भारत बुद्ध के उपदेशों पर चलने वाला देश, जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति : योगी आदित्यनाथ

4 विदेशी और 10 देशी भाषाओं में काशी का पहला धार्मिक न्यूज़ पोर्टल जिसमें होगी धर्म-आध्यात्म,तीज-त्यौहार,व्रत-पूजा ,देवालय सहित ज्योतिष और वास्तु की सम्पूर्ण जानकारी


– भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में सीएम ने दो पुस्तकों का किया विमोचन
– कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है भारत
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो बोलते हैं वो करके दिखाते हैं
– 135 करोड़ लोगों के सहयोग से बहुत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति
– मुख्यमंत्री ने वाराणसी में काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गौतम बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में आयोजित सद्भावना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बुद्धा थीम पार्क के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ व दिल्ली की संस्था एनआईडी फाउंडेशन की ‘हार्टफेल्ट : दी लिगेसी ऑफ फेथ’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और 135 करोड़ लोगों के सहयोग से बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी किसी भी देश के खिलाफ गलत सोच नहीं रखी है। हमने हमेशा विश्व को जोड़ने एवं बुद्ध के उपदेशों पर चलते हुए संसार में शांति की स्थापना की बात की है।

एनआईडी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सद्भावना कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत उपस्थित संत समाज के लोगों द्वारा किया गया। समारोह का आयोजन चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत समाज की ओर से भागीदारी की गयी।

प्रधानमंत्री का विजन और समर्पण अनुकरणीय
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को एक समान रूप से प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ देने की कोशिश की जा रही है। यह सद्भावना का एक बहुत बड़ा स्वरूप है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है। उनका विजन और देश के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री ने सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को एक समान नजरिए से देखते हुए देश का विकास किया है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है और देश के 135 करोड़ लोगों के सहयोग से बहुत जल्दी ही भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सबका साथ सबका विश्वास” का नारा दिया। आज देश में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को एक समान नजरिए से देखते हुए देश के विकास का कार्य आगे बढ़ रहा है। आज ‘सबका साथ सबका विश्वास’ का मंत्र सद्भावना का मंत्र बन चुका है।

भारत बुद्ध के उपदेशों पर चलने वाला देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने कभी भी किसी भी देश के खिलाफ गलत सोच नहीं रखा। हमने हमेशा विश्व को जोड़ने एवं बुद्ध के उपदेशों पर चलते हुए विश्व शांति की स्थापना की बात कही है। वैश्विक मंच पर भारत के महापुरुषों व महान विभूतियों को जो पहचान आज मिल रही है, वैसा पूर्व में संभव नहीं था। आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा रामायण सर्किट और कृष्ण सर्किट भी प्रधानमंत्री ने नेतृत्व में निर्माणाधीन है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर सतनाम सिंह संधू द्वारा काशी के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी सिख छात्रों को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रवेश लिये जाने पर 64 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

सीएम योगी इसके उपरांत काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर भी पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अबतक 90 बार श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। वहीं वाराणसी का ये उनका 101वां दौरा रहा।


इन्हें भी पढ़िए

क्या कहते हैं आपके सितारे… जानिये 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक क्या शुभ होना है आपके साथ

गुरुकुल के विद्यार्थियों ने निकाली विशाल रैली, किया काशी को मांस मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग

जानिए क्या योजना हैं आगमन संस्था और ब्रह्म सेना की “काशी को मांस मदिरा से मुक्त” कराने की, अगला अभियान….


यदि आप सनातनी है तो काशी की नष्ट हो रही ऊर्जा को बचाने के लिए अभियान में आप के साथ की जरूरत है। कृपया सम्पर्क करें… 9889881111, 8765000123


विश्वनाथ धाम के बाद अब काशी की 10 पावन यात्राओं को सुगम बनाने की योजना

षडाष्टाक योग में करे शनि पूजा पाइये ऐश्वर्य एवं वैभव

इन चीजों का करें सेवन, बालों के गिरने और नाखूनों के टूटने से मिलेगा निजात

केतु के गोचर से 3 राशि वालों को धन राजयोग


सच या झूठ

सच या झूठ : खाद्य विभाग के अधिकारियों के लीपापोती से जारी है नक्कालों का खेल, छापेमारी और सैंपल बना खानापूर्ति का जरिया


” स्वास्थ्य और आप ” में पढ़िए

बचे फर्जी वेबसाइट से जो दावा करते हैं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की, ऐसे बनवाये जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र

आपको अकारण शरीर में थकान , बाल झड़ना, और मिजाज में कड़वापन है तो आप ‘ थायराइड ‘ के शिकार ….

हड्डियों में जकड़न और दर्द की न करें अनदेखी, हो सकता है ‘बोन टीबी’

आखिर क्या खाने से गर्भ नहीं ठहरता है , अनचाही प्रेगनेंसी रोकने के घरेलू उपाय

जामुन एक फायदे अनेक- सेहत को देता है हैरान करने वाले फायदे

योग से ये हैं 6 फायदे , जो देता है स्वस्थ तन और पुलकित मन

जानिये, किस उम्र में कितना ब्लड शुगर का स्तर होना चाहिए ..

जानिये, अपने स्वभाव के बारे में, आखिर कैसे है आप


” धर्मनगरी ” में पढ़िए

जानिए क्या है रुद्राभिषेक और क्यों किया जाता हैं..

सावन विशेष : कितने शिव लिंग़ का उल्लेख है पुराण में , कौन से हैं 50 सिद्ध शिव मंदिर

पितरों के सुमिरन का दिन है अमावस्या, पितृ दोष से मिलता है छुटकारा

जानिए क्या है त्रिपिंडी श्राद्ध, क्यों और कैसे होता है ये अनुष्ठान….किस प्रेत का कहाँ है निवास

धर्मनगरी : दुनिया का इकलौता विश्वनाथ मंदिर जहां शक्ति के साथ विराजमान हैं शिव…जानिए 11 खास बातें

काशी का वह पवित्र स्थान जहां भीम ने किया था तपस्या

मरने के 9 साल बाद पुनर्जन्म लेने वाले की सच्ची घटना

धर्म नगरी : जानिए, मृत्यु के पूर्व और पश्चात की सात अवस्था


खबर में ” काम की बात “

घर रहना हो आराम से तो गूगल पर भूल कर न करे ये सर्च

महिला सुरक्षा : जानिये क्या है “आंतरिक शिकायत समिति”, क्यों जरूरी है इसका गठन, महिलाओं के लिए कितना होगा कारगर

यदि सरकारी डाक्टर लिख रहा है जेनेरिक दवाईयां की जगह महंगी दवाईयां, तो ऐसे करे शिकायत

जानिए क्या है ई जनगणना , कैसे पूरी होगी ये प्रक्रिया और कैसे आप होंगे


ख़बरें, जो हो आपके काम की ” जानकारी “


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!