कृषि बिल विरोध पर हुए नजरबंद– किसान आंदोलन को लेकर बीरभानपुर में पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद किया। लंका क्षेत्र में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, कमल पटेल, वरुण सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर सोनू, डब्लू मौर्या, अमन यादव को उनके आवास और कार्यालय पर पुलिस ने नजरबंद किया है। मिर्जामुराद में किसान आंदोलन के मद्देनजर मेंहदीगंज गांव निवासी किसान आंदोलन के समर्थक एनएपीएम के राज्य संयोजक व मनरेगा मजदूर यूनियन के नेता सुरेश राठौर को मिर्जामुराद पुलिस द्वारा घर पर ही नजर बंद कर दिया गया।
काशी में जुटेंगे संत काशी विश्वनाथ मुक्ति अभियान पर भी होगा चर्चा
काशी रहस्य की पढ़ाई ,पढ़ायेगा बीएचयू
चित्रकलाओं से युक्त ’दशोपनिषद्’- सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ट अधिवक्ता डॉ. जी. वी. एन. आर. एस. एस. एस. प्रसाद ने नेहा द्वारा बनाये गए चित्रकलाओं से युक्त ’दशोपनिषद्’ के इस एल्बम को “इंडियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड“ में दर्ज कराने की संस्तुति की थी। विमोचन के बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कई विद्वानों ने इस एल्बम को सराहा एवं कहा की यह दुनिया का पहला एल्बम होगा और ये विश्व रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए। एल्बम में चित्रों के साथ हर एक उपनिषद् का संक्षिप्त विवरण भी हिन्दी एवं अंग्रेजी में दिया हुआ था।बीएचयू की वैदिक विज्ञान केन्द्र की छात्रा नेहा सिंह द्वारा बनाये गये ’दशोपनिषद्’ का पहला डिजिटल प्रिंटेड एल्बम “इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड्स“ में दर्ज किया गया। एक वर्षीय पाठ्यक्रम सर्टीफिकेट कोर्स की छात्रा नेहा सिंह द्वारा बनाये गए ’दशोपनिषद्’ का 19 फरवरी 2020 को विमोचन किया गया था। ’दशोपनिषद्’ का पहला डिजिटल प्रिंटेड एल्बम “इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड्स“ में दर्ज होने पर नेहा सिंह को वैदिक विज्ञान केन्द्र के समन्वयक प्रो. उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. सुनील मिश्र एवं श्री पवन कुमार मिश्र ने सम्मानित किया।

कोरोना अपडेट-14 दिसंबर को कोरोना के 61 पॉजिटिव मरीज मिले हैं,110 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए, 1 मरीज की मौत हुई है। वाराणसी में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 20316 मरीज हो गया है,कोरोना संक्रमण को हराकर 19323 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, एक्टिव मरीज की संख्या 657 है कोरोना के कारण अब तक 336 मरीजो की मौत हो चुकी है।
46 वी सूर्य नमस्कार योगासन प्रतियोगिता सम्पन
बनारस में होगा धर्मार्थ कार्य विभाग का मुख्यालय , गाजियाबाद में उप कार्यालय
कमेरा चेतना पद यात्रा – अपना दल के जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की एक अतिआवश्यक बैठक आज मीरापुर बसही स्थिति अपना दल के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि विगत 17 अक्तूबर को अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल लाल पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस को झाँसी से शुरू हुई कमेरा चेतना पद यात्रा का समापन 17 दिसम्बर 2020 को लखनऊ में होगा।
दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब का मतदान-राजातालाब स्थित तहसील पर दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक मतदान सकुशल संपन्न हुआ।889 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया मतदान के लिए पुरानी तहसील परिसर में 7 टेबल और तीन बूथ बनाए गए थे। मतदान के पर्यवेक्षण हरिशंकर सिंह, केशर राय,राम मूरत यादव कर रहे थे।राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में दो पदो पर छः प्रत्याशी है। मतगणना का कार्य तहसील राजातालाब में बुधवार को सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा।

