होलिका दहन : जानिए क्या है होलिका दहन से जुड़ीं कथा

होलिका दहन : जानिए क्या है होलिका दहन से जुड़ीं कथा




होली के एक दिन पहले होलिका दहन की परम्परा है ….और इस परम्परा के निर्वाह करने के बाद ही होली खेली जाती है । वैदिक काल में इस होली के पर्व को नवान्नेष्टि यज्ञ कहा जाता था। पुराणों के अनुसार ऐसी भी मान्यता है कि जब भगवान शंकर ने अपनी क्रोधाग्नि से कामदेव को भस्म कर दिया था, तभी से होली का प्रचलन हु‌आ।सबसे ज्यादा प्रचलित हिरण्यकश्यप की कथा है, जिसमें वह अपने पुत्र प्रहलाद को जलाने के लि‌ए बहन होलिका को बुलाता है। जब होलिका प्रहलाद को लेकर अग्नि में बैठती हैं तो वह जल जाती है और भक्त प्रहलाद जीवित रह जाता है। तब से होली का यह त्योहार मनाया जाने लगा है।
होलिकादहन की कथा हम सभी होली की पूर्व संध्या, यानी फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी को होलिकादहन मनाते हैं। इसके साथ एक कथा जुड़ी हुई है। कहते हैं कि वर्षो पूर्व पृथ्वी पर एक अत्याचारी राजा हिरण्यकश्यपु राज करता था। उसने अपनी प्रजा को यह आदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति ईश्वर की वंदना न करे, बल्कि उसे ही अपना आराध्य माने। लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद ईश्वर का परम भक्त था। उसने अपने पिता की आज्ञा की अवहेलना कर अपनी ईश-भक्ति जारी रखी। इसलिए हिरण्यकश्यपु ने अपने पुत्र को दंड देने की ठान ली। उसने अपनी बहन होलिका की गोद में प्रह्लाद को बिठा दिया और उन दोनों को अग्नि के हवाले कर दिया। दरअसल, होलिका को ईश्वर से यह वरदान मिला था कि उसे अग्नि कभी नहीं जला पाएगी। लेकिन दुराचारी का साथ देने के कारण होलिका भस्म हो गई और सदाचारी प्रह्लाद बच निकले। उसी समय से हम समाज की बुराइयों को जलाने के लिए होलिकादहन मनाते आ रहे हैं।
होलिका जलने के बाद ही होली की शुरुआत हो जाती है ….होलिका दहन को असत्य पर सत्य की विजय भी माना जाता है इसलिए ये होली का पर्व विजय पर्व के रूप में भी मनाया जाता है…


लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –

रंगभरी एकादशी : पार्वती को गौना ले जाते भगवान शिव संग होली

अद्भुत होली : चिताओं के बीच चिता के राख से खेली जाती है होली

काशी के घाटों पर शुरू हुआ होली की मस्ती, गीत संगीत में रमे बनारसी


अब करिये बिना नेट के साधारण फोन से डिजिटल लेनदेन


धर्मनगरी : दुनिया का इकलौता विश्वनाथ मंदिर जहां शक्ति के साथ विराजमान हैं शिव…जानिए 11 खास बातें

धर्म नगरी : क्या होता है होली के पहले होलाष्टक …

काशी का वह पवित्र स्थान जहां भीम ने किया था तपस्या

मरने के 9 साल बाद पुनर्जन्म लेने वाले की सच्ची घटना

धर्म नगरी : जानिए, मृत्यु के पूर्व और पश्चात की सात अवस्था

धर्म नगरी : शनि दुश्मन नहीं मित्र हो सकते है, बशर्ते आपके द्वारा किये गए कर्म अच्छी सोच की हो …

धर्म नगरी : क्या है सत्यनारायण व्रत कथा महत्व, विधि और फल प्राप्ति9

वीडियो खबरें

– श्मशान घाट पर चिता संग होली, शिव भक्तों का अनोखा होली

– गौरा गौना : बनारसियों ने कुछ यूं खेली शिव पार्वती संग होली

होली गीत : काशी के घाटों पर होली की मस्ती

– सुनिये, बुनकरों की नाराजगी

देखिये, बाबा विश्वनाथ का स्वर्णमयी गर्भ गृह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!