
ब्रह्म सेना का “ब्रह्म संवाद” आयोजित
इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 28 dec
__________________________________
-ब्रह्म सेना का वैदिक घड़ी भी आया
_________________________________
ब्राह्मण हितों को समर्पित संस्था ब्रह्म सेना की ओर से रविवार को ब्रह्म संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप भारतीय सन्त समाज के महामंत्री स्वामी जितेंद्रनंद सरस्वती ने कहा कि ब्राह्मण हित के लिए ब्राह्मणों को ही आगे आना होगा। उन्होंने ब्राह्मणों से आह्वान किया कि यदि कोई अच्छे काम में सहयोग कर सके तो चलेगा, लेकिन उस काम की निंदा से बचने का उपकार भी किया जा सकता है।कार्यक्रम में संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय (बीएचयू) में ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो विनय पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण परिवारों के बड़ों को अपने आगे की पीढ़ियों के लिए संस्कार अवश्य देना चाहिए। अपने बच्चों को गोत्र, शाखा, प्रवर आदि का ज्ञान अवश्य कराएं। इसी विभाग के प्रो सुभाष पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण का हित ब्राह्मणों में ही निहित है। इसके लिए ब्राह्मण का हितैषी बनने की ज़रूरत है।
वैदिक घड़ी का अनावरण
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश उपाध्याय, अतिथियों का स्वागत हरीश मिश्र, संचालन डॉ0 संतोष ओझा व धन्यवाद ज्ञापन रजनीश उपाध्याय ने किया। अनेक विप्रो ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की शुरुआत “जय ब्रह्म -जय विश्वनाथ” के उदघोष के बाद गणेश वंदना संग उपस्थित विप्रो को त्रिपुण्ड तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जादूगर जितेन्द्र एवं जादूगर किरण द्वारा जादू के माध्यम से संगठित होने की सन्देश दी गयी। उपस्थित विप्रो के परिचय के उपरांत ब्रह्म सेना द्वारा आयोजित कार्यो की रूपरेखा बताई गई और वैदिक घड़ी का अनावरण हुआ।
इनका रहा सानिध्य
मुख्यरुप से डॉ0 संतोष ओझा, लव तिवारी, विनोद तिवारी, मनोज कुमार पांडेय, हरीश मिश्रा, अभिनव भट्ट, रत्नेश पाण्डेय, रजनीश उपाध्याय अशोक पाण्डेय, अखिलेश शुक्ल,सोनम दिवेदी, ओमप्रकाश , शम्भूनाथ उपाध्याय, धीरज शुक्ल, विजय उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, हरेंद्र नाथ पाण्डेय, विजय दुबे, कृपाल पाण्डेय, गोपाल शर्मा, विनय कुमार पाण्डेय, शुनिल शुक्ला, प्रशान्त शुक्ला, मोहित पाण्डेय, विकास त्रिपाठी, गिरीश उपाध्याय, वरद राज पाण्डेय, दिलीप कुमार पाण्डेय, अजयधर दुबे, अमित उपाध्याय, राजकुमार पाण्डेय, राम भरत ओझा, प्रभाकर द्विवेदी, नीरज कुमार त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी उपस्थित रहे।
इन्हें भी पढ़िए –
अपने वाहन से हटा लें जाति सूचक शब्द , हो सकता परेशानी
खबरें विशेष में पढ़िए –
काशी का खिरकिया घाट होगा काशी का सबसे स्मार्ट घाट
सब्जियों के दाम के आवाज में बेटी बचाने के आवाज की भी गूंज
एक और क्रूज 31 दिसंबर तक आ रहा है बनारस
एक चर्च जिनकी दीवारों पर लिखे है संस्कृत के श्लोक
धन्नीपुर मस्जिद – नक्शा पास होने के ढाई साल में तैयार होगा मस्जिद
इन वीडिओ को भी देखिये –
काशी का खिरकिया घाट होगा काशी का सबसे स्मार्ट घाट
आखिर रोते हुए वृद्ध महिला के साथ पुलिस ने क्यों किया ऐसा बर्ताव
बनारस का सबसे नवीनतम मंदिर दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर