धर्म नगरी – क्या आप जानते है हनुमान जी के इन 9 रहस्य की बातें

धर्म नगरी – क्या आप जानते है हनुमान जी के इन 9 रहस्य की बातें

धर्म नगरी – क्या आप जानते है हनुमान जी के इन 9 रहस्य की बातें
इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 27 अप्रैल

कलियुग में जहां-जहां भगवान श्रीराम की कथा-कीर्तन इत्यादि होते हैं, वहां हनुमानजी गुप्त रूप से विराजमान रहते हैं। सीताजी के वचनों के अनुसार- ‘अजर-अमर गुन निधि सुत होऊ।। करहु बहुत रघुनायक छोऊ।।’ के 9  रहस्य जानकर आप रह जाएंगे हैरान…

चारों जुग परताप तुम्हारा, है परसिद्ध जगत उजियारा॥
संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥

अंतकाल रघुवरपुर जाई, जहां जन्म हरिभक्त कहाई॥
और देवता चित्त ना धरई, हनुमत सेई सर्व सुख करई॥

हनुमान जी इस कलियुग में सबसे ज्यादा जाग्रत और साक्षात हैं। कलियुग में हनुमान जी की भक्ति ही लोगों को दुख और संकट से बचाने में सक्षम है, हनुमान जी 4 कारणों से सभी देवताओं में श्रेष्ठ हैं। पहला यह कि वे रीयल सुपरमैन हैं, दूसरा यह कि वे पॉवरफुल होने के बावजूद ईश्वर के प्रति समर्पित हैं, तीसरा यह कि वे अपने भक्तों की सहायता तुरंत ही करते हैं और चौथा यह कि वे आज भी सशरीर हैं। इस ब्रह्मांड में ईश्वर के बाद यदि कोई एक शक्ति है तो वह है हनुमान जी। महावीर विक्रम बजरंगबली के समक्ष किसी भी प्रकार की मायावी शक्ति ठहर नहीं सकती।

आइये जानते है हनुमान जी के चार रहस्य और बाकी के 5 रहस्य के लिए अगले शनिवार का इन्तजार कीजिये ……

पहला  रहस्य..
क्या हनुमानजी बंदर थे?

हनुमान का जन्म कपि नामक वानर जाति में हुआ था। नए शोधानुसार प्रभु श्रीराम का जन्म 10 जनवरी 5114 ईसा पूर्व अयोध्या में हुआ था। श्रीराम के जन्म के पूर्व हनुमानजी का जन्म हुआ था अर्थात आज (फरवरी 2015) से लगभग 7129 वर्ष पूर्व हनुमानजी का जन्म हुआ था। शोधकर्ता कहते हैं कि आज से 9 लाख वर्ष पूर्व एक ऐसी विलक्षण वानर जाति भारतवर्ष में विद्यमान थी, जो आज से 15 से 12 हजार वर्ष पूर्व लुप्त होने लगी थी और अंतत: लुप्त हो गई। इस जाति का नाम कपि था। दरअसल, आज से 9 लाख वर्ष पूर्व मानवों की एक ऐसी जाति थी, जो मुख और पूंछ से वानर समान नजर आती थी, लेकिन उस जाति की बुद्धिमत्ता और शक्ति मानवों से कहीं ज्यादा थी। अब वह जाति भारत में तो दुर्भाग्यवश विनष्ट हो गई, परंतु बाली द्वीप में अब भी पुच्छधारी जंगली मनुष्यों का अस्तित्व विद्यमान है जिनकी पूछ प्राय: 6 इंच के लगभग अवशिष्ट रह गई है। ये सभी पुरातत्ववेत्ता अनुसंधायक एकमत से स्वीकार करते हैं कि पुराकालीन बहुत से प्राणियों की नस्ल अब सर्वथा समाप्त हो चुकी है।

