@बनारस  – जानिये अपने शहर के updates , हर दिर शाम 6 बजे

@बनारस – जानिये अपने शहर के updates , हर दिर शाम 6 बजे

@बनारस  / innovest  / 17 जुलाई
अपने ही खबर का जिलाधिकारी ने किया खण्डन  

जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेशन किये जाने के सम्बन्ध में कल भेजी गयी अपनी खबर का जिलाधिकारी को खण्डन करने सामने आना पड़ा। असल में कल एक सरकारी रिलीज में ये बताया गया कि कमिश्नर और डीएम के अगुआई में 15 सचल वाहन अब शहर के इलाकों में जाँच और दवा का इंतेजामात करेगी। आज इस खबर को समाचार पत्रों संग पोर्टल ने भी प्रमुखता दिया लेकिन आज सुबह जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने स्पष्ट किया कि किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज को घर में रहकर उपचार कराये जाने की इजाजत नहीं है। कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु अस्पतालों की कोई कमी नहीं है व होम आइसोलेशन पूरी तरह से बन्द है। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज को घर में रहकर उपचार कराये जाने की इजाजत नहीं है। जनपद वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु अस्पतालों की कोई कमी नहीं है व होम आइसोलेशन पूरी तरह से बन्द है। कोरोना संक्रमित मरीज का उपचार प्रत्येक दशा में अस्पतालों में ही होगा व इस हेतु जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग द्वारा समुचित प्रबन्ध किये गये हैं। किन वजहों से पहले समाचार देना और फिर खंडन करना , ये चर्चा का विषय हैं।

@बनारस  / innovest  / 17 जुलाई
डीएम के निर्णय के खिलाफ व्यापारियों का विरोध

चेतगंज थाना अंतर्गत सरोजा पैलेस के पास आज एक व्यापारी संगठन अपनी मांगों को लेकर सड़क के किनारे किया धरना और प्रदर्शन किया।  नाराज व्यापारी अपने घटते व्यापार और सरकारी अंकुश का विरोध कर रहे थे। व्यापारियों का आरोप था कि जिलाधिकारी का बाएं दायें का नियम पारदर्शी न होने के साथ सौतेलापन वाला है। इस फरमान से जहां एक तरफ दो दिन तो दूसरी तरफ तीन दिन दुकाने संचालित किये जा रहे है जो सौतेलापन का परिचायक हैं। व्यापारियों की मांग थी कि या तो बाजार को पांच दिन खोलने या फिर 30 जुलाई तक पूर्ण बंदी का एलान कर दें। व्यापारियों गण अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में प्रदर्शन और धरना किया।

@बनारस  / innovest  / 17 जुलाई
सूबे के मुखिया आज सात बजे जारी करेंगे निर्देश  

प्रदेश शासन के निर्देश के अनुसार सप्ताह के प्रत्येक शनिवार और रविवार को पूर्ण बंदी की घोषणा पहले से की जा चुकी है जिसके तहत आज  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 7:00 बजे से प्रदेश के सभी जिलों के मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक ,आईजी ,डीएम ,सीएमओ से वीडियो कांफ्रेंसिंग कल कोविड 19 की चुनौतियों ,संचारी नियंत्रण और स्वच्छता अभियान की प्रगति की रिपोर्ट को जनाने के साथ ही अगले रणनीति को भी अधिकारियों से साझा करेगें  , दरअसल तमाम प्रयास के बाद भी कोरोना का कहर थमने की जगह बढ़ता नजर आ रहा है यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को अपने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिये कुछ दिशा निर्देश देने के साथ अन्य बातों को भी साझा कर सकते है।   बताते चले आज रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक पूरे यूपी में पूर्ण लाकडाउन हैं।

@बनारस  / innovest  / 17 जुलाई
कोरोना से 31 वीं मौत 

तमाम कायदे कानून को लागू करने के बाद भी शायद लोग आज भी कहीं न कहीं लापरवाह या फिर चूक जरूर कर रहे हैं और ऐसा आप भी आसानी से देख रहे है। लगातार इस शहर को अपने आग़ोश में लेने वाला कोरोना रुकने का नाम लेता नहीं दिख रहा। आज एक बार फिर कोरोना से जुड़ीं दुखद खबर कबीरनगरसे आयी जहाँ के निवासी जिनकी अवस्था 73 साल रहा , कोरोना जंग में हार गए । वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीज की ये 31वीं मौत थी।

