
तुलसी विवाह से मिलता है कन्यादान करने का फल
इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 25 nov
………………………………………………………………………..
शालिग्राम काले रंग के चिकने, अंडाकार पत्थर को कहते हैं। पूजा में शालिग्राम पर चढ़ाया हुआ भक्त अपने ऊपर छिड़कता है तो उसे तीर्थों में स्नान के समान पुण्य फल मिलता है। जो व्यक्ति शालिग्राम पर रोज जल चढ़ाता है, वह अक्षय पुण्य प्राप्त करता है।
………………………………………………………………………..
देवउठनी एकादशी को भगवान शालिग्राम और तुलसी के विवाह की परंपरा है। शालिग्राम शिला को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण की एक कथा के अनुसार तुलसी ने भगवान विष्णु को पत्थर बनने का श्राप दिया था। इसलिए भगवान विष्णु को शालिग्राम बनना पड़ा और इस रूप में उन्होने तुलसी से विवाह किया। इसलिए इनका विवाह करवाने से भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।
शलिग्राम का महत्त्व
जहां भगवान शालिग्राम की पूजा होती है, वहां विष्णुजी के साथ महालक्ष्मी भी निवास करती हैं। इसे स्वयंभू माना जाता है यानी इनकी प्राण प्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती। कोई भी व्यक्ति इन्हें घर या मंदिर में स्थापित करके पूजा कर सकता है। शालिग्राम अलग-अलग रूपों में मिलते हैं। कुछ अंडाकार होते हैं तो कुछ में एक छेद होता है। इस पत्थर में शंख, चक्र, गदा या पद्म से निशान बने होते हैं। भगवान् शालिग्राम की पूजा तुलसी के बिना पूरी नहीं होती है और तुलसी अर्पित करने पर वे तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं।
आगे जानिये तुलसी विवाह की बातें –
घर से घाट तक विवाह की धूम
जलंधर तो युद्ध में चले गये,और वृंदा व्रत का संकल्प लेकर पूजा में बैठ गयी, उनके व्रत के प्रभाव से देवता भी जलंधर को ना जीत सके, सारे देवता जब हारने लगे तो विष्णु जी के पास गये।सबने भगवान से प्रार्थना की तो भगवान कहने लगे कि – वृंदा मेरी परम भक्त है में उसके साथ छल नहीं कर सकता …..
आगे की कथा के लिए वीडिओ देखिये –
जानिये कौन थी तुलसी –
जानिये तुलसी पत्ता तोड़ने का सही तरीका
तुलसी(पौधा) पूर्व जन्म मे एक लड़की थी जिस का नाम वृंदा था, राक्षस कुल में उसका जन्म हुआ था बचपन से ही भगवान विष्णु की भक्त थी.बड़े ही प्रेम से भगवान की सेवा, पूजा किया करती थी.जब वह बड़ी हुई तो उनका विवाह राक्षस कुल में दानव राज जलंधर से हो गया। जलंधर समुद्र से उत्पन्न हुआ था …आगे वीडिओ देखिये
बनारस की खबरें ,जरूर पढ़िए –
आज से निगम 79 गांव का जारी करेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
खबरें फटाफट- शहर की हलचल संग देश की खबरें
वायरल होता चितईपुर चौकी का वसूली लिस्ट
400 रुपये में कोरोना जांच की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार