सम्मान उन महिलाओं का जो हिंसा के खिलाफ आवाज बनी

सम्मान उन महिलाओं का जो हिंसा के खिलाफ आवाज बनी

सम्मान उन महिलाओं का जो हिंसा के खिलाफ आवाज बनी
इन्नोवेस्ट न्यूज़  / 26 nov

………………………………………………………………………..
मानवाधिकार का सर्वाधिक उलंघन करने वाली सामाजिक बुराई है| यह स्त्री की समानता, सुरक्षा, गरिमा, आत्मसम्मान और मौलिक अधिकारों को ख़ारिज करती है|
………………………………………………………………………..

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर मानवाधिकार जननिगरानी समिति, सावित्री बाई फुले महिला पंचायत, जनमित्र न्यास,यूनाइटेडनेशन वोलंटरी ट्रस्ट फण्ड और इंटरनेशनल रिहैबिलिटेशन कौंसिल फॉर टार्चर विक्टिम के संयुक्त तत्वाधान में यातना और हिंसा पीड़ित महिलाओ का सम्मान समारोह “नो- यूनाइट टू एंड वायलेंस अगेंस्ट वीमेन ” का आयोजन किया गया|  कार्यक्रम कि शुरुआत में आज के दिवस की महता के बारे में चर्चा करते हुये सावित्रीबाई फुले महिला पंचायत कि संयोजिका और मानवाधिकार जननिगरानी समिति की मैनेजिंग ट्रस्टी सुश्री श्रुति नागवंशी ने कहा कि आज से पूरी दुनियामें 16 दिन तक लगातार संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए यूनाइट अभियान चलाया जा रहा है| लेकिन अभी भी समानता और महिलाओ के लिए हिंसा मुक्त भविष्य बनाने के लिए अभी और भी प्रयास किये जाने की आवश्यकता है|  उन्होंने आगे कहा कि अभी भी महिलाओ के विरुद्ध हिंसा देश की क़ानूनी और सामाजिक सेवाओ पर अनावश्यक भार पड़ता है और साथ ही साथ उत्पादकता की भरी क्षति होती है| यह एक ऐसी महामारी है जो जान लेती है, प्रताड़ित करती है और विकलांग बनाती है – शारीरिक, मानसिक लैंगिक और आर्थिक रूपों में| यह मानवाधिकार का सर्वाधिक उलंघन करने वाली सामाजिक बुराई है| यह स्त्री की समानता, सुरक्षा, गरिमा, आत्मसम्मान और मौलिक अधिकारों को ख़ारिज करती है| इसके साथ ही उन्होंने घरेलु हिंसा अधिनियम 2005 के बारेमे जानकारी दी|  इसके पश्चात यातना और हिंसा से पीड़ित महिलाओ को मनोसामाजिक संबल के टेस्टीमोनियल थेरेपी के तीसरे चरण के अंतर्गत उनकी संघर्ष गाथा को मनो-सामजिक कार्यकर्ता  छाया कुमारी और फरहत शबा खानम द्वारा पढ़ागया|उनके संघर्षो की हौसला अफज़ाई करने के लिये उन्हें शाल और टेस्टीमनी देकर संघर्षरत पीड़िता आरती सेठ, अज़ीमा, अनीता कश्य, सुशीला, मंजू, पुष्पा देवी, नैंसी जैसवाल, प्रतिमा नाजमा को सम्मानित किया गया|

 

घर से घाट तक विवाह की धूम 

जानिये कौन थी तुलसी – 

 

जानिये तुलसी पत्ता तोड़ने का सही तरीका 

 

 

बनारस की खबरें ,जरूर पढ़िए – 

  हुंकार, घरेलु महिला हिंसा के खिलाफ आधी आबादी की 

सम्मान उन महिलाओं का जो हिंसा के खिलाफ आवाज बनी

अमिताभ के शो “कौन बनेगा करोड़पति” में मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल

शुक्रवार को आ रहे है मुख्यमंत्री , लेंगे तैयारी का जायजा

गंगोत्री सेवा समिति ने भी पूरी भव्यता से शुरू कराई नियमित आरती

 

 


</p

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!