
होली है
किस रंग के इस्तेमाल से चमकेगी आपकी किस्मत
इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 28 मार्च
– होली के पावन पर्व को कैसे बनावें और अधिक भाग्यशाली?
– किस रंग के इस्तेमाल से सँवरेगी किस्मत?
– होली पर कौन सा रंग चमकाएगा आपकी किस्मत?
– किस रंग से करना है परहेज?
रंगों के पर्व होली के पावन पर्व पर कौन-सा रंग हमारे जीवन को खुशनुमा बनाकर जीवन को आनन्द और सकारात्मक उर्जा से परिपूर्ण करेगा ? प्रख्यात ज्योतिषविद् विमल जैन के अनुसार ज्योतिष में प्रत्येक जातकों की राशियाँ अलग-अलग होती हैं। हर राशियों का गुण, धर्म और रंग अलग-अलग होता है। यदि ये राशि के ग्रहस्वामी के मुताबिक रंगों का इस्तेमाल किया जाए तो जीवन में सुख-सौभाग्य और सफलता मिलती रहती है।
यह भी पढ़िए –
होलिका दहन , लाभ और उसके राख के फायदे
आईएएस नहीं अब आईपीएस के हवाले पुलिस
मास्क हुआ जरूरी , रात 9 बजे तक ही दुकान खोलने की आजादी
जन्मतिथि के अनुसार कौन-सा रंग आपके लिए रहेगा भाग्यशाली
विमल जैन ने बताया कि जिन्हें अपनी जन्मराशि मालूम न हो उन्हें अपनी जन्मराशि व जन्मतिथि के आधार पर अपने दैनिक जीवन में भी रंगों का प्रयोग करना लाभकारी रहता है। रंगों चयन करके होली के पर्व को और अधिक खुशनुमा बना सकते हैं।
जिनकी जन्मतिथि किसी भी माह की 1, 10, 19 व 28 हो, उनके लिए लाल, गुलाबी, केसरिया। 2, 11, 20 व 29 वालों के लिए सफेद व क्रीम। 3, 12, 21 व 30 के लिए सभी प्रकार के पीला व सुनहरा पीला। 4, 13, 22 व 31 के लिए सभी प्रकार के चमकीले, चटकीले मिले-जुले व साथ ही हल्का स्लेटी रंग। 5, 14 व 23 के लिए हरा, धानी व फिरोजी रंग। 6, 15 व 24 के लिए सफेद व चमकीला सफेद अथवा आसमानी नीला। 7, 16 व 25 के लिए चमकीला, स्लेटी व ग्रे रंग। 8, 17 व 26 के लिए काला, ग्रे व नीला रंग। जबकि 9, 18 व 27 के लिए लाल, गुलाबी व नारंगी रंग लाभ पहुँचाने में सहायक रहते हैं। जीवन में विविध रंगों का प्रभाव व्यापक रूप से पड़ता है। भले ही हमें उनका तात्कालिक असर नजर न आता हो।
पढ़िए , विशेष में ……
जानें, क्यों मनाई जाती है होली ….
इन्हें भी जानिए ,नुकसान रोज पपीता खाने से पढ़िए ,जनेऊ क्या है और इसकी क्या है महत्ता<a
ज्योतिष की मान्यता के मुताबिक निश्चित रंगों का प्रयोग करके हम अपने को और अधिक ऊर्जावान तथा भाग्यशाली बना सकते हैं। जन्मराशि और जन्मतिथि के आधार पर चयन किए गए निश्चित रंगों का प्रयोग लाभकारी रहता है। यदि जीवन में नियमित रूप से इन रंगों का प्रयोग किया जाए तो अनिष्ट का निवारण तो होता ही है, साथ ही भाग्य में सुख-समृद्धि के साथ भाग्य में चार चाँद लग सकते हैं।
राशियों के अनुसार रंगों का चयन—
मेष-लाल, गुलाबी एवं नारंगी। वृषभ-सफेद एवं क्रीम। मिथुन-हरा व फिरोजी। कर्क-सफेद व क्रीम। ङ्क्षसह-केसरिया, लाल व गुलाबी। कन्या-हरा व फिरोजी। तुला-सफेद व हल्का नीला। वृश्चिक-नारंगी, लाल व गुलाबी। धनु-पीला व सुनहरा। मकर व कुम्भ-भूरा, स्लेटी व ग्रे। मीन-पीला व सुनहरा। होली को स्नेह, आनन्द, उल्लास व उमंग के साथ मनाने के लिए इन्हीं रंगों का प्रयोग करना चाहिए।
आपको किन रंगों से करना है परहेज—
मेष-काला, नीला व हरा। वृषभ-हरा व लाल। मिथुन-लाल, नारंगी, पीला। कर्क-हरा, काला, नीला। ङ्क्षसह-नीला, काला, हरा। कन्या-पीला, लाल, नारंगी। तुला-हरा व पीला। वृश्चिक-काला, नीला, हरा। धनु-हरा, काला, नीला। मकर-लाल, हरा, नारंगी। कुम्भ-नारंगी, लाल, हरा। मीन-काला, नीला, हरा। अपने दैनिक प्रयोग में आनेवाली समस्त वस्तुओं तथा परिधान में इन रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
खबरों को वीडिओ में देखिये
शहर के पहले पुलिस कमिश्नर ने संभाला काशी का मोर्चा ,सुनिए क्या कहाँ ए सतीश गणेश ने
जानिए वजह , क्यों काशी में महाश्मशान पर शवदाह के दौरान खेलते है होली
बंगलिनियाँ के चक्कर में बाबू पागल हो ज इ बा
वीडियो – जलती चिताओं के बीच होली