6202 फ्रंट लाइन वर्कर्स को गुरुवार को लगेगा कोवैक्सीन का टीका

6202 फ्रंट लाइन वर्कर्स को गुरुवार को लगेगा कोवैक्सीन का टीका

 

  6202 फ्रंट लाइन वर्कर्स को गुरुवार को लगेगा कोवैक्सीन का टीका  इन्नोवेस्ट न्यूज़  / 10 feb

– वृहस्पतिवार को 30 केंद्रों के 51 सत्रों पर होगा टीकाकरण
– शुक्रवार को जिले के 26 केंद्रों पर 8242 फ्रंट लाइन वर्करों को लगेगा टीका

वाराणसी में कोविड -19 टीकाकरण का महा अभियान चल रहा है जिसमें चरणबद्ध तरीके से लोगों को कोरोना का टीका किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने पंजीकृत समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचें और जिले में टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएँ। कोविड -19 टीकाकरण गुरुवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। इसमें प्रशासन, पुलिसकर्मियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे, क्योंकि कोवैक्सीन की एक शीशी में 20 लोगों का डोज़ होता है। शीशी खुलने के बाद एक नियत समय तक ही उसको उपयोग में ला सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग कोविड – 19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका बताते हुए सभी से इसका लाभ लेने की बात कही है।

गुरूवार और शुक्रवार को भी टीकाकरण 
गुरुवार (11 फरवरी) को जिले के 30 केन्द्रों पर कुल 51 सत्रों में 6202 फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जायेगा तथा 12 फरवरी को जिले के 26 केन्द्रों पर कुल 67 सत्रों में 8242 फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए सभी लाभार्थियों को बुधवार शाम को मैसेज किया गया है और 12 फरवरी को इसके लिए सभी लाभार्थियों को वृहस्पतिवार शाम  को मैसेज मिल जायेगा। इसमें केंद्र का नाम, समय सहित सभी जानकारी होगी। उन्होंने बताया कि 11 और 12 फरवरी को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इससे पहले अभी तक कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा था।

 

 

इन्हें भी पढ़िए –

तिथि विशेष – मौनी अमावस्या, सुख-समृद्धि, खुशहाली के लिए करे ये प्रयास
ट्रांसजेंडरों के अधिकारों के संरक्षण हेतु पोर्टल 

जानिये ,क्या होता है गुप्त  सारस्वत या माघी नवरात्र 

Valentine Day Week – कब और क्यों शुरू हुई ये विदेशी परम्परा, आज चाकलेट डे

होटल रमाडा के मिलावटी डोसा पर 2.10 लाख रुपये का जुर्माना

पढ़िए चीन की जानकारियां कुछ नरम भी कुछ गरम भी

ये है 10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल

 

 

इन वीडिओ को भी देखिये –

MBA चाय वाला जानिए क्या है ख़ास

 

देखिये कैसे बनाया जाता है मलइयों

 

बनारस के दूसरा क्रूज , देखिये ऐसा दिखता है https://youtu.be/XhnlLYEubSU

 

करिये चिंतामणि गणेश और दुर्ग विनायक का
https://youtu.be/JCT6IikvM2I

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!