
– भगवान श्रीराम सबके हैं और सबमें है
वाराणसी। संकट मोचन मंदिर पर इस्लामी आतंकवादियों ने जब बम से धमाका कर सैकडों लोगों की सिर्फ जान ही नहीं ली बल्कि हिन्दू और मुसलमानों के बीच नफरत और शक की दीवार खड़ी कर दी, तब विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सैकडों मुस्लिम महिलाओं ने नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में संकट मोचन मन्दिर जाकर मन्दिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया, तब कहीं जाकर नफरत की आग कम हुई और सद्भावना और भरोसे का वातावरण बना।
उसी समय से हर रामनवमी पर भगवान श्रीराम की आरती मुस्लिम महिलाओं के लिए परम्परा बन गयी। मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू महिलाओं के साथ मिलकर लमही के सुभाष भवन में भगवान श्रीराम एवं माँ जानकी की विधि विधान से आरती की। श्रीराम महाआरती के मुख्य अतिथि पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर एवं काशी धर्म परिषद के अध्यक्ष महंत बालक दास जी महाराज ने मुस्लिम महिलाओं के साथ भगवान राम की स्तुति की।
राजस्थान के करौली में हिन्दुओं के जुलूस पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने हमला कर दिया, इससे नफरत फैल गयी। आज मुस्लिम महिलाओं ने यह संदेश दिया की हम सभी पूर्वजों और परम्पराओं से एक हैं। कोई हमें अलग नहीं कर सकता। श्रीराम महाआरती में नगीना बेगम, खुशी रमन भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, इली भारतवंशी, डॉ० मृदुला जायसवाल, नाजमा, रुखसाना बीबी, रुखसार बेगम, जफरीन, गुंजा बेगम, मेहफात्मा, नाजिया बेगम, नगीना, तबस्सुम, शमीमा, तहमीना, सोनी बेगम, सबीना बेगम आदि महिलाएं शामिल रहीं।
लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –
अजीबोगरीब : बिहार में 500 टन का 60 फीट पुल चोरी
भाजपा प्रत्याशी को एमएलसी चुनाव प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने क्या …सुनिये
जानिए कन्या पूजन सही तरीका, कितनी हो पूजन में कन्याओं की संख्या , क्या है विधान और 9 कन्याओं का मतलब
जानिए एमएलसी चुनाव की जानकारी , क्या MLC चुनाव में अपना गढ़ सुरक्षित रख पाएंगे माफिया वृजेश सिंह
कहाँ छुप गए हो प्यारे आधुनिक कन्हैया : अब तो पत्रकारिता की इज्ज़त लूटी जा रही है
धर्मनगरी : दुनिया का इकलौता विश्वनाथ मंदिर जहां शक्ति के साथ विराजमान हैं शिव…जानिए 11 खास बातें
काशी का वह पवित्र स्थान जहां भीम ने किया था तपस्या
मरने के 9 साल बाद पुनर्जन्म लेने वाले की सच्ची घटना
धर्म नगरी : जानिए, मृत्यु के पूर्व और पश्चात की सात अवस्था
धर्म नगरी : शनि दुश्मन नहीं मित्र हो सकते है, बशर्ते आपके द्वारा किये गए कर्म अच्छी सोच की हो …
धर्म नगरी : क्या है सत्यनारायण व्रत कथा महत्व, विधि और फल प्राप्ति9
वीडियो खबरें
वीडियो : देखिये ,काशी की चर्चित होलिका
https://youtu.be/PVe3S9bZ55I
– श्मशान घाट पर चिता संग होली, शिव भक्तों का अनोखा होली