गंगा का पांचवी बार बढ़ा वेग,सबके मन में संशय मन सकेगा देवदीपावली

गंगा का पांचवी बार बढ़ा वेग,सबके मन में संशय मन सकेगा देवदीपावली

– नाव संचालन पर फिर रोक

वाराणसी में आज रात गंगा का पानी एक मीटर तक ऊपर चढ़ गया है। गंगा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वाराणसी पुलिस ने नाव संचालन पर रोक लगा दिया है। दो महीने में तीसरी बार बोटिंग पर ब्रेक लगाया गया है। वाराणसी में इस मानसून बारिश भले ही उम्मीद से आधी हुई हो, मगर गंगा का उफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दो दिन से गंगा का वेग फिर बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे तक गंगा का वाटर लेवल 66.46 मीटर और सुबह 10 बजे तक 66.58 मीटर पर आ गया है। जबकि, बुधवार को सुबह 10 बजे तक गंगा का जल स्तर 65.48 मीटर पर दर्ज किया गया था।

बढ़ाव की वजह
उत्तराखंड, वेस्ट यूपी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की वजह से गंगा में पानी फिर से बढ़ गया है। दो दिन में घाट की करीब 10 सीढ़ियां डूब चुकी हैं। दो महीने से घाटाें का आपसी संपर्क नहीं जुड़ पाया है। सैलानी एक ही घाट पर आ रहे और वहीं से गंगा दर्शन कर लौट जा रहे। गंगापार के रेत भी अब नहीं बचे हैं। वहीं, घाटों पर स्नान करने में काफी दिक्कतें हो रहीं हैं।

देव दीपावली पर संकट
इस साल मानसून के दौरान गंगा में पांचवीं बार सैलाब आया है। यानी कि गंगा के जलस्तर पर में पांच बार बढ़ोतरी हुई और चार बार कमी। 8 नवंबर को घाटों और रेतों पर देव दीपावली मनाई जानी है। यहां पर 10 लाख दीयों से जगमग करना है, मगर अभी सब कुछ गंगा में जलमग्न हैं।उत्तराखंड, वेस्ट यूपी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की वजह से गंगा में पानी फिर से बढ़ गया है। दो दिन में घाट की करीब 10 सीढ़ियां डूब चुकी हैं। दो महीने से घाटाें का आपसी संपर्क नहीं जुड़ पाया है। सैलानी एक ही घाट पर आ रहे और वहीं से गंगा दर्शन कर लौट जा रहे। गंगापार के रेत भी अब नहीं बचे हैं। वहीं, घाटों पर स्नान करने में काफी दिक्कतें हो रहीं हैं।

– अनुज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!