योगी कैबिनेट 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह जारी है। जयंत प्रताप सिंह राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ग्रहण की।नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण ने उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद की शपथ ग्रहण की।
भाजपा की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भी योगी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इससे पहले भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद और राकेश सचान ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
जितिन प्रसाद कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे पहले लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
