जानिए, हनुमान, नारद, कार्तिकेय, गणेश, अर्यमा, धर्मराज, अदिति, कामदेव, मित्र, कुबेर, यमराज, वरुण और वायु के कार्य

जानिए, हनुमान, नारद, कार्तिकेय, गणेश, अर्यमा, धर्मराज, अदिति, कामदेव, मित्र, कुबेर, यमराज, वरुण और वायु के कार्य


आज जानिए हनुमान, नारद, कार्तिकेय, गणेश, अर्यमा, धर्मराज, अदिति, कामदेव, मित्र, कुबेर, यमराज, वरुण और वायु के कार्य । इससे पूर्व आपने

वायु
वायु को पवनदेव भी कहा जाता है। वे सर्वव्यापक हैं। उनके बगैर एक पत्ता तक नहीं हिल सकता और बिना वायु के सृष्टि का समस्त जीवन क्षणभर में नष्ट हो जाएगा। पवनदेव के अधीन रहती है जगत की समस्त वायु।

वरुण
वरुणदेव का जल जगत पर शासन है। उनकी गणना देवों और दैत्यों दोनों में की जाती है। वरुण को बर्फ के रूप में रिजर्व स्टॉक रखना पड़ता है और बादल के रूप में सभी जगहों पर आपूर्ति भी करना पड़ती है।

यमराज
यमराज सृष्टि में मृत्यु के विभागाध्यक्ष हैं। सृष्टि के प्राणियों के भौतिक शरीरों के नष्ट हो जाने के बाद उनकी आत्माओं को उचित स्थान पर पहुंचाने और शरीर के हिस्सों को पांचों तत्व में विलीन कर देते हैं। वे मृत्यु के देवता हैं।

कुबेर
कुबेर धन के अधिपति और देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं।

मित्र
मित्र देव और देवगणों के बीच संपर्क का कार्य करते हैं। वे ईमानदारी, मित्रता तथा व्यावहारिक संबंधों के प्रतीक देवता हैं।

कामदेव
कामदेव और रति सृष्टि में समस्त प्रजनन क्रिया के निदेशक हैं। उनके बिना सृष्टि की कल्पना ही नहीं की जा सकती। पौराणिक कथानुसार कामदेव का शरीर भगवान शिव ने भस्म कर दिया था अतः उन्हें अनंग (बिना शरीर) भी कहा जाता है। इसका अर्थ यह है कि काम एक भाव मात्र है जिसका भौतिक वजूद नहीं होता।

अदिति और दिति
अदिति और दिति को भूत, भविष्य, चेतना तथा उपजाऊपन की देवी माना जाता है।

धर्मराज और चित्रगुप्त
संसार के लेखा-जोखा कार्यालय को संभालते हैं और यमराज, स्वर्ग तथा नरक के मुख्यालयों में तालमेल भी कराते रहते हैं।

अर्यमा या अर्यमन
यह आदित्यों में से एक हैं और देह छोड़ चुकी आत्माओं के अधिपति हैं अर्थात पितरों के देव।

गणेश
शिवपुत्र गणेशजी को देवगणों का अधिपति नियुक्त किया गया है। वे बुद्धिमत्ता और समृद्धि के देवता हैं। विघ्ननाशक की ऋद्धि और सिद्धि नामक दो पत्नियां हैं।

कार्तिकेय
कार्तिकेय वीरता के देव हैं तथा वे देवताओं के सेनापति हैं। उनका एक नाम स्कंद भी है। उनका वाहन मोर है तथा वे भगवान शिव के पुत्र हैं। दक्षिण भारत में उनकी पूजा का प्रचलन है। इराक, सीरिया आदि जगहों पर रह रहे यजीदियों को उनकी ही कौम का माना जाता है, जो आज दरबदर हैं।

देवऋषि नारद
नारद देवताओं के ऋषि हैं तथा चिरंजीवी हैं। वे तीनों लोकों में विचरने में समर्थ हैं। वे देवताओं के संदेशवाहक और गुप्तचर हैं। सृष्टि में घटित होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी देवऋषि नारद के पास होती है।

हनुमान
देवताओं में सबसे शक्तिशाली देव रामदूत हनुमानजी अभी भी सशरीर हैं। उन्हें चिरंजीवी होने का वरदान प्राप्त है। वे पवनदेव के पुत्र हैं। बुद्धि और बल देने वाले देवता हैं। उनका नाम मात्र लेने से सभी तरह की बुरी शक्तियां और संकटों का खात्मा हो जाता है।



” इन न्यूज़ ” संग हर दिन Live Updates: # कोरोना / Omicron ओमिक्रॉन वैरिएंट

आज फिर छलांग मारा कोरोना, मंगलवार को 629 पॉजिटिव आये सामने

जारी हुआ टोल फ्री नम्बर, इंटीग्रेटेड कोविड कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर पर फोन कर प्राप्त कर सकते हैं मदद

जानिए क्या है नया होम आइसोलेशन की गाइड लाइन, कोरोना के लक्षण


लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –

जानिए, हनुमान, नारद, कार्तिकेय, गणेश, अर्यमा, धर्मराज, अदिति, कामदेव, मित्र, कुबेर, यमराज, वरुण और वायु के कार्य

मामूली विवाद के चलते ब्लाक कर्मचारियों एवं शिक्षकों में भिड़ंत , निकले लाठी डंडे

पुत्रों की लम्बी उम्र के लिए माताओं का व्रत

60 से ज्यादा उम्र के गम्भीर बीमार या फिर पूर्व में कोरोना संक्रमितों को घर से निकलने के मनाही

strong>लेटेस्ट वीडियो –

@kashi ghat : आखिर काशी के घाटों पर क्यों पसरा है सन्नाटा, सुबह के नव बजे ऐसा दिखा …

देखिये, दशाश्वमेध घाट पर 14 जनवरी को गंगा स्नार्थियों का भीड़


मायने अपर्णा के बगावत की, आखिर क्यों अलग की अपनी राहें ?

बड़ा गणेश : यहाँ रिद्धि सिद्धि संग शुभ लाभ कि होती है पूजा

अब काशी हिंदू विश्व विद्यालय में ‘हिन्दू अध्ययन’ की पढ़ाई

क्या रेस्तरां ग्राहकों को सर्विस चार्ज का भुगतान करने के लिए बाध्य कर सकते है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!