
होली विशेष
जानिये, होली खेले जाने की सही वजह
इन्नोवेस्ट न्यूज़ / 27 मार्च
होलीं के एक दिन पहले होलिका दहन की परम्परा है ….और इस परम्परा के निर्वाह करने के बाद ही होलीं खेली जाती है वैदिक काल में इस होली के पर्व को नवान्नेष्टि यज्ञ कहा जाता था। पुराणों के अनुसार ऐसी भी मान्यता है कि जब भगवान शंकर ने अपनी क्रोधाग्नि से कामदेव को भस्म कर दिया था, तभी से होली का प्रचलन हुआ।सबसे ज्यादा प्रचलित हिरण्यकश्यप की कथा है, जिसमें वह अपने पुत्र प्रहलाद को जलाने के लिए बहन होलिका को बुलाता है। जब होलिका प्रहलाद को लेकर अग्नि में बैठती हैं तो वह जल जाती है और भक्त प्रहलाद जीवित रह जाता है। तब से होली का यह त्योहार मनाया जाने लगा है।
यह भी पढ़िए –
होलिका दहन , लाभ और उसके राख के फायदे
आईएएस नहीं अब आईपीएस के हवाले पुलिस
मास्क हुआ जरूरी , रात 9 बजे तक ही दुकान खोलने की आजादी
होलिकादहन की कथा हम सभी होली की पूर्व संध्या, यानी फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी को होलिकादहन मनाते हैं। इसके साथ एक कथा जुड़ी हुई है। कहते हैं कि वर्षो पूर्व पृथ्वी पर एक अत्याचारी राजा हिरण्यकश्यपु राज करता था। उसने अपनी प्रजा को यह आदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति ईश्वर की वंदना न करे, बल्कि उसे ही अपना आराध्य माने। लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद ईश्वर का परम भक्त था। उसने अपने पिता की आज्ञा की अवहेलना कर अपनी ईश-भक्ति जारी रखी। इसलिए हिरण्यकश्यपु ने अपने पुत्र को दंड देने की ठान ली। उसने अपनी बहन होलिका की गोद में प्रह्लाद को बिठा दिया और उन दोनों को अग्नि के हवाले कर दिया। दरअसल, होलिका को ईश्वर से यह वरदान मिला था कि उसे अग्नि कभी नहीं जला पाएगी। लेकिन दुराचारी का साथ देने के कारण होलिका भस्म हो गई और सदाचारी प्रह्लाद बच निकले। उसी समय से हम समाज की बुराइयों को जलाने के लिए होलिकादहन मनाते आ रहे हैं।
पढ़िए , विशेष में ……
जानें, क्यों मनाई जाती है होली ….
इन्हें भी जानिए ,नुकसान रोज पपीता खाने से पढ़िए ,जनेऊ क्या है और इसकी क्या है महत्ता<a
होलिका जलने के बाद ही होली की शुरुआत हो जाती है ….होलिका दहन को असत्य पर सत्य की विजय भी माना जाता है इसलिए ये होलीं का पर्व विजय पर्व के रूप में भीं मनाया जाता है…
खबरों को वीडिओ में देखिये
जानिए वजह , क्यों काशी में महाश्मशान पर शवदाह के दौरान खेलते है होली
बंगलिनियाँ के चक्कर में बाबू पागल हो ज इ बा
वीडियो – जलती चिताओं के बीच होली