
मां आदिशक्ति की साधना का श्रेष्ठ समय
जिस तरह वासंतिक और शारदीय नवरात्रों में मां दुर्गा के स्वरूपों का अर्चन-वंदन सार्वजनिक रूप से किया जाता है: ठीक वैसे ही आषाढ़ और माघ माह के में मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की साधना- आराधना गुप्त रूप से की जाती है। गुप्त नवरात्र यंत्र, तंत्र मंत्र की सिद्धि के लिए सर्वश्रेष्ठ साधनाकाल माने जाते हैं। ‘श्रीमद्देवी भागवत’, ‘शिव महापुराण’, “हिता’ और ‘दुर्गासप्तशती धर्मग्रंथों में गुप्त नवरात्र की महत्ता विस्तार से वर्णित है। इस वर्ष आषाढ़ की गुप्त नवरात्रि 30 जून से 8 जुलाई तक है।
गायत्री महाविद्या के महामनीषी पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने लिखा है कि जहां चैत्र और आश्विन की नवरात्रि साधना जनसामान्य को मां शक्ति की कृपादृष्टि पाने का सुअवसर उपलब्ध कराती है, वहीं ‘गुप्त साधकों को मंत्र सिद्धि का फलदायी मुअवसर उपलब्ध कराते हैं। रोग-दोष व कष्टों के निकरण और धन प्राप्ति के साथ ही शत्रु संहार के लिए गुप्त नवरात्र में किए जाने वाले विविध प्रकार के तांत्रिक अनुष्ठानों के विधान श्रीमद्देवीभागवत महापुराण आदि ग्रंथों में मिलते हैं।
शिव महापुराण में कथा आती है कि आदिकाल में एक बार दैत्यराज दुर्ग ने कठोर तप से ब्रह्मा को प्रसन्न कर बुद्ध में देवताओं से अजेय रहने का वर पा लिया था। इसके फलस्वरूप दुर्ग का आतंक तीनों लोकों में फैल गया। तब देवताओं ने दुर्ग के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए आदिशक्ति मां दुर्गा से प्रार्थना की। इस पर आदिशक्ति ने अपने शरीर से काली, तारा, छिन्नमस्ता, श्रीविद्या, भुवनेश्वरी, भैरवी, बगला भूमावती, त्रिपुरसुंदरी और मातंगी इन दस महाविद्याओं को प्रकट कर दुर्ग का वध किया। मान्यता है कि तभी से आषाढ़ और माघ माह के गुप्त नवरात्रों में इन दस महाविद्याओं के पूजन की परम्परा शुरू हो गई।
‘मान्यता है कि गुप्त नवरात्र में दशमहाविद्याओं की साधना करके ही महर्षि विश्वामित्र ऐसी अद्भुत तंत्र शक्तियों के स्वामी बन गए थे कि उन्होंने एक नई सुष्टि की रचना तक कर डाली थी। दैत्यगुरु शुक्राचार्य के परामर्श पर मेघनाद ने गुप्त नवरात्र की साधना कर ऐसी अजेय शक्तियां अर्जित कर ली थी कि भगवान को भी उसके नागपाश में बंधना पड़ा था।
यह समझने की बात है कि दुर्गा शक्ति में दमन का भाव भी जुड़ा है। किन्तु दमन किसका। किस शत्रु का विनाश! वस्तुतः हमारे असली शत्रु तो हमारे खुद के रोग, दोष, दुर्गुण व दुर्जनता के विकार हैं, जो हमारे जीवन में अड़चनें पैदा करते हैं। यही कारण है कि गुप्त नवरात्र में देवी दुर्गा के कुछ खास मंत्रों के जप का विधान दुर्गासप्तशती में बताया गया है।
‘सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वितः । मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः।” अर्थात सच्चे मन से मां की भावपूर्ण उपासना शत्रु, रोग, दखिता, भग बाधा सभी का नाश कर साधक के जीवन को धन-धान्य तथा पत्नी- संतान के सुख से भर देती है।
– पूनम नेगी
ताजा जानकारियां, इन्हें भी पढ़िए
शुरू होने को है 5G, स्पेक्ट्रम नीलामी को पीएम मोदी के दी मंजूरी
अन्नपूर्णा मन्दिर पहल: बेटियों को स्वावलंबी बनाने के मंदिर प्रबंधन द्वारा गिफ्ट किया गया सिलाई मशीन
ये है राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन से जुड़ी ख़ास बातें
धोखा भगवान को भी… राम मन्दिर निर्माण में दिये 22 करोड़ का चेक बाउंस
” स्वास्थ्य और परिवार ” में पढ़िए
योग से ये हैं 6 फायदे , जो देता है स्वस्थ तन और पुलकित मन
जानिये, किस उम्र में कितना ब्लड शुगर का स्तर होना चाहिए ..
जानिये, अपने स्वभाव के बारे में, आखिर कैसे है आप जानिये, अपने स्वभाव के बारे में, आखिर कैसे है आप
खबरों में “काम की बातें”
जानिए क्या है ई जनगणना , कैसे पूरी होगी ये प्रक्रिया और कैसे आप होंगे रजिस्टर्ड
” धर्मनगरी ” में पढ़िए
जानिए क्या है त्रिपिंडी श्राद्ध, क्यों और कैसे होता है ये अनुष्ठान….किस प्रेत का कहाँ है निवास
धर्मनगरी : दुनिया का इकलौता विश्वनाथ मंदिर जहां शक्ति के साथ विराजमान हैं शिव…जानिए 11 खास बातें
काशी का वह पवित्र स्थान जहां भीम ने किया था तपस्या
मरने के 9 साल बाद पुनर्जन्म लेने वाले की सच्ची घटना
धर्म नगरी : जानिए, मृत्यु के पूर्व और पश्चात की सात अवस्था
धर्म नगरी : शनि दुश्मन नहीं मित्र हो सकते है, बशर्ते आपके द्वारा किये गए कर्म अच्छी सोच की हो …
धर्म नगरी : क्या है सत्यनारायण व्रत कथा महत्व, विधि और फल प्राप्ति9