
होली के पावन पर्व को कैसे बनावें और अधिक भाग्यशाली? किस रंग के इस्तेमाल से सँवरेगी किस्मत? होली पर कौन सा रंग चमकाएगा आपकी किस्मत? किस रंग से करना है परहेज? रंगों के पर्व होली के पावन पर्व पर कौन-सा रंग हमारे जीवन को सकारात्मक उर्जा से परिपूर्ण करके खुशनुमा बनायेगा? इसकी जानकारी हमने प्रख्यात ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि ज्योतिष में प्रत्येक जातक (व्यक्ति) की जन्मतिथि और राशि अलग-अलग होती हैं। हर राशियों का गुण, धर्म और रंग जन्मतिथि और राशि के अनुसार अलग-अलग होता है। ज्योतिष की मान्यता है कि जन्मतिथि व जन्मराशि के ग्रहस्वामी के अनुसार निश्चित रंगों का प्रयोग किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि का सुयोग बना रहता है।
जानिये राशियों के अनुसार भाग्यशाली रंग
मेष (राशि स्वामी मंगल)-लाल, गुलाबी एवं नारंगी।
वृषभ (राशि स्वामी शुक्र)-सफेद एवं क्रीम।
मिथुन (राशि स्वामी बुध)-हरा व फिरोजी।
कर्क (राशि स्वामी चन्द्रमा)-सफेद व क्रीम।
सिंह (राशि स्वामी सूर्य)-केसरिया, लाल व गुलाबी।
कन्या (राशि स्वामी बुध)-हरा व फिरोजी।
तुला (राशि स्वामी शुक्र)-सफेद व हल्का नीला।
वृश्चिक (राशि स्वामी मंगल)-नारंगी, लाल व गुलाबी।
धनु (राशि स्वामी वृहस्पति)-पीला व सुनहरा। मकर व कुम्भ (राशि स्वामी शनि)-भूरा, स्लेटी व ग्रे। मीन (राशि स्वामी वृहस्पति)-पीला व सुनहरा।
राशि के अनुसार आपको किन रंगों से करना है परहेज—
मेष-काला, नीला व हरा। वृषभ-हरा व लाल। मिथुन-लाल, नारंगी, पीला। कर्क-हरा, काला, नीला। सिन नीला, काला, हरा। कन्या-पीला, लाल, नारंगी। तुला-हरा व पीला। वृश्चिक-काला, नीला, हरा। धनु-हरा, काला, नीला। मकर-लाल, हरा, नारंगी। कुम्भ-नारंगी, लाल, हरा। मीन-काला, नीला, हरा। अपने दैनिक प्रयोग में आनेवाली समस्त वस्तुओं तथा परिधान में इन रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
जन्मतिथि के अनुसार रंगों का चयन—
जिन्हें अपनी जन्मराशि मालूम न हो उन्हें अपनी जन्मराशि व जन्मतिथि के अनुसार दैनिक जीवन में भी रंगों चयन करके होली के पर्व को और अधिक खुशनुमा बना सकते हैं। जिनकी जन्मतिथि किसी भी माह की 1, 10, 19 व 28 (स्वामी सूर्य) हो, उनके लिए लाल, गुलाबी, केसरिया। 2, 11, 20 व 29 (स्वामी चन्द्रमा) वालों के लिए सफेद व क्रीम। 3, 12, 21 व 30 (स्वामी वृहस्पति) के लिए सभी प्रकार के पीला व सुनहरा पीला। 4, 13, 22 व 31 (स्वामी राहु) के लिए सभी प्रकार के चमकीले, चटकीले मिले-जुले व साथ ही हल्का स्लेटी रंग। 5, 14 व 23 (स्वामी बुध) के लिए हरा, धानी व फिरोजी रंग। 6, 15 व 24 (स्वामी शुक्र) के लिए सफेद व चमकीला सफेद अथवा आसमानी नीला। 7, 16 व 25 (स्वामी केतु) के लिए चमकीला, स्लेटी व ग्रे रंग। 8, 17 व 26 (स्वामी शनि) के लिए काला, ग्रे व नीला रंग। जबकि 9, 18 व 27 (स्वामी मंगल) के लिए लाल, गुलाबी व नारंगी रंग लाभ पहुँचाने में सहायक रहते हैं। जीवन में विविध रंगों का व्यापक असर पड़ता है। भले ही हमें उनका तात्कालिक असर मालूम न पड़ता हो।
