जन आंदोलन अभियान में डीरेका- जन आंदोलन अभियान के अन्तर्गत डीरेका कार्यालय, कारखाना एवं कालोनियों मे सभी को मास्क लगाने, बार बार हाथ धोने एवं दो गज की दूरी बनाये रखने के लिये जागरूक किया गया।
इसे भी पढ़िए
कूड़ा से खाना ढूंढता इंसान , भूख की इम्तिहान
बच गया इस बार रावण- जिला अधिकारी कैंप कार्यालय की संयुक्त बैठक में
डीएलडब्ल्यू तथा रामनगर रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रावण का पुतला दहन नहीं किया जायेगा। केवल रामायण पाठ कराया जायेगा।

मुर्री बंद का ऐलान- वाराणसी के बुनकर बिरादरान बिजली बिल को लेकर तंज़ीम चौदहों और बुनकर बिरादरान तंज़ीम बाईसी के अध्यक्ष के आह्वान पर 15 अक्टूबर से सभी बुनकरों ने अनिश्चितकालीन बंदी (मुर्री बंद) का एलान किया है।
पढ़िए
इन दिशा निर्देशों संग बनारस होगा दुर्गा पूजा और रामलीला
लगातार तीसरे दिन धरना – महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा लेकिन विश्वविद्यालय की तरफ से कोई वार्ता करने नही आया । छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने कहा विश्वविद्यालय भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहता है हमलोग की मांग है कि जल्दी से विश्विद्यालय ने चीफ प्राक्टर को बर्खास्त नही किया तो हम सभी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।इस मौके

चपेट में आने से मौत -लंका थानाक्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा के समीप दुर्गावती 35 वर्षीया महिला ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी।
बिहार चुनाव
10 लाख नौकरी का वादा – राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी
नामांकन करने हाजीपुर हुए कहा की बिहार की जनता यदि आशीर्वाद देती है तो वह 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा पूरा करेंगे।अजय चौधरी ने किया जनता दल यू से नामांकन – दरभंगा के बेनीपुर सीट से जेडीयू के उम्मीदवार प्रो. विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी ने नामांकन किया. इस दौरान राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह भी मौजूद रहें।
राजद के दागी उम्मीदवार-राष्ट्रीय जनता दल के जारी सूची में बिहार चुनाव में उतरे प्रत्याशियों में से 24 उम्मीदवारों का आपराधिक इतिहास है।
पढ़िए
शहर के हलचल को जानिये इन्नोवेस्ट संग
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने पकड़ी कांग्रेस का हाथ- पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव और लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव काली प्रसाद पांडे ने कांग्रेस का दामन थामा सुभाषिनी के विधानसभा चुनाव भी लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

