कोरोना अभी अभी – covid 19 का पूरा हाल फ़टाफ़ट अंदाज में

कोरोना अभी अभी – covid 19 का पूरा हाल फ़टाफ़ट अंदाज में

.

” इन्नोवेस्ट न्यूज़ ”  संग जानिये ,कोरोना अपडेट लगातार – 

 

 

10 अप्रैल 2021      –——–—————————-

देश में कोरोना विस्फोट –  संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार पर रोक नहीं लग पा रही है। स्थिति दिन प्रति दिन गंभीर हो रही है।देश में  24 घंटों में एक लाख 45 हजार से ज्‍यादा केस सामने आये जबकि 794 की मौत दर्ज की गयी।

दिल्ली – मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को साफ किया कि राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगेगा लेकिन जल्द ही नए नियमों  की घोषणा की जाएगी।

राजस्थान –   राजस्थान के जोधपुर में 6 से 19 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू जबकि चित्तौड़गढ़ जिले में धारा-144 लागू है।

पंजाब –    पंजाब सरकार के सभी में जिलों में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया है।

छत्तीसगढ़ –  छत्तीसगढ़ के रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन है।

उत्तर प्रदेश  –  यूपी में नया रिकॉर्ड, अब तक 13 शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू ,लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और बरेली भी शामिल । नोएडा और गाजियाबाद में सभी शिक्षण संस्थान 17 अप्रैल तक बंद । शादी-विवाह की नई गाइडलाइन भी हुआ जारी।

 

 

वाराणसी  आसपास  

@ जौनपुर जिले में  प्रशासन ने लगाया नाइट कर्फ्यू लगाया ।  कर्फ्यू आज रात नौ से सुबह छह बजे तकसे ही लागू होगा।

@  बलिया में भी आज से रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा।  यहाँ  500 से अधिक कुल एक्टिव केस होने के बाद संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू  है।

@ बनारस  के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा होम आइसोलेट हैं।  गनर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ये घर पर आइसोलेट हैं।

 

@ हाल  –  प्रदेश के आज मिले कोरोना संक्रमित मरीजों का 

जिले                  संक्रमितों की संख्या

लखनऊ                      4059
प्रयागराज                    1460
वाराणसी                     1176
कानपुर नगर               706
गोरखपुर                     422
मेरठ                           236
झांसी                          235
गौतमबुद्धनगर            221
बलिया                        188
जौनपुर                       186

 

@  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएम के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने सरकारी विभागों को निर्देश जारी किया है कि आधे कर्मचारियों को ही कार्यालय बुलाया जाएं।

@ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की व्यवस्था में बदलाव , मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी अब सिर्फ झांकी दर्शन

@ देश में कोरोना संक्रमित मरीज हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। देश में आज यानि शनिवार को 1.44 लाख नए मरीज मिले , वहीं 773 मरीजों की मौत हुआ।

@  महाराष्ट्र में आज से दो दिवसीय वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक  लागू किया ।

 

यह भी पढ़िए –

बीते 24 घंटे में 1176  संक्रमित आये सामने ,1  की मौत के साथ मौत आंकड़ा 398
मतदान तिथि 19 अप्रैल को वाराणसी में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र , जानिये क्यों है ये ख़ास , क्या मिलता है फल
9 अप्रैल – संक्रमितों की संख्या 4404 पहुंची , जबकि नए संक्रमितों …..
हनी ट्रैप – वर्दी में ब्लैकमेलर

 

9 अप्रैल 2021       –——–—————————-

 

@ 10 अप्रैल से अगले आदेश तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर स्थित मुख्य द्वार को छोड़कर परिसर के अन्य द्वार रात्रि 9 बजे से प्रातः 6 बजे तक आवागमन के लिए बन्द ।

@ सहारा प्रमुख सुब्रत राय हुए कोरोना संक्रमित

@ बिहार में स्कूल-कॉलेज और कोचिंग अब 18 अप्रैल तक बंद। दुकानें भी शाम 7 बजे के बाद रहेंगे बंद।

@ जिला जज वाराणसी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बयान
– जिरह पर रोक लगाई,
– नही होगा मुकदमो का ट्रायल
– जरूरी न हो तो न आये कचहरी

@ वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानचन्द्र मेहरोत्रा का कोरोना से निधन ।

@ वाराणसी के बीएचयू अस्पताल के 17 डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमित सभी होम आइसोलेट हुए ।

@ 9 अप्रैल को 2477 लाभार्थियों को लगा कोविड का टीका ,इसमें से 2222 लाभार्थियों को प्रथम डोज़ तथा 255 लाभार्थियों को दूसरी डोज़ लगायी गयी । 60 वर्ष से ऊपर 242 को पहली डोज़ व 25 को दूसरी डोज़ लगाई गयी । वहीं 45 से 59 वर्ष तक के 1918 पहली डोज़ तथा 204 को दूसरी डोज़ का टीका लगाया गया ।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!