
भगवान श्रीहरि विष्णु एवं श्रीसत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना से मिलेगा सुख-सौभाग्य
इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 26 feb
माघी पूर्णिमा – 27 फरवरी, शनिवार
माघ पूर्णिमा का व्रत – 26 फरवरी, शुक्रवार
स्नान-दान की पूर्णिमा – 27 फरवरी, शनिवार
धार्मिक व पौराणिक मान्यता के अनुसार माघ मास को अत्यन्त पवित्र मास माना गया है। भारतीय संस्कृति के सनातन धर्म में माघी पूर्णिमाका पर्व माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा। प्रख्यात ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि इस बार माघी पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 26 फरवरी, शुक्रवार को दिन में 3 बजकर 50 मिनट पर लगेगी जो कि अगले दिन 27 फरवरी, शनिवार को दिन में 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। मघा नक्षत्र युक्त पूर्णिमा विशेष फलदायी है। मघा नक्षत्र के नाम पर ही इस माह का नाम माघ पड़ा है। मघा नक्षत्र 26 फरवरी, शुक्रवार को दिन में 12 बजकर 33 मिनट पर लगेगा। जो कि 27 फरवरी, शनिवार को दिन में 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। व्रत की पूर्णिमा 26 फरवरी, शुक्रवार एवं स्नान-दानादि की पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि चन्द्रमा को अतिप्रिय तिथि है। आज के तिथि के दिन चन्द्रमा की पूजा करने पर सुख-सौभाग्य और अभीष्टï का योग बना रहता है। आज के दिन श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना, व्रतादि एवं कथा का आयोजन भी किया जाता है। जिनको चन्द्रमा की महादशा, अन्तर्दशा, प्रत्यन्तर्दशा विपरीत हो, उन्हें आज के दिन व्रत-उपवास रखकर चन्द्रमा की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
ऐसे करें पूजा
व्रतकर्ता को प्रात:काल ब्रह्म मूहूर्त में समस्त दैनिक कृत्यों से निवृत्त होकर अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना करने के पश्चात् माघ पूर्णिमा के व्रत का संकल्प लेना चाहिए। आज के दिन गंगा नदी या सरोवर में स्नान करके अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु जी की पूजा विधि-विधानपूर्वक अवश्य करनी चाहिए। आज के दिन गोदान का विशेष महत्व बताया गया है। असहायों को दैनिक प्रयोजन में आने वाली वस्तुओं का दान करना चाहिए तथा ब्राह्मïण को यथाशक्ति भोजन करवा कर पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहिए। आज के दिन 29 जनवरी से प्रारम्भ हुए माघ मास के नियम-संयम की समाप्ति हो जाएगी। आज के दिन व्रतकर्ता को दिन में शयन नहीं करना चाहिए। अपनी दिनचर्या नियमित व संयमित रखनी चाहिए। अपने कुलपुरोहित को भी यथासामथ्र्य दान-दक्षिणा आदि देकर पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहिए। मघा नक्षत्र पर पूर्णिमा तिथि पडऩे से दान-पुण्य आदि का विशेष लाभ बतलाया गया है।
पढ़िए , विशेष जानकारियां ……
सूर्य ग्रह के मकर से कुम्भ राशि में प्रवेश से ये पड़ेगा असर
रोज रात खाये गुड़ , 23 परेशानियों से रहे दृर
दिवस विशेष – रेडियो से जुड़ी बातें जिसे आप भी जाने ….
पढ़िए , आज की खबरें –
तिथि विशेष – भगवान श्रीहरि विष्णु एवं श्रीसत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना से मिलेगा सुख-सौभाग्य
वाराणसी में भाजपा का पूर्वांचल का सबसे बड़ा और आधुनिक कार्यालय ,राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे 28 को उद्घाटित भीम आर्मी के चीफ चंदशेखर राहुल गांधी को नहीं जानते पढ़ाई के लिए धरना ,पांच दिन ,5 छात्र, हुए गिरफ्तार
संत रविदास – आखिर सवर्णो पर ये तोहमत क्यों …..
कहानी मुंबई महानगर की , दहेज में किसने किसको दिया था …
जानिये ,क्या होता है गुप्त ,सारस्वत या माघी नवरात्र
पढ़िए चीन की जानकारियां कुछ नरम भी कुछ गरम भी
ये है 10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल</a
इन वीडिओ को भी देखिये –
भीम आर्मी के चीफ़ नहीं जानते राहुल गांधी को
BHU गेट से धरनारत छात्रों को जबरन हटाया गया
संकट मोचन मंदिर में अखिलेश यादव