
Valentine Day Week – कब और क्यों शुरू हुई ये विदेशी परम्परा, आज चाकलेट डे
इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 9 feb
हर वर्ष Valentine’s Day की शुरुआत 7 फरवरी से होता है जो 14 फरवरी तक चलता है । हर दिन प्रेमियों के लिए बेहद खास होता है।
ऐसे हुआ ‘वेलेंटाइन डे’ की शुरुआत
270 ईसवी में रोमन साम्राज्य में क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय नाम का एक राजा था। वह प्रेम संबंधों और शादी के सख्त खिलाफ था। दरअसल, उसका मानना था कि प्रेम या फिर शादी से सैनिक लक्ष्य भूल जाते हैं और युद्ध हार जाते हैं। इसलिए उसने सैनिकों के विवाह करने पर रोक लगा दी। लेकिन उसी राज्य में एक वेलेंटाइन नाम का कैथोलिक संत था जिसने इस आदेश का विरोध किया। क्लाउडियस ने संत वेलेंटाइन को मौत के घाट उतरवा दिया। ऐसा माना जाता है कि संत वेलेंटाइन ने जिस दिन बलिदान दिया उस दिन तारीख 14 फरवरी थी। इसके बाद से इसी दिन को वेलेंटाइन डे रूप में मनाया जाने लगा।
ये होते है सात दिन
Rose Day: 7 February
Propose Day: 8 February
Chocolate Day: 9 February
Teddy Day: 10 February
Promise Day: 11 February
Hug Day: 12 February
Kiss Day: 13 February
Valentines Day: 14 February
7 फरवरी-हैप्पी रोज डे : दोस्ती के इजहार के लिए पीला और प्यार के इजहार के लिए लाल गुलाब चुना जाता है। विक्रेताओं की माने तो हर साल इस हैप्पी रोज गिफ्ट पैक की ज्यादा मांग रहती है। इसमें ग्रीटिंग, चाकलेट, रोज बंच, हार्ट, टेडी, सरप्राइज गिफ्ट बाक्स सहित कई उपहारों वाले आइटम रखे रहते हैं।
8 फरवरी- प्रपोज डे : अपने दोस्त को अपने दिल की बात या फिर अपने जीवन में उसकी क्या जगह है, इससे अवगत कराने का दिन।
9 फरवरी- चॉकलेट डे : एक-दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्तों में मिठास घोलने का दिन।
10 फरवरी- टेडी डे : सौम्य और सहज व्यवहार की निशानी टेडी का उपहार देकर अपने दिल की बात करने का दिन।
11 फरवरी- प्रॉमिस डे : इस दिन एक-दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं।
12 फरवरी- किस डे : यह दिन सबसे अगल और बेहद खास होता है। इस दिन के लिए बाजार में कई तरह के गिफ्ट की रौनक छायी रहती है।
13 फरवरी- हग डे : यह दिन सामने वालों को अपनी भावनाएं दर्शाने के लिए होता है। परेशान हो तो उसे गले लगाकर अपनत्व का भाव उड़ेला जाता है।
-
14 फरवरी- वेलेंटाइन डे
: सभी दिनों का हासिल इसी दिन मिलता है। जब किसी से सभी तरह के वादे कर चुके होते हैं तब दिल में एक विश्वास पनपता है और यही इजहार की शक्ल में साकार होता है।
इन्हें भी पढ़िए –
अब आकार लेने लगा बाबा दरबार का भव्य स्वरूप : मुख्यमंत्री
कोरोना संक्रमण के बाद 17 फरवरी से खुलेगा BHU
होटल रमाडा के मिलावटी डोसा पर 2.10 लाख रुपये का जुर्माना
पढ़िए चीन की जानकारियां कुछ नरम भी कुछ गरम भी
ये है 10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल
इन वीडिओ को भी देखिये –
MBA चाय वाला जानिए क्या है ख़ास
देखिये कैसे बनाया जाता है मलइयों
बनारस के दूसरा क्रूज , देखिये ऐसा दिखता है …
करिये चिंतामणि गणेश और दुर्ग विनायक का