परेशानियों से घिरे लोग, फिर शुरू हुआ जिम्मेदारियों को निभाने का ढोंग

.


इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 के विरोध में 10 अगस्त को देश भर के 15 लाख बिजली कर्मचारी व इंजीनियर करेंगे हड़ताल / कार्य बहिष्कार

बरेका संग आसपास इलाकों में डेंगू का प्रकोप मरीजों की संख्या सैकड़ों में 

एम्बुलेंस हड़ताल पर ट्वीट कर प्रियंका गाँधी ने किया सरकार पर तंज 

हड़ताल का सच – एम्बुलेंस चालकों पर एस्मा , परिजनों संग मरीज बेकल



स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बनारस में विभिन्न क्षेत्रों , मार्गों व मंदिरों का सुंदरीकरण चल रहा है लेकिन वही उलट यह कागजों पर ही दिखाई दे रहा है जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। खासकर बारिश के मौसम में बनारस पूरे शहर को बारिश का पानी अपनी जद में ले लेता है। इस बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था आज तक नही हो पाई और कुछ मिनटों की बारिश सड़के व इलाके को जलमग्न कर देती है। कई सरकार आई और गई लेकिन बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई भी कार्य नही हो पाया है। सरकारें बड़े बड़े दावे करती रहती है बावजूद इसके शहर बारिश के पानी मे डूबा रहता है।

*बारिश होने पर खुलती है पोल*

बनारस आध्यात्मिक शहर है। जिसमें लोग प्रातःकाल उठकर दर्शन पूजन के लिए घरों से नंगे पांव आसपास के मंदिरों में दर्शन करने के लिए निकलते हैं। बारिश होने से सीवर ओवरफ्लो की बड़ी समस्या आ जाती है। इस समस्या से सीवर का मलजल सड़कों , मन्दिरो व घरों में आ जाता है। बारिश होने से जिम्मेदारों की पोल खुलने लगती है।

*आमजन रोता है ,जिम्मेदार सोता है*

बनारस का खस्ताहाल आज भी है। पिछले दिनों दुर्गाकुंड स्थित प्राचीन सेनापति हनुमान जी के मन्दिर के गर्भगृह में सीवर ओवरफ्लो से मलजल घुसा था। इसी कड़ी में 2 सालों से सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं से परेशान अस्सी के लोगो ने सड़क जाम कर अपनी नाराजगी जताई। जिस पर जिम्मेदारियों को निभाने वाले लोगो की भीड़ जुटने लगी और समस्याओं का हल 24 घण्टो में देने का आश्वासन मिला था।

*आखिर समस्याओं से कब मिलेगी निजात*

बारिश का पानी हो या फिर सीवर ओवरफ्लो की समस्या। ये दोनों ही बनारस का हाल बेहाल करने वाली एक बड़ी समस्या है। जिम्मेदारों के पास शिकायत आने के बावजूद कान में तेल डालें हुए बैठें रहते है। जिसको लेकर जिम्मेदार केवल खानापूर्ति ही करते है। बनारस की जनता को केवल आश्वासन ही मिलता रहेगा या फिर जिम्मेदार फोटो खिंचवाकर अपनी जिम्मेदारियों का ढोंग करते रहेंगे। अगर ऐसा ही रहा तो वो दिन दूर नही जब पूरा शहरवासी सीवर ओवरफ्लो की समस्या से मलजल के बीच रहने को मजबूर होगा।



देखिये टॉप वीडिओ …

देखिये , जब एम्बुलेंस हड़ताल के कारण ट्राली पर मरीज

गद्दी पर बैठते ही श्री अन्नपूर्णा मन्दिर के नये महंथ ने क्या ली शपथ

दर्शन करिये श्री गौरी केदारेश्वर महादेव का

देखिये कल दिखने वाले काशी स्टेशन का पहला लूक



सुर्ख़ियों में ख़बरें..
@ 10 pm जानिये दिनभर की खबरों संग शनिवार का पंचांग और पर्व
बाबा दरबार में भी मॅहगाई के जद में , आरती और विशेष अनुष्ठानों पर मंहगाई डायन की नजर 




आफ्टर नून न्यूज़ –
BSP का डोरा – अयोध्या के ब्राह्मण सम्मेलन के रास्ते फिर ब्राम्हण कार्ड
सर्वे – यूपी चुनाव में त्रिशंकु सरकार , किस पार्टी के साथ कितने लोग
जानिये ,विश्व के उन नेताओं का नाम जो #media-freedom पर रखते है लगाम
जब सात पैसे के पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर बैलगाड़ी से संसद पहुंचे थे अटल बिहारी वाजपेयी
किसने किया दावा, छह से आठ हफ्ते में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर
आखिर क्यों नरेंद्र मोदी को बर्खास्त करना चाहते थे अटल बिहारी वाजपेयी 



इन्हें भी जानिए – रहस्य और रोमांच –
दो आम की कीमत 2.70 लाख रुपए , आखिर इसे खाते क्यों नहीं …..
” इन्हें भी जानिये ” – किसके दूध का दही नहीं जमता और शरीर का कौन सा अंग नहीं बढ़ता
जानिये सबसे ज्‍यादा ऑक्‍सीजन जनरेट करने वाले पेड़
जनेऊ – वास्तव में जनेऊ स्वास्थ्य के लिए उत्तम है



धर्म और आध्यात्म खबरें , मंगल और शनिवार को
20 जुलाई से 15 नवम्बर तक मांगलिक कार्य बंद , जानिये क्या  वजह ..
सूर्य ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश, पढ़िए क्या होगा आप पर इसका असर
Gupt Navratri 2021 – जानिये क्या है गुप्त नवरात्रि, किस देवी की की जाती है आराधना
धर्म नगरी – धनलक्ष्मी कौन हैं, जानिए धन प्राप्ति के उपाय
पहली कड़ी हिरण्यकश्यप – देवी देवताओं द्वारा दिए गए भक्तों को दस प्रमुख वरदान
जानिए , काशी में योगिनियों की मन्दिर , कब और क्यों आयी काशी
धर्मनगरी – आपके पुत्र और परिजन पूर्वजन्म में थे कौन ?
अपनी बुरी आदतें बदल कर बनें धनवान


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!