दूसरा रहस्य
हनुमान जी का जन्म स्थान

1  हनुमानजी की माता का नाम अंजना है, जो अपने पूर्व जन्म में एक अप्सरा थीं। हनुमानजी के पिता का नाम केसरी है, जो वानर जाति के थे। माता-पिता के कारण हनुमानजी को आंजनेय और केसरीनंदन कहा जाता है। केसरीजी को कपिराज कहा जाता था, क्योंकि वे वानरों की कपि नाम की जाति से थे। केसरीजी कपि क्षेत्र के राजा थे। कपिस्थल कुरु साम्राज्य का एक प्रमुख भाग था। हरियाणा का कैथल पहले करनाल जिले का भाग था। यह कैथल ही पहले कपिस्थल था। कुछ लोग मानते हैं कि यही हनुमानजी का जन्म स्थान है।

2 गुजरात के डांग जिले के आदिवासियों की मान्यता अनुसार डांग जिले के अंजना पर्वत में स्थित अंजनी गुफा में ही हनुमानजी का जन्म हुआ था।

3  कुछ लोग मानते हैं कि हनुमानजी का जन्म झारखंड राज्य के उग्रवाद प्रभावित क्षे‍त्र गुमला जिला मुख्‍यालय से 20 किलोमीटर दूर आंजन गांव की एक गुफा में हुआ था।अंत में   ‘पंपासरोवर’ अथवा ‘पंपासर’ होस्पेट तालुका, मैसूर का एक पौराणिक स्थान है। हंपी के निकट बसे हुए ग्राम अनेगुंदी को रामायणकालीन किष्किंधा माना जाता है। तुंगभद्रा नदी को पार करने पर अनेगुंदी जाते समय मुख्य मार्ग से कुछ हटकर बाईं ओर पश्चिम दिशा में, पंपासरोवर स्थित है। यहां स्थित एक पर्वत में एक गुफा भी है जिसे रामभक्तनी शबरी के नाम पर ‘शबरी गुफा’ कहते हैं। इसी के निकट शबरी के गुरु मतंग ऋषि के नाम पर प्रसिद्ध ‘मतंगवन’ था। हंपी में ऋष्यमूक के राम मंदिर के पास स्थित पहाड़ी आज भी मतंग पर्वत के नाम से जानी जाती है। कहते हैं कि मतंग ऋषि के आश्रम में ही हनुमानजी का जन्म हआ था। मतंग नाम की आदिवासी जाति से हनुमानजी का गहरा संबंध रहा है …

हर दिन – देश विदेश की बड़ी 5 खबरें

संवेदना / पहल  –
मोक्ष की हसरत पूरी करायेगा ” ब्रह्म सेना ”  और आगमन संस्था

 तीसरा रहस्य…
क्यों आज भी जीवित हैं हनुमानजी? 

माता सीता के वरदान से हनुमानजी इस कलयुग के अंत तक अपने शरीर में ही रहेंगे। वे आज भी धरती पर विचरण करते हैं। हनुमानजी को धर्म की रक्षा के लिए अमरता का वरदान मिला था। इस वरदान के कारण आज भी हनुमानजी जीवित हैं और वे भगवान के भक्तों तथा धर्म की रक्षा में लगे हुए हैं। जब कल्कि रूप में भगवान विष्णु अवतार लेंगे तब हनुमान, परशुराम, अश्वत्थामा, कृपाचार्य, विश्वामित्र, विभीषण और राजा बलि सार्वजनिक रूप से प्रकट हो जाएंगे। कलयुग में श्रीराम का नाम लेने वाले और हनुमानजी की भक्ति करने वाले ही सुरक्षित रह सकते हैं। हनुमानजी अपार बलशाली और वीर हैं और उनका कोई सानी नहीं है। धर्म की स्थापना और रक्षा का कार्य 4 लोगों के हाथों में है- दुर्गा, भैरव, हनुमान और कृष्ण।

चौथा रहस्य…
‘चारों जुग परताप तुम्हारा, है परसिद्ध जगत उजियारा।।

1. त्रेतायुग – त्रेतायुग में तो पवनपुत्र हनुमान ने केसरीनंदन के रूप में जन्म लिया और वे राम के भक्त बनकर उनके साथ छाया की तरह रहे। वाल्मीकि ‘रामायण’ में हनुमानजी के संपूर्ण चरित्र का उल्लेख मिलता है।
2. द्वापर –  द्वापर युग में हनुमानजी भीम की परीक्षा लेते हैं। इसका बड़ा ही सुंदर प्रसंग है। महाभारत में प्रसंग है कि भीम उनकी पूंछ को मार्ग से हटाने के लिए कहते हैं तो हनुमानजी कहते हैं कि तुम ही हटा लो, लेकिन भीम अपनी पूरी ताकत लगाकर भी उनकी पूंछ नहीं हटा पाते हैं। इस तरह एक बार हनुमानजी के माध्यम से श्रीकृष्ण अपनी पत्नी सत्यभामा, सुदर्शन चक्र और गरूड़ की शक्ति के अभिमान का मान-मर्दन करते हैं।
3. कलयुग में हनुमान – यदि मनुष्य पूर्ण श्रद्घा और विश्वास से हनुमानजी का आश्रय ग्रहण कर लें तो फिर तुलसीदासजी की भांति उसे भी हनुमान और राम-दर्शन होने में देर नहीं लगेगी। कलियुग में हनुमानजी ने अपने भ‍क्तों को उनके होने का आभास कराया है।

जारी है ….

वाराणसी कोरोना update 

26 अप्रैल – सुबह 1023 संक्रमित, जारी है कोरोना का कहर

25 अप्रैल ( शाम ) – सुरक्षित रहिये , आज 1967 रहा संक्रमित का संख्या

२४ अप्रैल – संक्रमण का दौर जारी , 2168 संक्रमित आये सामने

 

लेटेस्ट news –

कोरोना संक्रमण का भय नहीं पहुंचे ट्रेनिंग में कर्मचारी

कल Hanuman Jyanty पर आप भी करे अपनी सभी मनोरथ पूर्ण

13 मई gyanvapi केस की अगली तारीख

न करे, जीवन रक्षक सामानों की भंडारण , जन कल्याण में दीजिये ये सामान

लखनऊ के ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा में अस्पताल बनाने की पेशकश 

बलिया – दोकटी थाना के कर्णछपरा गांव में हंगामा

दो पक्षों में जमकर मारपीट सदर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव का

पंडित राजन मिश्रा को याद करते हुए जब भावुक हुए पं राजेश्वर आचार्य

 

बातें काम की – कोरोना जानकारियां

कोरोना में Homeopathy दवाएं भी कारगर

कोरोना से जुड़ी जरुरी जानकारी – लक्षण बचाव और उपाय

गर आपको जाना न पड़े अस्पताल , तो छोड़ दे घबराना सरकार

लक्षण इम्यूनिटी कमजोर के और क्या है इम्यूनिटी बूस्टर में सहायक

ये हैं #वाराणसी_के_कोरोना_हॉस्पिटलों_के_नंबर

होम आइसोलेशन मरीजों को निःशुल्क सात्विक भोजन सुविधा

बातें काम की – जनपद के सभी न्यायालय 26 अप्रैल तक रहेंगे बन्द

जरूर पढ़िए – कैसे बचाये अपनी और दूसरे की जान ….. क्या है उपचार …?

यदि बिना दवा के ऑक्सीजन लेबल बढ़ा हो तो देखिये ….

पॉजेटिव बातें  – कहानी महाभारत से , जिससे हम कोरोना से जीतेंगे

 

पद्मभूषण पंडित राजन मिश्रा जी का निधन

 

देखिये , BHU ट्रामा सेंटर का हाल , DM से रोते हुए बेटा  का फरियाद ..

 

 

 

यदि बिना दवा के ऑक्सीजन लेबल बढ़ना हो तो देखिये ….

परंपरा – सच या झूठ
क्यों नाचती है ये श्मशान पर स्थित एक शिव मंदिर में

 

मोदी जी ,काशी के सच को जानिये …कराह रही है काशी

 

मौत फैलता पाँव  , मोक्ष प्राप्ति में भी अफरा तफरी , बाधा ही बाधा

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!