पूर्वांचल – चक्रव्यूह  अपराध की चार खबरें

पूर्वांचल – चक्रव्यूह अपराध की चार खबरें

पूर्वांचल – चक्रव्यूह   1
मजदूर को जबरी कीटनाशक पिलाया  

– INNOVEST DESK

एक हैरान करने वाला घटना सामने आया है। यहां निचलौल थाना क्षेत्र के से मरहना में गुरुवार की देर रात दबंगों ने एक मजदूर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद मजदूर को जबरन कीटनाशक दवा पिला दिया। हालत बिगड़ती देख दबंग मौके से फरार हो गए। इसकी जानकारी घायल मजदूर के परिजनों को होते ही उसे लोगों ने आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मजदूर की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मजदूर की हालत में सुधार न  होने पर देर रात डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वही घायल मजदूर के परिजनों ने सुधार न होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर शुक्रवार की सुबह मजदूर की मौत हो गई। परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।  परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर पहुँचे और जमकर विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर शान्त किया।

पूर्वांचल – चक्रव्यूह   2
शादी में शामिल होने आई महिला के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ
– INNOVEST DESK

बनारस – मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के घुगुलपुर जलालीपट्टी में बीती रात चोरों ने भोनू बिन्द के मकान में घुसकर शादी में शामिल होने आई उनकी विवाहिता पुत्री नंदनी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोनू बिन्द के लड़के रामचरण की आज शादी है जिसकी बारात अदलहाट जानी है। भाई की बारात में शामिल होने के लिए बहन नंदिनी व तारा अपनी ससुराल से घर आये थे और सभी लोग एक कमरे में सोए हुए थे तभी रात में मौका पाकर चोरो ने नंदिनी का पर्स उड़ा दिया।जिसमें उसने कई गहने रखे थे ।चोरी की जानकारी सुबह हुई  तो घरवालों ने पड़ोस में लगे सीसीटी वी कमरे की रिकॉर्डिंग देखी जिसमें  रात के 2 बजे के बाद एक युवक व युवती आते दिखे जो इनके घर के अंदर से चोरी का सामान पहाड़ी गेट की तरफ ले गए भुक्तभोगी ने चोरी की तहरीर थाने पर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पूर्वांचल – चक्रव्यूह   3
महिला मुख्य सेविका की डीएम ऑफिस में ड्रामा  ….

– INNOVEST DESK

सोनभद्र – महिला मुख्य सेविका ने जिला कार्यक्रम अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लेने का दावा किया और कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम से मिलने पहुंच गईं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि मुख्य सेविका धनउगाही मामले की जांच प्रभावित करने के लिए यह सब ड्रामा कर रही हैं। वही चिकित्सकीय जांच में विषाक्त पदार्थ खाने के लक्षण नहीं मिले। डीएम कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच, घोरावल ब्लाक में तैनात एक मुख्य सेविका पति के साथ पहुंची और सुरक्षाकर्मियों से बताया कि उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया है और वह डीएम से मिलना चाहती है। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल सूचना डीएम को दी। डीएम ने मुख्य सेविका से मुलाकात की। मुख्य सेविका ने आरोप लगाया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उन पर रुपये मांगने का आरोप भी लगाया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। डीएम ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि मुख्य सेविका धन उगाही कर रही हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के सिलसिले में मंगलवार को पति के साथ मुख्य सेविका उनके कार्यालय आई थी।

पूर्वांचल – चक्रव्यूह   4
पुजारी पर गंभीर आरोप  ….

– INNOVEST DESK

बलिया –  बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला पुजारी को खाना खिलाने गई थी। पुजारी की नीयत महिला को देखकर बदल गई। उसने महिला के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसका मुंह दबाया, लेकिन किसी तरह महिला पुजारी के चंगुल से बचकर भाग निकली। जब परिवार के लोग पुजारी को पकड़कर थाने ले गए। और थाने में पुजारी की जमकर चप्पलों से पिटाई हुई। जब मामले की जानकारी क्षेत्र के लोगों को हुई तो उनके हस्तक्षेप पर महिला ने आरोप वापस लिया और पूरी रात थाने में बिताने के बाद पुजारी घर लौट सके। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कस्बा स्थित एक मंदिर के पुजारी के लिए एक महिला रोज खाना लेकर आती थी। आरोप है कि शाम महिला जैसे ही मंदिर में पुजारी के लिए खाना लेकर पहुंची, पुजारी ने महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला चिल्लाई तो पुजारी ने उसका मुंह दबाने की कोशिश की। वही महिला पर स्थानीय लोगो का दबाव इतना आया की महिला द्वारा आरोप वापस ले लिया और पुलिस ने पुजारी को सख़्ती से हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!