ख़बरें फटाफट शहर कि जानकारी फटाफट अंदाज़

मंडुवाडीह हुआ बनारस
नोटिफिकेशन जारी होते ही नया रेलवे कोड एमयूवी की जगह बीएसबीएस हो गया. रेलवे कोड बदलते ही मंडुआडीह स्टेशन के डिजिटल डिस्पले पर बनारस फीड कर दिया गया. शनिवार की शाम तक मंडुवाडीह स्टेशन के मुख्य द्वार, प्लेटफार्म बोर्ड, होर्डिंग, पट्टिका, इलेक्ट्रिक लाइट में मंडुवाडीह का नाम हटाकर बनारस कर दिया गया।

यूपी लोक सेवा आयोग परीक्षा
KN 49 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, यूपी लोकसेवा आयोग के ARO,RO की परीक्षा, दो पालियों में होगी प्रतियोगी परीक्षा, 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती, 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए।

सुनिए बातचीत , विभाग के पास पैसे का हैं कंगाली

एसएसपी की नाराजगी
थाना कैण्ट क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, गलियों आदि में प्रभावी तरीके से गस्त करने एवं हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करने के लिए निर्देशित किया गया। चौकी प्रभारी नदेसर के कार्यो की समीक्षा के दौरान पायी गयी कमियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चौकी प्रभारी के विरुद्ध प्रारम्भिक जांच करने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर को आदेशित किया गया।

बीजेपी ने जारी किया व्हिप
किसान बिल कल राज्यसभा में पेश होगा, बीजेपी ने सांसदों को व्हिप जारी किया, राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी किया।

कल से खुलेगा संकटमोचन दरवार , जानिये क्या है टाइमिंग …?

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सरकार की देनदानी 101.3 लाख करोड़, जून 2020 के अंत तक देनदारी बढ़ गई, मार्च 2020 तक कर्ज 94.6 लाख करोड़ था, कोरोना से लगातार देनदारी बढ़ती जा रही, जून 2019 में कर्ज 88.18 लाख करोड़ था.

संकटमोचन मंदिर आज से खुलेगा
बजरंगबली का दरबार संकटमोचन मंदि‍र भी रविवार से आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इस बता की जानकारी मंदिर के महंत प्रोफ़ेसर विश्‍वंभरनाथ मिश्रा ने ट्वीट करके दी है।
मंदिर सुबह और शाम दो वक़्त मिलाकर 9 घंटे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। इस दौरान बिना मास्क के किसी को भी मंदिर परिसर में आने की इजाज़त नहीं होगी।

@बनारस दिन भर की बड़ी खबरे रात 8 बजे

बनारस स्टेशन का दौरा
बनारस स्टेशन पर चल रहे कार्यों और व्यवस्थाओं को परखने पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने शनिवार को बनारस स्टेशन का दौरा किया और साथ चल रहे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

स्वच्छता हीं सेवा पखवाड़ा
रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 16 से 30 सितम्बर तक आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ की शृंखला में दिनांक 19 सितम्बर को डीजल रेल इंजन कारखाना में ‘स्वच्छ स्टेशन’ के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!