चक्रव्यूह / innovest / 9 जुलाई
वाराणसी शासन द्वारा बिना मास्क लगाए लोगों का जुर्माना काटने का आदेश जारी होते ही प्रशासन मुस्तैदी से सघन चेकिंग अभियान तिराहे व चौराहे पर जुटी है। सड़को पर बिना मास्क लगाए लोगों का जुर्माना वसूलने के साथ ही वाहनों का चालान हुआ। कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख शासन ने बिना मास्क लगाए लोगों से जुर्माना वसूलने के लिए निर्देश जारी हुआ। ताकि लोगो को संक्रमण से बचाया जा सकें। वही भुक्तभोगी के अनुसार सरकार ने लॉक डाउन कर सभी मध्य वर्गों की कमर तोड़ दिया है। जिस पर ये जुर्माना व वाहन का चालान बड़ी मुशीबतों का पहाड़ लगता है। सरकार का आदेशो का पालन हम सभी करते हैं। लेकिन जनता से दुर्व्यवहार का रवैया पुलिस का हमेशा रहा है। पुलिस का माने तो बिना मास्क लगाए लगभग 30 लोगों से जुर्माना वसूलने के साथ ही लगभग 2000 वाहनों का चालान किया गया है।