डेड स्किन संग जले और दाग धब्बे को दूर करता है हरा मटर
इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 4 मार्च
मटर का इस्तेमाल स्नैक्स बनाने से लेकर दाल, सब्जी और पराठे बनाने में भी किया जाता है।वैसे तो बाजार में पैकेट वाले मटर हर मौसम में मिल जाएंगे लेकिन हरी, ताजी मटर की बात ही कुछ और है। आइये जानते है हरे मटर की खासियत ……
हरी मटर ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इन्फ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होती है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक लगभग सभी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसके अलावा यह विटमिन सी, विटमिन ई, ओमेगा 3, फैट और जिंक के गुणों से भी भरपूर है। यह फाइबर, फ्लेवेनॉएड्स, स्टार्च और प्रोटीन से भी युक्त है। ऐसे में मटर खाने से शरीर की पोषण संबंधी लगभग सारी आवश्यकताएं पूरी हो जाती हैं।
हरी मटर खाने के फायदे
1. हरी मटर में फ्लेवेनॉएड्स, अल्फा कैरटीन और बीटा कैरटीन पाया जाता है। ये सभी तत्व इम्यूनिटी लेवल बढ़ाने में मददगार हैं।
2. हरी मटर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जिन्हें कॉमेस्ट्रॉल कहते हैं। यह तत्व पेट के कैंसर से बचाव में सहायक है।
3. हरी मटर में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं। यह कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद है।
4. जोड़ों के दर्द और उनसे जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मटर बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटमिन सी, विटमिन ई और ओमेगा 3 फैट जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद है।
5. मटर खाने से ताकत मिलती है। इसके अलावा इसमें फैट बहुत कम होता है, जिसके चलते वजन भी कंट्रोल में रहता हे।
पाचन तंत्र होता है मजबूत
विटामिन-सी युक्त हरी मटर में रफेज बहुत होता है और ये दोनों ही चीजें पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करती हैं। हरी मटर खाने से आंत की गंदगी भी दूर होती हैं क्योंकि इसमें रफेज बहुत होता है और बेहद आसानी से टूटने वाला रफेज होता है इसलिए ये पचने में आसान होता है। हरी मटर न सिर्फ पाचन में बल्कि पेट के कैंसर के जोखिम को भी कम करती है।
कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम
हरी मटर में क्योंकि रफेज बहुत होता है इसलिए इसे खाने से शरीर में वसा का अधिक नहीं होने पाती और धमनियों में वसा का जमाव भी नहीं होता। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। बेड कोलेस्ट्रॉल कर होने से दिल भी सुरक्षित रहता है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
हड्डियों के लिए कैल्शियम ही नहीं प्रोटीन भी चाहिए होता है और मटर इस कमी को दूर करता है।प्रोटीन से भरी मटर खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। प्रोटीन की कमी आपकी हड्डियों के कमजोर होने की संभावना बढ़ती है इसलिए मटर खाना फायदेमंद होगा।
स्किन के लिए भी फायदेमंद
मटर स्किन की कई समस्याओं का इलाज करती है। मटर का पेस्ट बना कर स्किन पर लगाने से खूबसूरती भी मिलती है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। यदि स्किन जल जाए तो वहां मटर पीस कर लगा दें।