जानिये माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई, आखिर क्यों बढ़ी ऊंचाई 

जानिये माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई, आखिर क्यों बढ़ी ऊंचाई 

जानिये माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई ,आखिर क्यों बढ़ी ऊंचाई 
इन्नोवेस्ट न्यूज़  / 8 dec

प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले या फिर साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए एक बड़ी जानकारी आयी है , अब इन प्रतिभागियों को एवरेस्ट के उचाई की अपनी पुरानी जानकारी को अपडेट करना होगा। और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि नेपाल और चीन ने एक साझा जानकारी में विश्व की सबसे ऊंची पर्वत शिखर में शुमार एवरेस्ट को 86 सेंटीमीटर बढ़ा हुआ बताया है यानि एवेरस्ट की पुरानी ऊंचाई  8,848 मीटर नहीं बल्कि  8848.86 मीटर हैं।  मंगलवार को नेपाली विदेश मंत्री ग्यावली और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नई ऊंचाई की घोषणा की। नेपाल 2011 से ही एवरेस्ट की ऊंचाई को नापने के काम में जुटा था। नेपाल के सर्वेक्षण विभाग के अनुसार,ये माप सेंटीमीटर में है औरसटीक है। नेपाली विदेश मंत्री ने कहा ” यह एक ऐतिहासिक दिन है। माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई 8,848.86 मीटर है।” दरअसल एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर कुछ सालों में बहस तेज हो गयी थी। माना जा रहा था कि वर्ष 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के साथ ही कई अन्य कारणों से चोटी की ऊंचाई में बदलाव आया है। भारत सर्वेक्षण द्वारा 1954 में किए गए माप में  एवरेस्ट चोटी की ऊंचाई 8,848 मीटर है । जबकि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 1847 में 8,778 मीटर मापी गई थी। अब 2020 में नेपाल और चीन के संयुक्त प्रयासों ने संशोधित ऊंचाई की जानकारी दी है। ये घोषणा एक कार्यक्रम के दौरान काठमांडू और बीजिंग में एक साथ की गयी ।

 

 

 

भारत बंद – समर्थन में उतरी सपा निकाला जुलूस कई नेता नजरबंद तो कई ने पुलिस को किया परेशान

जानिये क्या है किसान बिल 2020 और क्या है विरोध

खबरें फटाफट- शहर संग अन्य समाचार का फटाफट अंदाज

@ बनारस – बड़ी खबरें जो 7 dec 2020 को रही सबसे ज्यादा चर्चा में …..

राष्ट्रीय वेबिनार में वोल्गा से गंगा की चर्चा

300 किलो के केक से मना बाबा का जन्मदिन

 

300 किलो का केक –

https://youtu.be/VnjttEN5yXo

लोटा भंटा मेला – जहाँ भोग लगाया जाता है प्रभु शिव बाटी चोखा 

 

आपने भूतों का मेला देखा है क्या ?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!