
पढ़िए, जनेऊ क्या है और इसकी क्या है महत्ता
इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 16 मार्च
– भए कुमार जबहिं सब भ्राता। दीन्ह जनेऊ गुरु पितु माता॥
जनेऊ क्या है
आपने देखा होगा कि बहुत से लोग बाएं कांधे से दाएं बाजू की ओर एक कच्चा धागा लपेटे रहते हैं। इस धागे को जनेऊ कहते हैं। जनेऊ तीन धागों वाला एक सूत्र होता है। जनेऊ को संस्कृत भाषा में ‘यज्ञोपवीत’ कहा जाता है। यह सूत से बना पवित्र धागा होता है, जिसे व्यक्ति बाएं कंधे के ऊपर तथा दाईं भुजा के नीचे पहनता है। अर्थात इसे गले में इस तरह डाला जाता है कि वह बाएं कंधे के ऊपर रहे।
तीन सूत्र ही क्यों ?
जनेऊ में मुख्यरूप से तीन धागे होते हैं। यह तीन सूत्र देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण के प्रतीक होते हैं और यह सत्व, रज और तम का प्रतीक है। यह गायत्री मंत्र के तीन चरणों का प्रतीक है।यह तीन आश्रमों का प्रतीक है। संन्यास आश्रम में यज्ञोपवीत को उतार दिया जाता है।
<img class=”alignnone size-full wp-image-8486″ src=”https://innovest.co.in/wp-content/uploads/2021/03/c-1.jpg” alt=”” width=”2097″ height=”648″ /
पढ़िए , विशेष में ……
धर्मनगरी – काशी विश्वनाथ से जुड़ीं अनसुनी सत्य
डेड स्किन संग जले और दाग धब्बे को दूर करता है हरा मटर
इन्हें भी जानिए – कहानी मुंबई महानगर की , दहेज में किसने किसको दिया था …
रोज रात खाये गुड़ , 23 परेशानियों से रहे दृर
नौ तार
यज्ञोपवीत के एक-एक तार में तीन-तीन तार होते हैं। इस तरह कुल तारों की संख्या नौ होती है। एक मुख, दो नासिका, दो आंख, दो कान, मल और मूत्र के दो द्वारा मिलाकर कुल नौ होते हैं।
पांच गांठ
यज्ञोपवीत में पांच गांठ लगाई जाती है जो ब्रह्म, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का प्रतीक है। यह पांच यज्ञों, पांच ज्ञानेद्रियों और पंच कर्मों का भी प्रतीक भी है।
जनेऊ की लंबाई
यज्ञोपवीत की लंबाई 96 अंगुल होती है। इसका अभिप्राय यह है कि जनेऊ धारण करने वाले को 64 कलाओं और 32 विद्याओं को सीखने का प्रयास करना चाहिए।
ये है 32 विद्या
चार वेद, चार उपवेद, छह अंग, छह दर्शन, तीन सूत्रग्रंथ, नौ अरण्यक मिलाकर कुल 32 विद्याएं होती है।
ये है 64 कला
वास्तु निर्माण, व्यंजन कला, चित्रकारी, साहित्य कला, दस्तकारी, भाषा, यंत्र निर्माण, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, दस्तकारी, आभूषण निर्माण, कृषि ज्ञान आदि।
वैदिक धर्म में प्रत्येक आर्य का कर्तव्य है जनेऊ पहनना और उसके नियमों का पालन करना। प्रत्येक आर्य को जनेऊ पहन सकता है बशर्ते कि वह उसके नियमों का पालन करे।
अगला भाग शनिवार के धर्म नगरी में जानिए …
” जनेऊ के नियम “
यह भी पढ़िए –
निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारी, बैंकों पर चार दिनों के लिये लटके ताला
व्यापारिक काम्प्लेक्स में आग, दो दमकलों के मदद से आग पर काबू
बीएचयू में पढ़ाती नजर आएगी नीता अंबानी
खबरों को वीडिओ में देखिये –
कैसा दिखेगा काशी में कल का भैंसासुर घाट
सच अमृत कलश की , क्या अभी भी है अमृत कलश का अस्तित्व
शुलटंकेश्वर महादेव – जहां से बदलती हैं गंगा अपनी धार
#Mata_sharada मैहर का नाम कैसे पड़ा क्या गिरा था यहाँ सती का ?