मठ में झगड़ा तो देखा होगा लेकिन ऐसा नहीं
पवित्र जगहों में शुमार काशी के मठ ,मंदिर और अखाड़े । इन जगहों पर वर्चश्व ली लड़ाई या फिर कब्जे का नासूर अनन्त काल से दृष्टिगत रहा है । पवित्र उद्देश्यों के निमित संस्थापित ये स्थल इन दिनों अपने सबसे बुरे काल में अग्रसारित हो रहे है । ऐसा ही एक अखाड़ा अस्सी क्षेत्र में है पहचान है अखाड़ा शीतलदास के रूप में । यहां के वासिंदे अपने कर्म और कर्तव्य से विमूढ़ होकर अब भगवत चर्चा की जगह भूमि पर मालिकाना हक कायम करने की जुगत में हरि चर्चा को ही दरकिनार कर दिए है ।
live –
किरायदार भी कम नही, बुरे दिन में छत का सहारा देने वाले पवित्र जगह पर अब ये मलकाना हक बनाने में जोड़तोड़ की गणित लगाते है नतीजन यहां के साधू और कब्जेदारों के बीच जमकर मारपीट आम हो चुका है । आज एक बार फिर जथा नाम तथा गुण का दर्शन हुआ । मारपीट ऐसा की सारी मर्यादाएं तार तार हुआ । लाठी-डंडे चले , कुश्ती हुआ और ईट भी चले । गली गलौज से शुरू हुआ ये एपिसोड शर्म की सभी हदें पार करती नजर आयी । हमेशा कि तरह मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया लेकिन तहरीर अभी किसी ने नहीं दी ।
पढ़ें – बेरोजगारी को दूर करने की मांग पर बरसी लाठी , कई घायल
पढ़ें – जानिए पिकनिक से लौट रही महिला शिक्षक की अचानक कैसे हुई मौत
