आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत प्रतिशत 29.48 प्रतिशत था। जो तीन बजे तक तकरीबन आठ फीसदी बढ़कर 37.82 पर पहुंच गया। वहीं सुबह 11 बजे मतदान 19 .84 फीसदी था। दोपहर बाद जनपद के विभिन्न इलाकों में शुरू हुई बारिश की वजह से भी पोलिंग की रफ्तार प्रभावित हुई । दोनों सीटों पर सपा और भाजपा आमने सामने है। मतगणना का परिणाम 26 जून आना है।
भाजपा सपा और बसपा
बसपा ने रामपुर में प्रत्याशी नहीं दिया है। जबकि आजमगढ़ में गुड्डू जमाली बसपा के उम्मीदवार हैं। भाजपा ने दोनों सीटों पर इस बार अपनी पूरी ताकत झोंकी है। जबकि अखिलेश आजमगढ़ और रामपुर ने उपचुनाव प्रचार से दूर रहे है।
आजमगढ़ की आजमाइश
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान द्वारा लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण आजमगढ़ और रामपुर की सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। सपा ने आजमगढ़ में बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव को जबकि भाजपा ने दिनेश लाल यादव निरहुआ पर दांव आज़मा रहा है। आजमगढ़ से निरहुआ 2019 का लोकसभा चुनाव में अखिलेश से हारे थे।
रामपुर का छुरी
आजम खान के गढ़ रामपुर में समाजवादी पार्टी ने उन्हीं के करीबी आसिम रजा मैदान में है। भाजपा घनश्याम लोधी पर दांव लगाया है जो आजम खान के करीबी रह चुके हैं। 2022 में बीजेपी में आये लोधी 2004 में एमएलसी और 2007 में एमएलए थे। 2009 का लोकसभा चुनाव वह हार गए थे।
गणित और भूगोल
आजममढ़ में पांच विधानसभा क्षेत्रों में 18.39 लाख वोटर हैं। कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के लिए संसदीय क्षेत्र को 15 जोन में बांटा गया है। कुल 1149 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रामपुर में 17 लाख से ज्यादा वोटर छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 2058 बूथों पर हो रहे मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।