
पुराणों में माता लक्ष्मी की उत्पत्ति के बारे में विरोधाभास पाया जाता है। एक कथा के अनुसार माता लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान निकले रत्नों के साथ हुई थी, लेकिन दूसरी कथा के अनुसार वे भृगु ऋषि की बेटी हैं। दरअसल, पुराणों की कथा में छुपे रहस्य को जानना थोड़ा मुश्किल होता है, इसे समझना जरूरी है। आपको शायद पता ही होगा कि शिवपुराण के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु और महेश के माता-पिता का नाम सदाशिव और दुर्गा बताया गया है। उसी तरह तीनों देवियों के भी माता-पिता रहे हैं। समुद्र मंथन से जिस लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई थी, दरअसल वह स्वर्ण के पाए जाने के ही संकेत रहा हो।
जन्म समय : शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था। कार्तिकेय का जन्म भी शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था। कार्तिक कृष्ण अमावस्या को उनकी पूजा की जाती है।
नाम : देवी लक्ष्मी।
नाम का अर्थ : ‘लक्ष्मी’ शब्द दो शब्दों के मेल से बना है- एक ‘लक्ष्य’ तथा दूसरा ‘मी’ अर्थात लक्ष्य तक ले जाने वाली देवी लक्ष्मी।
अन्य नाम : श्रीदेवी, कमला, धन्या, हरिवल्लभी, विष्णुप्रिया, दीपा, दीप्ता, पद्मप्रिया, पद्मसुन्दरी, पद्मावती, पद्मनाभप्रिया, पद्मिनी, चन्द्र सहोदरी, पुष्टि, वसुंधरा आदि नाम प्रमुख हैं।
माता-पिता : ख्याति और भृगु।
भाई : धाता और विधाता
बहन : अलक्ष्मी
पति : भगवान विष्णु।
पुत्र : 18 पुत्रों में से प्रमुख 4 पुत्रों के नाम हैं- आनंद, कर्दम, श्रीद, चिक्लीत।
निवास : क्षीरसागर में भगवान विष्णु के साथ कमल पर वास करती हैं।
पर्व : दिवाली।
दिन : ज्योतिषशास्त्र एवं धर्मग्रंथों में शुक्रवार की देवी मां लक्ष्मी को माना गया है।
वाहन : उल्लू और हाथी। एक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु की पत्नी देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू है और धन की देवी महालक्ष्मी का वाहन हाथी है। कुछ के अनुसार उल्लू उनकी बहन अलक्ष्मी का प्रतीक है, जो सदा उनके साथ रहती है। देवी लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर बैठकर भगवान विष्णु के साथ पृथ्वी भ्रमण करने आती हैं।
लक्ष्मी के दो रूप
लक्ष्मीजी की अभिव्यक्ति को दो रूपों में देखा जाता है-
1. श्रीरूप और
2. लक्ष्मी रूप।
श्रीरूप में वे कमल पर विराजमान हैं और लक्ष्मी रूप में वे भगवान विष्णु के साथ हैं। महाभारत में लक्ष्मी के ‘विष्णुपत्नी लक्ष्मी’ एवं ‘राज्यलक्ष्मी’ दो प्रकार बताए गए हैं।
एक अन्य मान्यता के अनुसार लक्ष्मी के दो रूप हैं- भूदेवी और श्रीदेवी। भूदेवी धरती की देवी हैं और श्रीदेवी स्वर्ग की देवी। पहली उर्वरा से जुड़ी हैं, दूसरी महिमा और शक्ति से। भूदेवी सरल और सहयोगी पत्नी हैं जबकि श्रीदेवी चंचल हैं। विष्णु को हमेशा उन्हें खुश रखने के लिए प्रयास करना पड़ता है।
बीज मंत्र : ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम:।।
लेटेस्ट खबरें, इन्हें भी पढ़िए –
सीबीएसई के 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा की तिथियां घोषित
25 अक्टूबर के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर अजय राय ने उठाये गम्भीर प्रश्न
बनारस अधिकारियों के लिए बना प्रयोगशाला
21 अक्टूबर को आप निकालेगी वाराणसी में “फ्री बिजली गारंटी पदयात्रा”
25 अक्टूबर के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर अजय राय ने उठाये गम्भीर प्रश्न
20 अक्टूबर को करे ये उपाय , रोग, शोक और दरिद्रता का होगा नाश
बनारस के दो लाख भीड़ में होगा आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ
काशी की सबसे प्राचीन दुर्गा पूजा , जहां डोली से की जाती है मूर्ति विसर्जित
वो दिव्य स्थान जहाँ भीष्म ने काशी के तीन राजकुमारियों के हरण के बाद तप कर पाई थी शक्ति
वीडियो – इस नवरात्र में घर बैठे दर्शन करिये अलग अलग देवी का दर्शन –
माता विध्याचल की दिव्य आरती, अपने में भाग्य को बदलने के लिए पूरी आरती देखिए