अधिवक्ता से मारपीट- जैतपुरा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता शाहिद जमाल को जाम के समय हॉर्न बजाना पड़ा महंगा।टोटो चालक व उसके साथियों ने अधिवक्ता को मारपीट कर किया घायल इस मामले में अधिवक्ता ने दी थाने पर तहरीर।
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा– जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कैम्प कार्यालय पर प्राइमरी शिक्षकों को नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में अधिक से अधिक, प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए तैयारी पुस्तक वितरित किया।उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्राइमरी शिक्षकों व बच्चों को नवोदय विद्यालय का भ्रमण करायें ताकि उन्हें वहां की शिक्षा पद्धति की जानकारी हो और बच्चों में प्रतियोगिता की भावना पैदा हो।
उदीशा का उद्घाटन– BLW महाप्रबंधक अंजली गोयल के नेतृत्व से कर्मचारी हित में एक सिंगल विण्डो हेल्प डेस्क “उदीशा” का उद्घाटन सोमवार को महाप्रबंधक द्वारा किया गया।उदीशा हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य बीएलडब्ल्यू कर्मचारियों को एच.आर.एम. एस. के तहत आ रही दिक्कतों व कार्मिक विभाग से संबंधित सभी समस्याओं का ना केवल निराकरण करना है बल्कि डिजिटली कार्य संपादन में कर्मचारियों को आत्म निर्भर बनाना भी है।
रोटी लेकर प्रदर्शन– वाराणसी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जिला व महानगर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय शास्त्री घाट पर धरना दिया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में रोटी ले रखी थी और उसपर किसानों के समर्थन में नारे लिखे थे।
आजमगढ़ में
सपाइयों ने तोड़ा सर्किट हाउस का दरवाजा-
आजमगढ़ में पधारे अखिलेश यादव से सुबह से ही सर्किट हाउस पर भीड़ मिलने के लिए इकट्ठा होने लगी। यहां तक की कई कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर व्यवस्थापको ने वहां लाइन लगा दी और एक-एक कर अंदर जाने की अनुमति दी जाने लगी। उधर अखिलेश यादव को कई कार्यक्रमों में शामिल होना था जिसको लेकर आपाधापी मच गई और मिलने के होड़ में कार्यकर्ता एक साथ धक्का देकर सर्किट हाउस में घुसने की कोशिश किए जिससे सर्किट हाउस का दरवाजा टूट गया। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया पुलिस ने खदेड़ा तो वहां भागदौड़ के चलते हंगामा मचा रहा है। मीडिया कर्मी भी कई घंटों से अखिलेश यादव से मिलने के लिए इंतजार करते रहे लेकिन कार्यकर्ताओं व मीडिया कर्मियों को तब निराश होना पड़ा जब अखिलेश यादव सर्किट हाउस से अपने कक्ष से सीधे निकले और 2 मिनट हाथ हिला कर तुरंत अपने वाहन में बैठकर रवाना हो गए।
ठगा गया दुल्हा नहीं मिली दुल्हन– कांंशीराम कॉलोनी निवासी युवक की पहली पत्नी बिहार की है, जो काफी समय से मायके में ही रह रही है। इधर युवक ने दूसरी शादी की योजना बनाई और एक महिला के माध्यम से शादी मऊ जिले में तय भी हो गई। पीडित पक्ष के अनुसार, बैंड बाजा और आतिशबाजी के लिए बिसाती को देने के लिए हजारों रुपये भी दे दिए गए थे। युवक के पक्ष ने लड़कीवालों को रुपये भी दे दिए थे, लिहाजा तय स्थान पर बाजा और आतिशबाजी के लिए लोगों का इंतजार किया, नहीं मिलने पर कन्या के घर की पूछताछ शुरू की, लेकिन लोगों ने अनभिज्ञता जताई तो बरातियों के कान खड़े हो गए।रात भर संबंधित क्षेत्र में बराती दुल्हन का घर खोज खोजकर हार गए, लेकिन घर और मंडप का कहीं दूर-दूर तक पता नहीं था। थकहार कर दूल्हा और बराती रात में ही अपने घर वापस आ गए।वहीं, क्षेत्र में दुल्हन न मिलने की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा रही। दूल्हे के अनुसार, लड़की दूसरे स्थान पर कन्या पक्ष ने दिखाई थी, लिहाजा घर की जानकारी नहीं हो सकी।

