जानिए……..आज 3 बजे बनारस की अपराध से जुड़ी खबरें

जानिए……..आज 3 बजे बनारस की अपराध से जुड़ी खबरें

अस्सी घाट पर उड़ा ड्रोन कैमरा ,पुलिस रही बेख़बर
चक्रव्यूह / innovest / 19 जुलाई

 

वाराणसी प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरा उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद उसके सार्वजनिक स्थान पर ड्रोन कैमरा उड़ाया जाता है। शासन द्वारा पूर्व बंदी के बावजूद युवक ने ड्रोन कैमरा से नए अस्सी व पुराने अस्सी घाटो पर शनिवार की सुबह उड़ाता रहा। सार्वजनिक स्थान पर ड्रोन कैमरा उड़ना प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल खड़ा करता है। अस्सी घाट के चंद कदमों पर पुलिस पीकेट व चौकी होने के बावजूद भी युवक काफी देर से देर तक ड्रोन कैमरा उड़ाता रहा।घाटों पर बैठे लोगों के अनुसार ड्रोन कैमरा को उड़ाने पर रोक है लेकिन यहां तो खुलेआम घाट के किनारे दो युवक ड्रोन कैमरा उड़ा रहे हैं। साथ ही पुलिस की घोर लापरवाही बताया गया। घाट पर पूर्ण बंदी का कोई असर नहीं दिखा। साथ ही मौके से पुलिस नदारद रही।

सबसे पुरानी मंडी खोजवां में हॉट स्पॉट से कई रास्ते बंद , भय का माहौल
चक्रव्यूह / innovest / 19 जुलाई

वाराणसी कोरोना संक्रमित लगातार मिलने के बाद प्रशासन ने कई मार्गो को बल्लियों से बंद कर दिया। जिसमे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संक्रमित खोजवा बाजार , दहा चौक , जैन मंदिर , चुंगी , सरायनंदन , दशमी आदि क्षेत्रों में मिलने के बाद प्रशासन ने कई मार्गों को बंद कर संक्रमण की चेन तोड़ने में लगा हुआ है। संक्रमण फैलने से बनारस में अभी तक संक्रमित मरीजों की संख्या 1246 हो गई है। जिसमें 31 मरीजों की संक्रमण से मौत भी हुई है। पुलिस के अनुसार संक्रमण मरीज के घर से लगभग ढाई सौ गज दूरी से ही मार्ग को बन्द किया गया है। ताकि फैलने से रोका जा सके। साथ ही संक्रमित मिलने के बाद गांधी चौक , खोजवा, खोजवा बाजार ,पुस्तकालय गली ,राष्ट्रीय विद्यालय गली,बड़े हनुमान जी गली आदि उन सभी गलियों को बल्लियां लगाकर बंद कर दिया गया है। ताकि आवाजाही मार्ग पर ना हो और हमको कोरोना जैसे महामारी से लड़ने में हम सफल हो। संक्रमण से बचने के लिए सावधानी ही उपचार है।

पूर्ण बंदी बेअसर , सख्ती के नाम पर खानापूर्ति
चक्रव्यूह / innovest / 19 जुलाई

वाराणसी शासन ने पूर्ण बंदी शनिवार व रविवार घोषित किया है। बंदी के दूसरे दिन रविवार को प्रशासन मुस्तैदी के साथ वाहन चालकों व घूम रहे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई किया। प्रशासन ने गोदौलिया चौराहा , लहुराबीर चौराहा , मैदागिन ,अंधरापुल आदि मार्गों पर पुलिस का कागजी अभियान चला। अभियान में पुलिस मोटरसाइकिल वाहन कार वाहन चालकों से गाड़ी का कागज़ात के साथ हेलमेट व मास्क ना लगाने पर जुर्माना वसूला। जिसमे दर्जनों गाड़ियों का चालान व जुर्माना वसूली हुई। दूसरी ओर कमच्छा, महमूरगंज , सोनारपुरा , अस्सी ,रविन्द्रपुरी ,दुर्गाकुण्ड , कबीरनगर,गुरुधाम आदि इलाको में लोगो का घूमना फिरना बन्द नही रहा। ये घरों से निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में आने व जाने का कार्य कर रहे है। और पुलिस मुस्तैदी होने का अभियान चला रही है। ये अभियान बस सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित रहा है। पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी अगर होती तो अनावश्यक रूप से घूमने वालो पर सख्त कार्रवाई होती।

कल संक्रमित मरीजो की लिस्ट
चक्रव्यूह / innovest / 19 जुलाई

 

