अब आकार लेने लगा बाबा दरबार का भव्य स्वरूप : मुख्यमंत्री

अब आकार लेने लगा बाबा दरबार का भव्य स्वरूप : मुख्यमंत्री

अब आकार लेने लगा बाबा दरबार का भव्य स्वरूप : मुख्यमंत्री
इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 7 feb

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन
– धाम में चल रहे निर्माण कार्य का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी रविवार की देर शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने अधिकतर भवनों के निर्माण को देखा, उसकी गुणवत्ता की जांच की। साथ ही धाम का समय से गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने के लिए कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री 9:40 पर मंदिर परिसर पहुंचे। बद्रीनाथ प्रवेश द्वार से मुख्यमंत्री गर्भगृह गए। इस दौरान वे श्रृंगार भोग आरती में शामिल हुए। बाबा के दर्शन पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री परिसर के पश्चिमी गेट से अन्नपूर्णा मंदिर की ओर गए, वहां से शनि मंदिर होते हुए मुख्यमंत्री मंदिर चौक गए। निर्माण कार्यों की प्रगति और उसकी गुणवत्ता को परखने के बाद पत्थरों की नक्काशी देखकर मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा कि अब बाबा का दरबार भव्य आकार ले रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री गंगा तट तक गए जहां उन्होंने मल्टीपरपज हॉल, वाराणसी गैलरी, सिटी म्यूजियम, टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, यात्री सुविधा केंद्र, वैदिक केंद्र के निर्माण कार्यों को देखा। मणिकर्णिका घाट के किनारे बनने वाले सीवर पंपिंग स्टेशन स्थल पर भी गए जहां से उन्होंने मां गंगा को प्रणाम किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ पुस्तकालय में भी गए, उन्होंने पुस्तकें और हस्तलिखित पांडुलिपियों को भी देखा और कहा कि इस भवन को बड़े भव्य रूप में बनाया गया है। आधे घंटे के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस दौरान धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविन्द्र जायसवाल, अनिल राजभर, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, मुख्यकार्यपालक अधिकारी सुनिल कुमार वर्मा, उमेश कुमार सिंह, निखिलेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

 

इन्हें भी पढ़िए –

अजय राय ने लगायी सुरक्षा की गुहार , बताया जान का खतरा 

जारी है वध के लिए गोवंश को ले जाने का सिलसिला , 35 गोवंश बरामद

कोरोना संक्रमण के बाद 17 फरवरी से खुलेगा BHU

राम मंदिर निर्माण में दिया गया सहयोग राशि

अपराध – सिपाही लुटेरे , सराफा व्यापारी से लूट का प्रयास

होटल रमाडा के मिलावटी डोसा पर 2.10 लाख रुपये का जुर्माना

पढ़िए चीन की जानकारियां कुछ नरम भी कुछ गरम भी

फिर मौसम होगा नम ,शुक्रवार को बुंदावारी के आसार

ये है 10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल

 

 

इन वीडिओ को भी देखिये –

MBA चाय वाला जानिए क्या है ख़ास

देखिये कैसे बनाया जाता है मलइयों

 

बनारस के दूसरा क्रूज , देखिये ऐसा दिखता है …

 

करिये चिंतामणि गणेश और दुर्ग विनायक का

 

 

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!