
योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नई टीम में 52 सदस्यीय मंत्रिमंडल हैं । दो डिप्टी सीएम, 18 कैबिनेट मंत्री, 12 स्वतंत्र प्रभार और 20 को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई है। इनमें पांच महिला मंत्री भी शामिल हैं। पिछली बार योगी सरकार में डिप्टी सीएम पद पर रहे दिनेश शर्मा के जगह ब्राह्मण चेहरे के तौर पर बृजेश पाठक को दूसरा डिप्टी सीएम बनाया है।
पुराने 20 को जगह नहीं
डॉक्टर दिनेश शर्मा के अलावा आशुतोष टंडन, श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, सिद्धार्थनाथ सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह, नीलकंठ तिवारी, जय प्रताप सिंह, नीलिमा कटियार समेत कई को पार्ट 2 में जगह नहीं मिला है।
मंत्रियों की जातिवार संख्या
योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में इस बार कुल 8 ब्राह्मण, को मंत्री, 8 मंत्री एससी समुदाय के, 5 जाट, 6 ठाकुर, 1 कायस्थ और 2 भूमिहार जाति के नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई है। यूपी चुनाव 2022 में बीजेपी के टिकट पर सबसे ज्यादा ब्राह्मण विधायक ही जीतकर आए हैं। बीजेपी के पास इस समय 46 ब्राह्मण विधायक हैं, जबकि ठाकुर समाज से 43 विधायक जीतकर आए हैं।
वाइल्ड कार्ड एंट्री के 5 महारथी
योगी कैबिनेट में इस बार मोहसिन रजा खान को हटाकर दानिश आजाद को जगह दी गई है। मंत्रिमंडल में जसवंत सैनी और दयाशंकर मिश्र दयालु को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का कार्यभार सौंपा गया है। दयालु 2019 में उन्हें पूर्वांचल विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष थे। जेपीएस राठौर को राज्यमंत्री बनाया गया है, जे पी बीजेपी के प्रदेश महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष रहे और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पांचवां नाम नरेंद्र कश्यप का, जो कि पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेताओं में एक हैं। वह राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं।
इकलौते मुस्लिम मंत्री
योगी कैबिनेट ने दानिश आजाद अकेले मुस्लिम मंत्री है। विधान सभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री बनाया गया था। जबकि 2017 में उर्दू समिति का भी सदस्य रहे थे।
मंत्रियों की लिस्ट
केशव प्रसाद मौर्य (कैबिनेट सीएम)ब्रजेश पाठक (डिप्टी सीएम)सूर्य प्रताप शाही (कैबिनेट मंत्री)सुरेश कुमार खन्ना (कैबिनेट मंत्री)स्वतंत्र देव सिंह (कैबिनेट मंत्री)बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री)लक्ष्मी नारायण चौधरी (कैबिनेट मंत्री)जयवीर सिंह (कैबिनेट मंत्री)धर्मपाल सिंह (कैबिनेट मंत्री)नंद गोपाल गुप्ता नंदी (कैबिनेट मंत्री)भूपेंद्र सिंह चौधरी (कैबिनेट मंत्री)अनिल राजभर (कैबिनेट मंत्री)जितिन प्रसाद (कैबिनेट मंत्री)राकेश सचान (कैबिनेट मंत्री)अरविंद कुमार शर्मा (कैबिनेट मंत्री)योगेंद्र उपाध्याय (कैबिनेट मंत्री) आशीष पटेल (कैबिनेट मंत्री)संजय निषाद (कैबिनेट मंत्री)नितिन अग्रवाल (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)कपिल देव अग्रवाल (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)रवीन्द्र जायसवाल (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)संदीप सिंह (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)गुलाब देवी (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)गिरीश चंद्र यादव (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)धर्मवीर प्रजापति (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)असीम अरुण (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)जेपीएस राठौर (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)दयाशंकर सिंह (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)नरेंद्र कश्यप (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)दिनेश प्रताप सिंह (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)अरुण कुमार सक्सेना (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)दयाशंकर मिश्र दयालु (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
राज्य मंत्री
मयंकेश्वर सिंह (राज्य मंत्री)दिनेश खटीक (राज्य मंत्री)संजीव गोंड (राज्य मंत्री)बलदेव सिंह ओलख (राज्य मंत्री)अजीत पाल (राज्य मंत्री)जसवंत सैनी (राज्य मंत्री)रामकेश निषाद (राज्य मंत्री)मनोहर लाल मन्नू कोरी (राज्य मंत्री)संजय गंगवार (राज्य मंत्री)बृजेश सिंह (राज्य मंत्री)केपी मलिक (राज्य मंत्री)सुरेश राही (राज्य मंत्री)सोमेंद्र तोमर (राज्य मंत्री)अनूप प्रधान वाल्मीकि (राज्य मंत्री)प्रतिभा शुक्ला (राज्य मंत्री)राकेश राठौर गुरु (राज्य मंत्री)रजनी तिवारी (राज्य मंत्री)सतीश शर्मा (राज्य मंत्री)दानिश अंसारी आजाद (राज्य मंत्री)विजय लक्ष्मी गौतम (राज्य मंत्री)
लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –
जानिए, योगी 2 सरकार के सहयोगियों के नामशीतला अष्टमी : देवी शीतला के साथ किन किन रोगों के देवी- देवता है विराजते, क्या है माता शीतला का स्वरूप
अन्नपूर्णा के समर्थन में बृजेश सिंह ने लिया नामांकन वापस
योगी सरकार के शपथ ग्रहण से पूर्व गंगा द्वार से आरती कर बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से मांगा आशीर्वाद
कबीरचौरा अस्पताल के पास असलहे की चेकिंग के नाम पर व्यापारी से हुई 8 लाख की टप्पेबाजी
जेल बन्दियों से परिजनों की मुलाकात फिर हुआ शुरू, कोविड के कारण था मिलनी पर रोक
100 साल पुरानी Up Board ने Exam में नकल रोकने के लिए किया ये पहल
तैयार रहिए तेल के कीमतों में ₹ 17 तक के बढ़ोतरी की, क्या है इसकी वजह
होलिका दहन : जानिए क्या है होलिका दहन से जुड़ीं कथा
धर्मनगरी : दुनिया का इकलौता विश्वनाथ मंदिर जहां शक्ति के साथ विराजमान हैं शिव…जानिए 11 खास बातें
धर्म नगरी : क्या होता है होली के पहले होलाष्टक …
काशी का वह पवित्र स्थान जहां भीम ने किया था तपस्या
मरने के 9 साल बाद पुनर्जन्म लेने वाले की सच्ची घटना
धर्म नगरी : जानिए, मृत्यु के पूर्व और पश्चात की सात अवस्था
धर्म नगरी : शनि दुश्मन नहीं मित्र हो सकते है, बशर्ते आपके द्वारा किये गए कर्म अच्छी सोच की हो …
धर्म नगरी : क्या है सत्यनारायण व्रत कथा महत्व, विधि और फल प्राप्ति9
वीडियो खबरें
वीडियो : देखिये ,काशी की चर्चित होलिका
https://youtu.be/PVe3S9bZ55I
– श्मशान घाट पर चिता संग होली, शिव भक्तों का अनोखा होली