वाराणसी कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। आज सुबह 11 बजे तक नये संक्रमित मरीजों की संख्या 40 पायी गई। अभी तक बनारस में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 1246 पहुँच गई है। वही कल का सर्वाधिक मरीजो की संख्या 88 रही। कल मिले संक्रमित मरीजों की लिस्ट – पार्वतीपुरी कॉलोनी गुरूबाग थाना लक्सा निवासी 74 वर्षीय वस्त्र व्यवसाई, भगवानपुर लंका निवासी 38 वर्षीय पुरुष, लच्छिपुरा कॉलोनी अंधरापुल थाना कैंट निवासी 60 वर्षीय पुरुष, नगवा हनुमान मंदिर चौराहा लंका निवासिनी 34 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, काशीपुर रोहनिया निवासी परिवहन विभाग में कार्यरत 55 पुरुष, भूलनपुर थाना मंडुआडीह निवासी 36 वर्षीय पुरुष, बिशुनपुर निवासी 51 वर्षीय पुरुष, हनुमान फाटक आदमपुर निवासी 20 वर्षीय महिला, सलारपुर सारनाथ निवासी सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाला 49 वर्षीय पुरुष, हुकुलगंज कैंट निवासिनी 32 वर्षीय महिला, पंचवटी चाणक्यपुरी कॉलोनी रामनगर निवासी 50 वर्षीय पीएससी 36 वाहिनी का जवान, होमी भाभा सेंटर सुंदर बगिया लंका मैं कार्यरत 25 वर्षीय पुरुष, चीफ प्रॉक्टर ऑफिस बीएचयू लंका में कार्यरत 49 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड, चीफ प्रॉक्टर ऑफिस बीएचयू लंका में कार्यरत 44 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड, चीफ प्रॉक्टर ऑफिस बीएचयू लंका में कार्यरत 46 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड, महेश नगर सामने घाट का निवासी लोन रिकवरी का कार्य करने वाला 45 वर्षीय पुरुष, औरंगाबाद थाना चेतगंज निवासी 70 वर्षीय पुरुष, जनसा बाजार सेवापुरी थाना जनसा निवासिनी टेंट व्यवसाई 30 वर्षीय महिला, शिवपुरवा महमूरगंज थाना सिगरा निवासी 30 वर्षीय जीएस मेमोरियल हॉस्पिटल का वार्ड बॉय, काली मंदिर पांडेपुर थाना कैंट निवासी 28 वर्षीय पान विक्रेता, कंदवा थाना मंडुवाडीह निवासी 17 वर्षीय छात्र, धर्मशिला अपार्टमेंट सत्यम नगर कॉलोनी भगवानपुर थाना लंका निवासी 30 वर्षीय दवा विक्रेता, धर्मशिला अपार्टमेंट सत्यम नगर कॉलोनी भगवानपुर थाना लंका निवासी 33 वर्षीय दवा विक्रेता, जनसा बाजार सेवापुरी थाना जनसा निवासी 32 वर्षीय पुरुष, जनसा बाजार सेवापुरी थाना जनसा निवासिनी 50 वर्षीय महिला, जनसा बाजार सेवापुरी थाना जनसा निवासी 57 वर्षीय पुरुष, सुंदर बगिया बीएचयू लंका निवासी 22 वर्षीय ट्रामा सेंटर के आइसोलेशन वार्ड का वार्ड बॉय, पीएसी भुल्लनपुर 21 वर्षीय जवान, बैरक भुल्लनपुर में रहने वाला 21 वर्षीय जवान, 34 पीएससी भूलनपुर का 42 वर्षीय जवान, पीएसी भूलनपुर का 22 वर्षीय जवान, पुलिस चौकी नाटी इमली का 43 वर्षीय पुलिस सब इंस्पेक्टर, चीफ प्रॉक्टर ऑफिस बीएचयू में कार्यरत 58 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड, अर्दली बाजार कैंट निवासी 72 वर्षीय मोटर पार्ट्स का दुकानदार, लक्ष्मी निवास थाना चेतगंज निवासिनी 54 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, डुमरी रामनगर निवासी 55 वर्षीय होटल में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड, सुभाष लॉज थाना लंका निवासी 25 वर्षीय बीएचयू चौकी का कर्मचारी, रुद्रा टावर