जन्मतिथि के अनुसार किन रंगों से बचना है
जिनकी जन्मतिथि किसी भी माह की 1, 10, 19 व 28 (स्वामी सूर्य) हो, उनको काला, नीला से। 2, 11, 20 व 29 (स्वामी चन्द्रमा) वालों को हरा, काला व नीला से। 3, 12, 21 व 30 (स्वामी वृहस्पति) वालों को हरा, काला व नीला से। 4, 13, 22 व 31 (स्वामी राहु) लाल से। साथ ही 5, 14 व 23 (स्वामी बुध) वालों को पीला से। 6, 15 व 24 (स्वामी शुक्र) वालों को पीला से। 7, 16 व 25 (स्वामी केतु) वालों को काला से। 8, 17 व 26 (स्वामी शनि) वालों को लाल से। जबकि 9, 18 व 27 (स्वामी मंगल) वालों को काला, नीला, हरा व भूरा रंग से बचना चाहिए।
ज्योतिषविद् श्री विमल जैन ने बताया कि ज्योतिष की मान्यता के मुताबिक निश्चित रंगों का प्रयोग करके हम अपने को और अधिक ऊर्जावान तथा भाग्यशाली बना सकते हैं। जन्मराशि और जन्मतिथि के आधार पर चयन किए गए निश्चित रंगों का प्रयोग शुभ फलकारी रहता है। यदि जीवन में नियमित रूप से अपनी राशि या जन्मतिथि के अनुसार निर्धारित रंगों का प्रयोग करें तो जीवन में सुख-समृद्धि के साथ भाग्य में चार चाँद लग सकते हैं।
लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –
बृजेश सिंह व अन्नपूर्णा सिंह निर्दलीय सहित 02 ने नामांकन किया
होली विशेष: किस रंग से मिलेगा धन और संपदा, कौन सा रंग आपको कर सकता है नुकसान
होलिका के भस्म से करें ये उपाय, जानिए, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
हार के बाद कांग्रेस आलाकमान की प्रदेश अध्यक्षों पर तिरछी नजर
दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान सुबह 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक 17 मार्च तक खुलेंगे
काशी के घाटों पर शुरू हुआ होली की मस्ती, गीत संगीत में रमे बनारसी
अब करिये बिना नेट के साधारण फोन से डिजिटल लेनदेन
होलिका दहन : जानिए क्या है होलिका दहन से जुड़ीं कथा
धर्मनगरी : दुनिया का इकलौता विश्वनाथ मंदिर जहां शक्ति के साथ विराजमान हैं शिव…जानिए 11 खास बातें
धर्म नगरी : क्या होता है होली के पहले होलाष्टक …
काशी का वह पवित्र स्थान जहां भीम ने किया था तपस्या
मरने के 9 साल बाद पुनर्जन्म लेने वाले की सच्ची घटना
धर्म नगरी : जानिए, मृत्यु के पूर्व और पश्चात की सात अवस्था
धर्म नगरी : शनि दुश्मन नहीं मित्र हो सकते है, बशर्ते आपके द्वारा किये गए कर्म अच्छी सोच की हो …
धर्म नगरी : क्या है सत्यनारायण व्रत कथा महत्व, विधि और फल प्राप्ति9
वीडियो खबरें
– श्मशान घाट पर चिता संग होली, शिव भक्तों का अनोखा होली
– गौरा गौना : बनारसियों ने कुछ यूं खेली शिव पार्वती संग होली
होली गीत : काशी के घाटों पर होली की मस्ती
– सुनिये, बुनकरों की नाराजगी
देखिये, बाबा विश्वनाथ का स्वर्णमयी गर्भ गृह