आपने ढेरों जानकारियों सुना, पढ़ा और देखा होगा लेकिन ” इन्नोवेस्ट ” अब हर गुरुवार दोपहर 12 बजे कुछ ऐसी जानकारियां लेकर आयेगा जो आपको हैरत में डाल सकता है। ख़बरों से इतर इस सीरीज में रोचक जानकारियां, तिलस्मी दुनियां, धार्मिक कथाएँ, सैर सपाटा और स्वाद के अलग अलग जायकों से रूबरू करायेगें। आपको ये जानकारियों आपको कैसा लगा ये जरूर कमेंट बॉक्स में लिखे।
32 दिमाग वाला कीडा आखिर क्या है उसका पहचान
रहस्य / इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 8 oct 2020
क्या आपको लगता है कि ऐसा भी कोई जानवर या कीडा है जिसके पास कई दिमाग होते है और क्या ये संभव है । आम तौर पर मनुष्य और जानवर सभी के पास एक ही दिमाग होता है जिनमें सबसे समझदार मनुष्य का दिमाग और सबसे अधिक विकसित भी माना जाता है । लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लीच के शरीर में 1 नहीं बल्कि 32 दिमाग होते हैं।
यह उभयलिंगी होता है जो स्वच्छ जलाशयों में मिलता है। इसका शरीर लम्बा, चपटा एवं खंडों में विभक्त रहता है। यह वाह्य परजीवी है। इसके शरीर के दोनों सिरों पर पोषक से चिपकने के लिए चूषक मिलते हैं। इसके अगले चूषक के मध्य में तिकोना मुखछिद्र होता है। आयुर्वेद में जलोकावारन पद्धति में जोंक से इलाज किया जाता रहा हैं।अंग्रेजी में लीच हिंदी में जोंक कहते है। ये केंचुआ का निकटतम रिश्तेदार माना जाता हैं। जोंक की 650 से अधिक प्रजातियां हैं। वे आकार, आहार के प्रकार और निवास स्थान में अलग अलग होते हैं। जोंक आमतौर पर दलदल, नदियों और तालाबों को ज्यादा पसंद करते हैं।
ये खून चूस कर जिन्दा रहती है। कुछ प्रजातियां वन वनस्पति से जुड़ी हुई हैं। लीच की सबसे लोकप्रिय प्रजाति हिरुडो मेडिसिनलिस है, जिसे बेहतर चिकित्सा लीच के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग कई चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए लाया जाता है। इनके शरीर पर नमक डालने से खून की उलटी संग मर जाते है।
अगले गुरूवार को पढ़िए – पाकिस्तान में हिंदू अपना अंतिम संस्कार कहाँ करते हैं? हिन्दू क्यों दफनाते है शव