सुंदरपुर लंका निवासी 42 वर्षीय पुरुष, रुद्रा टावर सुंदरपुर लंका निवासी 20 वर्षीय पुरुष, रविंद्र पुरी कॉलोनी लेन नंबर 8 छीर सागर के पास भेलूपुर निवासी 51 वर्षीय पुरुष, काशीपुरा थाना चौक निवासी 54 वर्षीय पुरुष, आकाश बिल्डर लहरतारा निवासी 68 वर्षीय पुरुष, गणेशमहाल मीरघाट थाना दशाश्वमेध निवासिनी 45 वर्षीय महिला, माधोपुर सिगरा निवासिनी 47 वर्षीय महिला, नैपूराकला थाना लंका निवासी 28 वर्षीय पुरुष, कवीरचौरा थाना कोतवाली निवासिनी 35 वर्षीय महिला, माधोपुर सिगरा निवासी 38 वर्षीय पुरुष, तुलसी ग्रीन अपार्टमेंट पिशाचमोचन रमाकांत नगर थाना चेतगंज निवासी 46 वर्षीय पुरुष, रुद्रा टावर सुंदरपुर लंका निवासी 18 वर्षीय पुरुष, महमूरगंज थाना सिगरा निवासी 63 वर्षीय पुरुष, धनवंतरी नगर सामनेघाट लंका निवासी 27 वर्षीय पुरुष, सिगरा थाना निवासी 32 वर्षीय पुरुष, जीजीआईसी बादशाहबाग कॉलोनी लाजपत नगर मलदहिया सिगरा निवासिनी 70 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, पीएससी भूलनपुर का 37 वर्षीय जवान, पीएससी भूलनपुर का 49 वर्षीय जवान, पीएससी भूलनपुर का 21 वर्षीय जवान, आरकेपुरम कर्मजीतपुर लॉ कॉलेज सुंदरपुर के पास निवासी 27 वर्षीय पुरुष, नरिया लंका निवासी 48 वर्षीय जेआरएस ट्यूटोरियल का कर्मचारी, कोनिया सट्टी थाना आदमपुर निवासी 40 वर्षीय पुरुष, पीएससी भूलनपुर का 45 वर्षीय जवान, पीएससी भूलनपुर का 46 वर्षीय जवान, लंका थाना का 27 वर्षीय का टेबल, लंका थाना का 44 वर्षीय कांस्टेबल, लंका थाना का 24 वर्षीय कांस्टेबल, लंका थाना का 27 वर्षीय कांस्टेबल, पीएससी भूलनपुर का 47 वर्षीय जवान, पीएससी भूलनपुर का 41 वर्षीय जवान, पीएससी भूलनपुर का 49 वर्षीय जवान, रूस्तमपुर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, जैतपुरा निवासी 60 वर्षीय पुरुष, नवापुरा मैदागिन निवासी 49 वर्षीय पुरुष, 8 वर्षीय बालिका, गंगापुर मार्केट थाना रोहनिया निवासी 32 वर्षीय उपकार हॉस्पिटल का कर्मचारी, खोजवा थाना भेलूपुर निवासी 24 वर्षीय पुरुष, रेलवे कॉलोनी छित्तूपुर थाना सिगरा निवासी 23 वर्षीय पुरूष, पूरा रघुनाथपुर बाबतपुर थाना फूलपूर निवासी 34 वर्षीय पुरुष, दारानगर थाना कोतवाली निवासिनी 60 वर्षीय महिला, रमेश नगर कॉलोनी नई बस्ती पांडेपुर थाना कैंट निवासी 36 वर्षीय पुरुष, महामना पूरी कॉलोनी लंका निवासी 48 वर्षीय किसान, पत्थरगली जतनबर बंगाली बाड़ा निवासी 45 वर्षीय पुरुष, बछाव बाजार निवासिनी 45 वर्षीय महिला, एच11 ब्रिज एनक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर निवासी 46 वर्षीय पुरुष, धर्मकुप मीरघाट निवासी 33 वर्षीय पुरुष, साईं अपार्टमेंट प्लॉट नंबर 401 छोटी गैबी निवासी 32 वर्षीय पुरुष, सरायगोवर्धन चेतगंज निवासी 25 वर्षीय पुरुष, नई पोखरी पिशाचमोचन थाना चेतगंज निवासिनी दिल्ली में प्राइवेट जॉब करने वाली 30 वर्षीय महिला, भोजूबीर थाना कैंट निवासी 80 वर्षीय हाउसवाइफ महिला तथा विराट नगर कॉलोनी पांडेपुर थाना कैंट निवासी 35 वर्षीय महिला है।

  1. – गाड़ी चालान को लेकर बीएचयू प्रोफेसर और थानाध्यक्ष में हुई धक्कामुक्की,मामला पहाड़िया चौकी का है।

इन वीडियो को देखें और जाने संक्रमित व सड़को का हाल……….

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!