मोमबत्ती युग का दूसरा दिन , लोग परेशान प्रशासन हलकान

मोमबत्ती युग का दूसरा दिन , लोग परेशान प्रशासन हलकान

किस करवट बैठेगा हड़ताली ऊंट , जित किसकी सरकार की या कर्मचारियों की
सिटी क्राइम  / इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 6 oct

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने अपने कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन क़े दूसरे दिन अपना विरोध जारी रखा है । नतीजा ये रहा कि पूर्वांचल के कई जिलों में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। उपभोगता परेशान हैं तो कुछ नाराज लोग धरना प्रदर्शन कर अपनी परेशानी से निजात पाने में लगे है कुल मिलाकर हालत लालटेन युग की याद दिला रही है। मामले को समाप्त करने में जुटे प्रदेश के मुख्यमंत्री  ऊर्जा विभाग के आला अधिकारियों संग बैठक कर रहे है । सोमवार देर शाम ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, यूपी के पदाधिकारियों की एक वार्ता भी हुई जिसमें निजीकरण न किए जाने पर सहमति तो बनी लेकिन हस्ताक्षर का अड़ंगा पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन ने  दो-तीन दिन का समय के साथ लगा दिया।

ये है परेशानियां  

  • कार्य बहिष्कार के पहले दिन और आज भी इंजीनियरों की टीम नहीं ढूंढ पा रही है फाल्ट
  • कल दोपहर से जारी  सिलसिला अब तक है जारी, लोग बिजली और पानी के लिए परेशां
  • शंकुलधारा उपकेंद्र पर कर्मचारियों ने जानबूझ आपूर्ति किया बंद , विरोध के बाद 8 घंटे बाद शुरू हुआ सप्लाई
  • उपकेंद्र की दीवार दर्ज जरूरी फोन नंबर पर पुता कालिख , कर्मचारियों का कारनामा
  • सड़क पर उतरे दो सभासद को लिया गया हिरासत में ,निजी मुचकले पर छूटे
  • बनारस के 30 % हिस्से में अभी भी आपूर्ति नहीं सरकारी दावा हुआ बेअसर , सारी तैयारी फेल
  • पंचकोशी, पहडिय़ा, आशापुर, शक्तिपीठ, फरीदपुर, रसूलगढ़, सलारपुर, रुस्तमपुर, सारनाथ, सिंहपुर, गोला, परशुरामपुर, बेनीपुर, तिब्बती संस्थान, मवइया, पुराना आरटीओ, अमनपुरी, अवधपुरी, आनंदपुरी, गणपति नगर अँधेरे में
  • रामनगर औद्योगिक नगर फेज-1 में छह घंटे से अधिक बिजली गायब रही। यहां के पांच फीडर बंद

 

इन्हें भी पढ़िए – 

धरना प्रदर्शन कर रहे दो पार्षद गिरफ्तार

आप पर क्या असर होगा शनि के स्वराशि होने से …..?

बनारस व देश की जानकारियाँ अलग अंदाज में

पटना की जगह बनारस उतरे विमान यात्री , तकनीकी खराबी

बिजली विभाग के निजीकरण से नाराज कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!