वाराणसी में होली पर चली गोली,घायल युवक ट्रामा सेंटर में भर्ती

वाराणसी में होली पर चली गोली,घायल युवक ट्रामा सेंटर में भर्ती



वाराणसी में होली के उल्लास के बीच गोलियां तड़तड़ाई है। पांडेयपुर इलाके में नशे में धुत कुछ लोगों ने नाच रहे एक व्यक्ति बृजेश सिंह के ऊपर पांच राउंड फायरिंग कर दी। इसमें से बृजेश को तीन गोलियां उनके सीने में लगीं, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान गोली चलते ही पूरे पांडेयपुर और लालपुर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फौरन इलाके को खाली कराया और रास्ते में जितने भी डीजे बज रहे थे उन सबको भी बंद कराया। पुलिस ने घायल हुए व्यक्ति बृजेश को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया, हालत सीरियस होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां बृजेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बृजेश लालपुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र के प्रेमचंद नगर कॉलोनी में रहते है। अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि गोली क्यों चलाई गई इस मामले की जानकारी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई आपसी रंजिश की भी बात अभी तक सामने नहीं आ रही है। पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला है कि दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इस पर गुस्साए जितेंद्र ने बृजेश पर ईट – पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद वहां से चला गया। कुछ देर बाद वापस आया और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जहां पर फायरिंग हुई है, वहां की सीसीटीवी फुटेज निकाली जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घायल बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जितेंद्र सिंह नामक मनबढ युवक ने गोलियां मारी है। जितेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह अचानक से शराब के नशे में पहुंचे। देखते ही देखते जितेंद्र सिंह ने उनके ऊपर पिस्टल से 5 गोलियां दाग दी, जिसमें से तीन उन्हें लगी। घायल के अनुसार जितेंद्र सिंह के पास पिस्टल है। बृजेश ने बताया कि उनकी कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है।
मुन्ना सिंह के बारे में बताया गया कि अभी हत्या के मामले में सजा काटकर जेल से आए हैं व जितेन्द्र कट्टा और भांग का कारोबार करते हैं। हालांकि पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रहीं हैं।


लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –

वीडियो : देखिये ,काशी की चर्चित होलिका

वीडियो : भाईचारे के संदेश के साथ मुस्लिम महिलाओं की होली

काशी के संतों ने देखी “कश्मीर फाइल्स” आवाज उठाई ,कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार के दोषियों को फांसी दो

कश्मीरी पंडितों के खून से होली खेलने वालों को मुस्लिम महिलाओं का संदेश

होली विशेष: किस रंग से मिलेगा धन और संपदा, कौन सा रंग आपको कर सकता है नुकसान

होलिका के भस्म से करें ये उपाय, जानिए, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

हार के बाद कांग्रेस आलाकमान की प्रदेश अध्यक्षों पर तिरछी नजर

दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान सुबह 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक 17 मार्च तक खुलेंगे

खानापूर्ति : त्योहारी सीजन में फिर विभाग जागा, निकले शुद्धता जांचने, 2 दर्जन अधिकारियों के दल ने साधा व्यापारियों पर निशाना


अब करिये बिना नेट के साधारण फोन से डिजिटल लेनदेन


होलिका दहन : जानिए क्या है होलिका दहन से जुड़ीं कथा

धर्मनगरी : दुनिया का इकलौता विश्वनाथ मंदिर जहां शक्ति के साथ विराजमान हैं शिव…जानिए 11 खास बातें

धर्म नगरी : क्या होता है होली के पहले होलाष्टक …

काशी का वह पवित्र स्थान जहां भीम ने किया था तपस्या

मरने के 9 साल बाद पुनर्जन्म लेने वाले की सच्ची घटना

धर्म नगरी : जानिए, मृत्यु के पूर्व और पश्चात की सात अवस्था

धर्म नगरी : शनि दुश्मन नहीं मित्र हो सकते है, बशर्ते आपके द्वारा किये गए कर्म अच्छी सोच की हो …

धर्म नगरी : क्या है सत्यनारायण व्रत कथा महत्व, विधि और फल प्राप्ति9

वीडियो खबरें

वीडियो : देखिये ,काशी की चर्चित होलिका

https://youtu.be/PVe3S9bZ55I

– श्मशान घाट पर चिता संग होली, शिव भक्तों का अनोखा होली

– गौरा गौना : बनारसियों ने कुछ यूं खेली शिव पार्वती संग होली

होली गीत : काशी के घाटों पर होली की मस्ती

– सुनिये, बुनकरों की नाराजगी

देखिये, बाबा विश्वनाथ का स्वर्णमयी गर्भ गृह


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!