प्रो रामयत्न शुक्ल को पद्मश्री, काशी के पांडित्य का सम्मान
इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 27 jan
श्री काशी विद्वत्परिषद् के अध्यक्ष प्रो रामयत्न शुक्ल जी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान कि घोषणा के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी काशी के विद्वानों ने हर्षोल्लास के साथ शुक्ल जी को अभिनन्दन किया तथा पद्मश्री सम्मान मिलने पर भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सादर धन्यवाद किया गया कुलपति प्रो राजाराम शुक्ल काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्मविज्ञान संकाय प्रमुख प्रो विन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र प्रो राम किशोर त्रिपाठी दिल्ली से आये प्रो राम सलाही द्विवेदी प्रो दिनेश कुमार गर्ग प्रो भगवत्शरण शुक्ल सहित अनेक विद्वानों तथा भारतीय संस्कृति के पोषक अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेन्द्र नन्द सरस्वती जी महाराज उत्तर प्रदेश सरकार के के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री डाॅ नीलकंठ तिवारी जी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन मंत्री भवानी भारतीय जनता पार्टी वाराणसी के नगर अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव जिला महामंत्री अशोक चौरसिया तथा डॉ सुनील मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर आचार्य शुक्ल का अभिनन्दन किया गया जिसमें भावनी संगठन मंत्री भारती जनता पार्टीउत्तर प्रदेश ने कहा कि आज के दिन अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव होना स्वाभाविक है हमारे देश में ऋषियों महर्षियों विद्वानों के सम्मान कि परम्परा रही है भारतीय संस्कृति में संगच्ध्वं तथा वसुधैव कुटुंबकम् के आधार भूत मंत्र है जो सबको एक साथ चलने तथा सम्पूर्ण विश्व को कुटुंब भाव समझा जाता है सर्वे भवन्तु सुखिन:कि धारणाओं से हमारे हिन्दू धर्म ग्रंथों में वर्णित सभ्यता हि सबका साथ सबका विकास एक भारत श्रेष्ठ भारत को प्रस्तुत किया गया है डा नीलकंठ तिवारी ने कहा कि हमारे देश के मुखिया नरेंद्र मोदी जी कि सोच का परिणाम है जो संस्कृत साहित्य तथा भारतीय वाड़मय के शिरोमणि आचार्य रामत्न शुक्ल जी को यह पद्मश्री सम्मान पुरी हिन्दू समाज का सम्मान है क्योंकि काशी विद्वत्परिषद् सम्पूर्ण हिन्दू समाज का नेतृत्व करने वाली तथा धार्मिक महत्व को शास्त्रीय द्रृष्टि से बताने वाली संस्था है और जिसके अध्यक्ष आचार्य शुक्ल जी है। कुलपति प्रो राजाराम शुक्ल जी ने कहा कि यह सम्मान सम्पूर्ण संस्कृत समाज के लोगों का तथा शिक्षाविदों का सम्मान आचार्य शुक्ल आधुनिक भारत के अभिनव पाणिनि है स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती ने बताया कि आचार्य शुक्ल जी से अनेकों धर्माचार्यों ने शिक्षा ग्रहण करके जगत्गुरु तथा महामण्डलेश्वरों ने इस विषय को समय-समय पर चर्चा कि है आप इतने सहज और सरल है कि आज भी उसी उत्साह से संस्कृत विद्या का दान कर रहे समस्त संतसमाज कि ओर भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को धन्यवाद दिया कार्यक्रम संयोजक प्रो रामनारायण द्विवेदी ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण किया और डा रामाश्रय शुक्ल ने आगंतुकों का आभार जताया शोध छात्र शशांक त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के साथ शान्ति पाठ किया गया प्रो शुक्ल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भारत सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया तथा भारतीय संस्कृति और सभ्यता और संस्कारों के सदा जीवन सर्मर्पित रहा है रहेगा ।
इन्हें भी पढ़िए –
प्रो रामयत्न शुक्ल को पद्मश्री, काशी के पांडित्य का सम्मान
पर्यावरण , सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के रचनाकारों का आदाब
लव जिहाद के बाद पति द्वारा अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी
सड़क पर नवजात, समाज के लिए बड़ा प्रश्न
गण संग तन्त्र को श्री कृष्णा फाउंडेशन ने सराहा , बटें उपहार ,दी बधाइयाँ
इन वीडिओ को भी देखिये –
किसने किसको हैदराबादी सूअर कहाँ ….?