@बनारस  / innovest  / 17 जुलाई
नेता बनना महँगा पड़ा ,प्रशासन ने कसा शिकंजा 

पडोसी देश नेपाल और भारत के रिश्ते में दरार लाने में जुटे नेपाली प्रधानमंत्री भले ही अपने बयान में कुछ भी कहे लेकिन बेटी रोटी के रिश्ते से बंधा नेपाली समाज ऐसे स्वीकारना ही नहीं चाहता। लेकिन नेपाली प्रधानमंत्री के बयान के बाद बनारस के एक संगठन ने नेपाल के विरोश में अपने आंदोलन को धार देना शुरू किया था जिसके तहत रविदास घाट पर एक नेपाली युवक का सिर मुंडवाना उलटा पड़ता नजर आ  रहा हैं। प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इस घटना से जुड़े कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए घसियारी टोला निवासी संतोष कुमार पांडेय को गिरफ्तार भी किया। संतोष सिर मुड़वाने के दौरान वीडियो बना रहा था। शेष के तलाश में पुलिस टीम अगली रणनीति बना रही हैं।

ये है मामला

बनारस में रहने वाले नेपाली नागरिक का बुधवार को जबरन मुंडन कर दिया गया था औऱ नेपाली नागरिक के सिर पर जय श्रीराम का नारा लिखा गया और उससे नेपाली प्रधानमंत्री मुर्दाबाद का नारा लगवाया गया ।  विश्व हिंदू सेना ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जारी करते हुए एक बार फिर से नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली और बनारस में रह रहे नेपाली नागरिकों को चेतावनी दी थी कि यदि नेपाल के पीएम लगातार ऐसे बयान देंगे तो इसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा ।

@बनारस  / innovest  / 17 जुलाई
जनसंख्या नियंत्रण पर नागेपुर में परिचर्चा 

उत्तर प्रदेश में 11 जुलाई को विश्व जनसँख्या दिवस मानते हुए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की शुरुआत की गई लेकिन जागरूकता के साथ संसाधनों की उपलब्धता व उन तक लोगों की पहुँचना जरुरी है अगर संसाधन लोगों को  संसाधन मुहैया नही होंगे तो  केवल  जागरूकता से ही काम नही चलने वाला  है। विश्व जनसंख्या पखवाड़ा के तहत  लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि कोविद -19 के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में पूर्ण रूप से लॉकडाउन की घोषणा के बाद से कई सेवाओं को बंद कर दिया गया। इस लॉक डाउन के बाद मातृत्व स्वास्थ्य से जुड़ी कई आवश्यक सेवाओं जेसे  टीकाकरण ,VHND , परिवार नियोजन, गर्भ समापन (MTP कानून के तहत ) आदि सेवाओं के बंद होने की वजह से महिलाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त करने में काफी कठिनाइयां उत्त्पन्न हो रही हैं |  हालांकि अनलॉक के चरण के दौरान कई मातृत्व स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं को शुरू किया गया परन्तु अभी भी सुविधाए प्राप्त करने में बहुत सी अड़चने आ रही हैं |उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण गर्भनिरोधन हासिल करने और उसके प्रयोग में काफ़ी हद तक कमी  देखी गई। कोविड के चलते सरकार द्वारा  हेल्थ सेंटरों पर नसबंदी और आईयूसीडी की सेवाएँ भी रोकी गई ! बिना डॉक्टर के पर्चे पर  मेडिकल स्टोर से मिलने वाली गर्भ निरोधक दवाई, कंडोम, आदि को प्राप्त  करने में लोगों को काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ मनोज कुमार के अनुसार सामान्य दिनों में औसतन प्रतिदिन  करीब 80000 महिलाएं बच्चों को जन्म देती है प्रसव होते है, करीब 45000 महिलाये गर्भपात कराती है!  फाउंडेशन फॉर रेप्रोडिकटिव हेल्थ ऑफ़ इंडिया के अध्यन के अनुसार इन गर्भनिरोधन सेवाओं के न हासिल करने की वजह से भारत में करीब 2.38 लाख अतिरिक्त अनचाहे गर्भधारण, 1.45 लाख अतिरिक्त गर्भपात जिसमे 834,042 असुरक्षित गर्भपात  और 1,743 अतिरिक्त मातृ मृत्यु होने की संभावना है। ज्यादा समय तक ऐसा रहा तो इसका प्रभाव और भी भयानक होगा। कार्यक्रम में मुख्यरूप से नन्दलाल मास्टर,आराजी लाइन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार, ए आर ओ ग्रीजेश त्रिपाठी, इंदुशेखर सिंह रामबचन,अमित,पंचमुखी,श्याम सुन्दर  मास्टर शामिल रहे।

इन्हें भी देखिये

कोरोना – कल का अपडेट

कोरोना – आज सुबह का अपडेट

व्यापारियों सड़क पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!