओं को रिझाने का जुगत

योगी ने डाला वोट कहा आज छक्का, सातवें चरण में बनेगा रिकॉर्ड

पीएम रोड शो : पूर्वांचल के बिदके मतदाताओं को रिझाने का जुगत

प्रियंका का ओबरा और सकलडीहा के बाद बनारस में जनसभा

एक्शन में निर्वाचन अधिकारी, चार अधिकारियों संग उनकी पुलिस टीम निलंबित

अजय राय के बाद अब अरविंद राजभर का नम्बर, 150 लोगों पर मुकदमा

27 प्रत्याशियों को अपने आपराधिक पृष्ठभूमि का सार्वजनिक प्रकाशन न कराये जाने पर नोटिस जारी

वीडियो : किसने कहा योगी से ” हमने बोला हमसे मत उलझो .. वरना


काशी का वह पवित्र स्थान जहां भीम ने किया था तपस्या

मरने के 9 साल बाद पुनर्जन्म लेने वाले की सच्ची घटना

धर्म नगरी : जानिए, मृत्यु के पूर्व और पश्चात की सात अवस्था

धर्म नगरी : शनि दुश्मन नहीं मित्र हो सकते है, बशर्ते आपके द्वारा किये गए कर्म अच्छी सोच की हो …

धर्म नगरी : क्या है सत्यनारायण व्रत कथा महत्व, विधि और फल प्राप्ति

वीडियो खबरें

देखिये, बाबा विश्वनाथ का स्वर्णमयी गर्भ गृह

– भजनों का सागर , हंसराज रघुवंशी संग

– योगी को ओमप्रकाश राजभर का चैलेंज सुनिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!